एक्सप्लोरर

आज का नहीं 370 साल पुराना है चांदनी चौक का इतिहास, शाहजहां ने बेटी के लिए बसा दिया था पूरा बाजार

दिल्ली की शान की बात करें तो लाल किले के आगे बसा चांदनी चौक सबसे पहले जेहन में आता है. बेहद खूबसूरत डिजाइन में बना ये बाजार कई सौ सालों से दिल्ली के जलवे कायम रखता आया है.

Delhi Chandni Chowk: जब भी दिल्ली की बात होती है तो दिल्ली के चांदनी चौक (chandni chowk)का जिक्र जरूर होता है. फिल्मों में भी आपने चांदनी चौक देखा होगा और एक फिल्म का नाम भी चांदनी चौक पर ही रखा गया है. चांदनी चौक की बात ही निराली है, यहां किस्म किस्म की चीजें मिलती है. कपड़े, गहने, जरूरत का हर सामान और छोटी से छोटी चीज किफायती रेट पर यहां आपको मिल जाएगी. यहां खरीदारी के साथ साथ लोग लज्जतदार डिशेज खाने भी आते हैं. चांदनी चौक बहुत ही पुराना बाजार है औऱ इसका इतिहास 370 साल पुराना है. यहां की पतली पतली गलियों को कटरा कहा जाता है और हर वक्त यहां खरीदारों की भीड़ जमा रहती है. पुरानी दिल्ली का ये बाजार (chandni chowk Market)दिल्ली की शान ही नहीं है बल्कि यहां हर उम्र के लिए खरीदारी का स्वर्ग बसा है. 
 
शाहजहां ने बेटी के लिए बसाया था बाजार 
कहते हैं कि पहले इस जगह को शाहजहानाबाद के नाम से जाना जाता था. मुगल सम्राट शाहजहां की बेटी को खरीदारी का बहुत शौक था और इसी शौक को पूरा करने के लिए बादशाह ने अपने लाल किले के आगे पूरा एक बाजार बसा दिया. उनकी बेटी यहां खरीदारी करती और शाहजहां बेटी के इस शौक पर काफी खुश रहता था. 1650 में शाहजहां ने इस बाजार को इस तरह बनवाया कि एक वक्त यहां यमुना नदी का पानी भी आता था. धीरे धीरे ये बाजार बहुत प्रसिद्ध हो गया और दिल्ली के खास बाजारों में गिना जाने लगा. 
 
सर्वधर्म सद्भाव का उदाहरण है चांदनी चौक 
चांदनी चौक भले ही शाहजहां ने बसाया लेकिन यहां हर धर्म और वर्ग के लिए खरीदारी का पूरा मौका है. चांदनी चौक का इलाका हर धर्म के लोगों के लिए खास जगह है. यहां प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर भी है और फतेहपुरी मसजिद भी है. इतना ही नहीं सिखों का मशहूर गुरुद्वारा शीशगंज भी चांदनी चौक में ही है और सेंट्रल बैपटिस्ट चर्च भी यहां मौजूद है. चांदनी चौक चांदी औऱ सोने के सामान और जवाहरातों के लिए मशहूर है. यहां आप शादी की पूरी शॉपिंग बहुत ही सस्ते में कर सकते हैं. यहां डिजाइन की कमी नहीं है, रोज लाखों कस्टमर यहां आते हैं और सड़कें हमेशा गुलजार रहती हैं.
 
यह भी पढ़ें 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Largest Headquarters: इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस हेडक्वॉर्टर, जानें किस नंबर पर आता है भारत?
इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस हेडक्वॉर्टर, जानें किस नंबर पर आता है भारत?
Ram Mandir Donation Theft Case: चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन दास देखेंगे राम मंदिर का कामकाज, क्या इन्हें अलग सैलरी देगा ट्रस्ट?
चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन दास देखेंगे राम मंदिर का कामकाज, क्या इन्हें अलग सैलरी देगा ट्रस्ट?
Ayodhya Ram Mandir Controversy: यूपी के इस कॉलेज में लेक्चरर रह चुके चंपत राय, क्या उन्हें वहां से मिलती है पेंशन?
यूपी के इस कॉलेज में लेक्चरर रह चुके चंपत राय, क्या उन्हें वहां से मिलती है पेंशन?
Ayodhya Ram Mandir Controversy: मस्जिद के लिए वक्फ बोर्ड और मंदिर के लिए ट्रस्ट, जानें क्या है दोनों के संचालन तरीके में फर्क?
मस्जिद के लिए वक्फ बोर्ड और मंदिर के लिए ट्रस्ट, जानें क्या है दोनों के संचालन तरीके में फर्क?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget