एक्सप्लोरर

Earthquake: भारत के इस राज्य में सबसे ज्यादा आता है भूकंप, दिनभर में 8-10 बार हिल जाती है धरती

Delhi NCR Earthquake: आज सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर भूकंप के झटकों से कांप उठा. हालांकि तीव्रता 4.4 ही रही. चलिए जानते हैं कि भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा भूकंप के झटके महसूस किए जाते है.

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली एनसीआर में आज (गुरुवार) सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. ये झटके तकरीबन 10 सेकेंड तक महसूस किए गए हैं. दिल्ली और उससे सटे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, रोहतक और सोनीपत में भी सुबह 9.04 आसपास भूकंप आया है. इसका केंद्र हरियाणा का झज्जर इलाका बताया जा रहा है. हालांकि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.4 रही है. इस दौरान लोग काफी डर गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. चलिए इसी क्रम में जान लेते हैं कि भारत का वो कौन सा राज्य है, जहां पर सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं. 

कहां आते हैं सबसे ज्यादा भूकंप

भारत में जो सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं, वो इलाके हैं हिमालय पर्वत और इसके आसपास के क्षेत्र. रिपोर्ट की मानें तो करीब चार करोड़ साल पहले भारतीय उपमहाद्वीप यहीं पर यूरेशियाई प्लेट से टकरा गया था और तभी हिमालय पर्वत का निर्माण हुआ था. इसीलिए हर साल हिमालय भी एक सेंटीमीटर ऊपर की ओर उठ रहा है. यही वो हलचल है, जिस वजह से भूकंप आते हैं. हिमालय के आसपास में पड़ने वाले क्षेत्र जैसे कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, उत्तराखंड और उत्तर पश्चिम के राज्यों में सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं. 

भूकंंपीय जोन IV वालों को सबसे ज्यादा खतरा

इसके अलावा भारत के गुजरात और असम में भी भूकंप के सबसे ज्यादा झटके महसूस किए जाते हैं. दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश के पहाड़ी इलाके और बिहार में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं. दिल्ली-एससीआर में भी बहुत भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं. दरअसल यह इलाका भूकंंपीय जोन IV में आता है, जिसकी वजह से यहां पर तेज भूकंप का खतरा बना रहता है. दिल्ली और जितने भी पूर्वोत्तर भारत के राज्य हैं, सभी में सबसे ज्यादा भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं.

दिल्ली में हाई रिस्क भूकंप जोन

भूकंप के मामले में अगर राजधानी दिल्ली के संवेदनशील इलाकों की बात की जाए तो पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार बताया गया था कि अगर कोई तेज भूकंप आता है तो पूर्वी दिल्ली समेत यमुना और उसके बाढ़ के मैदानों में सबसे ज्यादा खतरा रहता है. लुटियंस क्षेत्र जहां पर दिल्ली का संसद भवन है, दिल्ली यूनिवर्सिटी, जनकपुरी, रोहिणी, करोल बाग, उत्तरी परिसर, सरिता विहार, पश्चिम विहार, शकरपुर, गीता कॉलोनी, जनकपुरी ये सब हाई रिस्क वाले इलाके हैं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में किस जगह आते हैं सबसे ज्यादा भूकंप? जानें धरती डोलने का कितना है खतरा

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू की दो टूक
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में राम मोहन नायडू की दो टूक
आदित्य ठाकरे के दावे ने बढ़ाई शिंदे गुट की टेंशन! कहा- '22 विधायक CM फडणवीस के...'
आदित्य ठाकरे के दावे ने बढ़ाई शिंदे गुट की टेंशन, 22 विधायकों को लेकर कही ये बड़ी बात
'इसमें कोई शक नहीं कि आप....', संसद में वंदे मातरम् पर बहस के दौरान प्रियंका गांधी ने क्यों की PM मोदी की तारीफ?
'इसमें कोई शक नहीं कि आप....', संसद में वंदे मातरम् पर बहस के दौरान प्रियंका गांधी ने क्यों की PM मोदी की तारीफ?
IND vs SA 1st T20I: 'वो डिजर्व करते हैं...', ओपनिंग पोजीशन को लेकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, प्लेइंग 11 को लेकर दिया हिंट
'वो डिजर्व करते हैं...', ओपनिंग पोजीशन को लेकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, प्लेइंग 11 को लेकर दिया हिंट

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: Dharmendra को याद कर क्यो रोए सलमान
Saas Bahu Aur Saazish: मंगल- कुसुम जा रहें है जोर्जिया
IT Refund Delay का असली कारण! हजारों Taxpayers के Refund क्यों रुके हैं? |Paisa Live
Amritsar पहुंचीं Cm Rekha Gupta,  दरबार साहिब जाकर टेका  माथा | Breaking | ABP News
Kiyosaki का बड़ा दावा: BRICS ने बनाई Gold Currency! असली सच्चाई क्या है ? Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू की दो टूक
'ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा', इंडिगो संकट पर संसद में राम मोहन नायडू की दो टूक
आदित्य ठाकरे के दावे ने बढ़ाई शिंदे गुट की टेंशन! कहा- '22 विधायक CM फडणवीस के...'
आदित्य ठाकरे के दावे ने बढ़ाई शिंदे गुट की टेंशन, 22 विधायकों को लेकर कही ये बड़ी बात
'इसमें कोई शक नहीं कि आप....', संसद में वंदे मातरम् पर बहस के दौरान प्रियंका गांधी ने क्यों की PM मोदी की तारीफ?
'इसमें कोई शक नहीं कि आप....', संसद में वंदे मातरम् पर बहस के दौरान प्रियंका गांधी ने क्यों की PM मोदी की तारीफ?
IND vs SA 1st T20I: 'वो डिजर्व करते हैं...', ओपनिंग पोजीशन को लेकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, प्लेइंग 11 को लेकर दिया हिंट
'वो डिजर्व करते हैं...', ओपनिंग पोजीशन को लेकर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, प्लेइंग 11 को लेकर दिया हिंट
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को मिली जान से मारने की धमकी,पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत
पवन सिंह को मिली जान से मारने की धमकी,पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत
Silent Killer Diseases: साइलेंट किलर होती हैं ये 5 बीमारियां, बिना कोई वॉर्निंग दिए बना लेती हैं अपना शिकार
साइलेंट किलर होती हैं ये 5 बीमारियां, बिना कोई वॉर्निंग दिए बना लेती हैं अपना शिकार
हर साल 1 लाख बच्चे पास, NIOS बना छात्रों का सहारा; जानें कैसा है बोर्ड
हर साल 1 लाख बच्चे पास, NIOS बना छात्रों का सहारा; जानें कैसा है बोर्ड
31 दिसंबर तक जरूर निपटा लें ये जरूरी काम, सरकार बार-बार नहीं देगी मौका
31 दिसंबर तक जरूर निपटा लें ये जरूरी काम, सरकार बार-बार नहीं देगी मौका
Embed widget