एक्सप्लोरर

केरल हो जाएगा केरलम? जानिए आखिर दोनों नामों में क्या फर्क है?

Keralam Name Meaning: केरल के नया नाम केरलम करने को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव पास किया गया है.

केरल विधानसभा में राज्य का नाम बदलने का प्रस्ताव पास हो गया है. 'केरल' का नाम आधिकारिक रुप से बदलकर 'केरलम' करने प्रस्ताव पास किया गया है. अगर केंद्र सरकार भी इसे हरी झंडी देती है तो केरल का नाम केरलम हो जाएगा. अब राज्य सरकार ने प्रस्ताव पास करने के बाद केंद्र सरकार से भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने का आग्रह किया है. 

केरल का नाम बदलने के इस प्रस्ताव के बाद सवाल है कि आखिर इन दोनों नाम में क्या फर्क है और केरल के नए नाम 'केरलम' का क्या मतलब है? तो आज हम आपको बताते हैं कि केरल और केरलम में क्या फर्क है और क्यों राज्य सरकार ये नाम बदलना चाह रही है? 

क्यों है केरलम की मांग?

बता दें कि मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि राज्य को मलयालम में ‘केरलम’ कहा जाता है, लेकिन अन्य भाषाओं में यह अब भी केरल ही है. दरअसल, संविधान की पहली अनुसूची में राज्य का नाम केरल लिखा हुआ है और अब इसे केरल करने की मांग की गई है और आठवीं अनुसूची में नाम बदलने के लिए कहा गया है. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि 1 नवंबर 1956 को भाषा के आधार पर केरल को अलग राज्य बनाया गया था और भाषा में नाम अलग है.  

क्या है केरल और केरलम में फर्क?

केरल नाम की उत्पत्ति को लेकर कई तरह की थ्योरी है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे पुराने दस्तावेजों के हिसाब से केरल सम्राट अशोक का  257 ईसा पूर्व का शिलालेख II है. इस शिलालेख में स्थानीय शासक को केरलपुत्र के रुप में दिखाया गया है. बता दें कि मलयालम बोलने वाले लोगों पर इस क्षेत्र के विभिन्न राजाओं और रियासतों द्वारा शासन किया गया था. 

वहीं, अगर केरलम की बात करें तो इसकी उत्पत्ति चेरम से मानी गई है. रिपोर्ट के अनुसार, पहला मलयालम-अंग्रेजी शब्दकोश प्रकाशित करने वाले जर्मन विद्वान डॉ. हरमन गुंडर्ट ने कहा कि 'केरम' शब्द चेरम का कनारिस (कन्नड़) रूप है और उन्होंने केरलम को चेरम के रुप में बताया है. कई लोगों का मानना है कि 'केरलम' नाम 'केरा' शब्द से आया है जिसका अर्थ नारियल का पेड़ होता है. ये ही नाम बाद में केरल हुआ. वहीं, माना जाता है कि मलयालम में केरलम शब्द ही है और अंग्रेजी की वजह से इसे केरल के नाम से जाना गया.

ये भी पढ़ें- अंतरिक्ष में कैसे नहाते हैं एस्ट्रेनॉट्स, सिर पर पानी डालते हैं वो उड़ने लग जाता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैटरनिटी लीव के दौरान जॉब से निकाल दे कंपनी तो क्या हैं कानूनी रास्ते? जानें नियम
मैटरनिटी लीव के दौरान जॉब से निकाल दे कंपनी तो क्या हैं कानूनी रास्ते? जानें नियम
श्रीप्रकाश शुक्ला को क्यों कहते हैं सबसे खतरनाक डॉन? होश उड़ा देगी वजह
श्रीप्रकाश शुक्ला को क्यों कहते हैं सबसे खतरनाक डॉन? होश उड़ा देगी वजह
Farmer Suicides India: किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?
किन वजहों से सबसे ज्यादा आत्महत्या करते हैं किसान, किस राज्य में सबसे ज्यादा?
कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह
कुछ लोगों पर क्यों असर नहीं करता खौलता हुए तेल? ये है वजह

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget