एक्सप्लोरर

क्या बूढ़े सांपों के सिर पर बाल उग जाते हैं, जानिए विज्ञान इसे लेकर क्या कहता है?

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कोबरा के सिर के पिछले हिस्से पर सफेद रंग के बड़े-बड़े बाल हैं. ये बाल बिल्कुल सीधे तरीके से खड़े हैं, जैसे इन्हें वैक्स या जेल लगाकर खड़ा किया गया है.

बचपन में आपने अपने नादी और दादी से इस तरह की कई कहानियां सुनी होंगी जिसमें एक बूढ़े सांप के सिर पर बाल होने की बात कही जाती है. खासकर गांवों में इस तरह की कहानियों का चलन ज्यादा है. वहां आपको कई ऐसे बुजुर्ग मिल जाएंगे जो इस बात का दावा करते हैं कि उन्होंने एक ऐसे सांप को देखा है जिसके सिर पर बाल थे.

लेकिन क्या किसी सांप के सिर पर सच में बाल उग सकते हैं. ये एक बड़ा सवाल है. चलिए आज आपको बताते हैं कि विज्ञान इस पर क्या कहता है. हालांकि, इससे पहले हम आपको एक वीडियो के बारे में बताते हैं जिसमें सांप के सिर पर बड़े-बड़े बाल उगे हुए दिखाए गए हैं.

बाल वाला सांप

मार्च 2024 में ट्विटर पर ThebestFigen नाम के यूजर ने एक ऐसा वीडियो डाला जिसने बचपन की उन कहानियों को आधार दे दिया, जिसमें सांप के सिर पर बाल वाली बात बताई जाती थी. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कोबरा के सिर के पिछले हिस्से पर सफेद रंग के बड़े-बड़े बाल हैं.

ये बाल बिल्कुल सीधे तरीके से खड़े हैं, जैसे इन्हें वैक्स या जेल लगाकर खड़ा किया गया है. अब सवाल उठता है कि क्या ये बाल असली हैं या इन्हें जानबूझ कर सांप के सिर पर लगाया गया है? चलिए जानते हैं कि इस पर विज्ञान क्या कहता है.

विज्ञान क्या कहता है?

टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, ये सच नहीं हो सकता है. उनका कहना है कि ये बात पूरी तरह से एक अफवाह है. सांप एक रेप्टाइल है और रेप्टाइल के शरीर पर बाल नहीं उगते. अगर किसी को लगता है कि एक रेप्टाइल अगर बूढ़ा हो जाए तो उसके सिर पर या शरीर के किसी हिस्से पर बाल उग जाएंगे तो वो गलत है.

हां ये जरूर है कि कई बार सांप की केचुली पूरी तरह से नहीं उतर पाती और सिर के पास थोड़ी सी फंस जाती है, जिसे लोग सांप के सिर पर बाल समझ लेते हैं. लेकिन ये कहना कि सांप के सिर पर असली के बाल उगते हैं ये गलत है. वाइल्डलाइफ एसओएस की वेबसाइट ने भी इस पर रिपोर्ट की है. इस रिपोर्ट में भी बताया गया है कि सांप के सिर पर या शरीर के किसी भी हिस्से पर कोई भी बाल नहीं होते. ये बातें पूरी तरह से भ्रामक हैं.

ये भी पढ़ें: ईरान से हजारों किलोमीटर दूर है इजरायल, फिर भी कैसे कर रहा है अटैक? ऐसी है ईरान की रॉकेट फोर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?
पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget