एक्सप्लोरर

क्या सही में मिठाइयों पर लगे वर्क में चांदी-सोना होता है? क्या जानवर के चमड़े का होता है यूज?

Chandi ka Work: मिठाइयों से लेकर भगवान की मूर्तियों पर लगाने के लिए चांदी-सोने के वर्क इस्तेमाल किए जाते हैं. तो ऐसे में जानते हैं कि आखिर ये कैसे बनते हैं.

जब भी मिठाई की दुकान पर जाते हैं तो अधिकतर मिठाइयों पर सिल्वर कलर का पेपर लगा होता है, जिसे चांदी का वर्क कहा जाता है. कई मिठाइयों पर तो सोने का वर्क भी चढ़ाया जाता है. इन चांदी के वर्क को लेकर कई तरह की रिपोर्ट सामने आती हैं. एक तो इन्हें स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है और इससे बनाने को लेकर कई तरह की कहानियां है. कहा जाता है कि ये चांदी से नहीं बनता है और इसमें प्लास्टिक की मिलावट होती है. इसके अलावा कहा जाता है कि इसे बनाने के लिए जानवरों की हड्डी और चमड़ी से बने चमड़े का इस्तेमाल किया जाता है. 

ऐसे में सवाल है कि जिसे आप बचपन में चांदी के वर्क से जान रहे हैं, उस वर्क में क्या सही में चांदी या सोना मिला होता है या फिर इसके नाम में ही चांदी या सोना होता है. तो जानते हैं इस सवाल का जवाब और साथ ही आपको बताते हैं कि आखिर मिठाई और मूर्तियों पर लगाए जाने वाला ये चांदी का वर्क किस तरह से बनाया जाता है. 

क्या सही में इनमें चांदी या सोना होता है?

बता दें कि चांदी के वर्क को अंग्रेजी में सिल्वर लीफ कहा जाता है. यह चांदी की एकदम पतली परत होती है और कितबा के कागज से भी काफी पतली परत होती है. जहां चांदी और सोना होने की बात है, ये चांदी और सोने से ही बनाए जाते हैं. लेकिन, यह बात अलग है कि अब इसे अलग तरीके से बनाया जा रहा हो. पहले इसे चांदी के टुकड़े को पीट-पीटकर ही बनाया जाता था. अब कई कैमिकल, प्लास्टिक, कागज और मशीनों के जरिए इसे बनाया जाता है. जो सोने के वर्क होते हैं, उनमें भी शुद्ध सोना होता है. 

कैसे बनाया जाता है?

इसे बनाने का देसी तरीका तो ये है कि इसमें किसी चांदी के टुकड़े को काफी पीटा जाता है और पीट-पीट कर पतला किया जाता है. काफी ज्यादा पीटने की वजह से वो कागज की तरह या उससे भी पतला हो जाता है. लेकिन, अब मशीनों के जरिए इसे बनाने का तरीका अलग हो गया है. अब मशीनों के जरिए हई चांदी के वर्क निर्माण किया जाता है और इसमें काफी मिलावट होने की भी दावे किए जाते हैं. 

क्या सही में चमड़े में पीट-पीटकर बनाया जाता है?

सोशल मीडिया पर कुछ तथ्य तैयार किए जाते हैं कि चांदी का वर्क बनाने के लिए गाय को मारा जाता है और उसके पेट से आंत निकालकर उसके अंदर चमकीली चांदी जैसी धातु का टुकड़ा परत-दर-परत आंत में लपेट कर रखा जाता है कि उसका खोल बन जाए. उसके बाद लकड़ी के हथौड़े से जोर-जोर से पीटा जाता है, जिससे आंत फैल जाती है और और आंत के साथ धातु का टुकड़ा वर्क के रूप में पतला होता चला जाता है. लेकिन, ऐसा नहीं है.

वर्क बनाने के लिए चांदी को पीटने की जरुरत होती है तो पहले चमड़े का एक बैग बनाकर उसे पीटा जाता था, लेकिन अब काफी काम मशीनों से होता है. अब वर्क बनाने के लिए पशुओं के किसी भी अंग को इस्तेमाल करने पर प्रतिबंधित लगा दिया गया. लेकिन, चमड़े का इस्तेमाल पहले किया जाता था, क्योंकि चमड़ा लंबे वक्त तक फटता या खराब नहीं होता था. 

ये भी पढ़ें- केरल हो जाएगा केरलम? जानिए आखिर दोनों नामों में क्या फर्क है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पृथ्वी के अलावा किस ग्रह पर है पानी, कहां तक पहुंची इंसानी खोज?
पृथ्वी के अलावा किस ग्रह पर है पानी, कहां तक पहुंची इंसानी खोज?
सऊदी अरब में कितनी महिला वर्कर, काम करने को लेकर क्या हैं वहां नियम?
सऊदी अरब में कितनी महिला वर्कर, काम करने को लेकर क्या हैं वहां नियम?
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
क्या है जामिया मिल्लिया इस्लामिया का मतलब, किसने रखा यह नाम
क्या है जामिया मिल्लिया इस्लामिया का मतलब, किसने रखा यह नाम

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget