एक्सप्लोरर

दिल्ली में कब आया था सबसे बड़ा भूकंप, जानें कितना हुआ था नुकसान?

27 अगस्त 1960 के दिन आए भयानक भूकंप के कारण दिल्ली में कई इमारतों में दरारें आ गई थीं. पुरानी दिल्ली, चांदनी चौक और लाल किला आदि इलाकों की इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा था.

देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. दिल्ली के अलावा एनसीआर में भी भूकंप के झटके लगे. इस दौरान नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में धरती हिली. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, 10 जुलाई को सुबह 9:04 बजे भूकंप आया, जिसका केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मैग्निट्यूड मापी गई. क्या आपको पता है कि दिल्ली में सबसे बड़ा भूकंप कब आया था? उस दौरान कितना नुकसान हुआ था?

दिल्ली में कब आया था सबसे तगड़ा भूकंप?

जानकारी के मुताबिक, 27 अगस्त 1960 के दिन देश की राजधानी दिल्ली में सबसे बड़ा भूकंप आया था. उस दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह के वक्त भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी और अन्य भूकंपीय रिकॉर्ड के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 मैग्निट्यूड थी. अहम बात यह है कि इस भूकंप का केंद्र दिल्ली के पास ही था. इस भूकंप ने शहर को काफी नुकसान पहुंचाया था.

ऐसी हो गई थी दिल्ली की हालत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 अगस्त 1960 के दिन आए इस भयानक भूकंप के कारण दिल्ली में कई इमारतों में दरारें आ गई थीं. पुरानी दिल्ली, चांदनी चौक और लाल किला आदि इलाकों की इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा था. इसके अलावा लाल किला और राष्ट्रपति भवन जैसी ऐतिहासिक इमारतें भी थोड़ी-बहुत डैमेज हुई थीं. भूकंप के कारण मलबा गिरने और भगदड़ की स्थिति बनने के कारण करीब 100 लोग घायल हो गए थे. 

भूकंप के मामले में कितनी संवेदनशील है दिल्ली?

गौरतलब है कि दिल्ली भूकंपीय जोन-4 में आता है, जो मध्यम से उच्च जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है. यह इलाका हिमालय क्षेत्र और भारतीय प्लेट के यूरेशियन प्लेट के साथ टकराव के कारण भूकंपीय गतिविधियों के लिए संवेदनशील है. 1960 के भूकंप का केंद्र दिल्ली के पास 5 किलोमीटर की गहराई में था, जिसके कारण तेज झटके महसूस किए गए थे. भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली में भूकंप की घटनाएं अक्सर स्थानीय आंतरिक हलचल या हिमालय क्षेत्र की टेक्टोनिक गतिविधियों से जुड़ी होती हैं.

इन भूकंप से भी हिल चुकी दिल्ली

बता दें कि 1960 के सबसे बड़े भूकंप के अलावा दिल्ली में कई बार तगड़े झटके महसूस किए जा चुके हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं. 

  • 1720: इस साल करीब 6.5 मैग्निट्यूड का भूकंप आया था, जिसने दिल्ली और आसपास के इलाके को बुरी तरह हिला दिया था.
  • 1803: इस साल गढ़वाल-उत्तराखंड के क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके लगे थे, जिन्हें दिल्ली तक महसूस किया गया. इसमें दिल्ली की कुतुब मीनार का गुंबद भी डैमेज हो गया था.
  • 1905: इस साल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 7.8 मैग्निट्यूड का भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए.

ये भी पढ़ें: भारत के इस राज्य में सबसे ज्यादा आता है भूकंप, दिनभर में 8-10 बार हिल जाती है धरती

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Pm Modi Australia Visit: समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget