एक्सप्लोरर

अगर कोई जवान लेफ्टी है तो क्या वो बाएं हाथ से भी कर सकता है सैल्यूट? ये है नियम

भारतीय सेना की बात करें तो मिलिट्री, एयरफोर्स और नेवी के लिए सैल्यूट के अलग-अलग तरीके हैं. हालांकि, तीनों सेनाओं के जवान सैल्यूट करते वक्त अपने दाएं हाथ की हथेली को आगे की ओर रखते हैं.

आपने कई मौकों पर सेना के जवानों को सलामी देते हुए देखा ही होगा. पिछले दिनों जब 26 जनवरी पर कर्तव्य पथ पर परेड निकली, जब सेना की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी दी. दरअसल, यह सैन्य सम्मान का एक तरीका होता है. सिर्फ भारत ही नहीं दुनियाभर में सलामी देने के लिए विशेष प्रक्रिया का पालन होता है.

भारतीय सेना की बात करें तो मिलिट्री, एयरफोर्स और नेवी के लिए सैल्यूट के अलग-अलग तरीके हैं. हालांकि, तीनों सेनाओं के जवान सैल्यूट करते वक्त अपने दाएं हाथ की हथेली को आगे की ओर रखते हैं. यह इस बात को दिखाता है कि हथियार छिपे नहीं हैं और यह दोस्ताना इरादों का संकेत होता है. आपने जब भी किसी सैनिक को सैल्यूट करते हुए देखा होगा तो वह हमेशा अपने दाएं हाथ से ही सलामी देते हैं. ऐसे में सवाल यह है कि अगर कोई जवान लेफ्टी है तो क्या वो बाएं हाथ से भी सेल्यूट कर सकता है? आइए जानते हैं... 

ज्यादातर देशों में दाएं हाथ से दी जाती है सलामी

भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में दाएं हाथ से ही सलामी देने का नियम है. हालांकि, अलग-अलग देशों में सलामी के तरीके में बदलाव हो सकता है. जैसे भारत में दाएं हाथ से सलामी देते वक्त सैनिक अपने पाम (हथेली) को आगे की ओर रखते हैं, तो वहीं अमेरिका में हथेली अंदर की ओर से होती हैं, ब्रिटेन व अन्य यूरोपीय देशों में भी ऐसा होता है. रूस में भी दाएं हाथ से ही सलामी देने का नियम है. 

कब दी जा सकती है लेफ्ट हैंड से सलामी

सेना में बाएं हाथ से सलामी देने का कोई नियम नहीं है और दाएं हाथ से ही सलामी को सही माना गया है. दरअसल, दाएं हाथ को शक्ति, सम्मान और मित्रता का भी प्रतीक माना जाता है. हालांकि, विशेष परिस्थितियों में सैनिक बाएं हाथ का उपयोग भी सलामी के लिए कर सकता है. ऐसा तब ही हो सकता है जब सैनिक का दायां हाथ चोटिल हो या फिर किसी अन्य समस्या के कारण वह दाएं हाथ को उठाने में असमर्थ हो. ऐसे में बाएं हाथ से सलामी दी जा सकती हैं. हालांकि, प्राथमिकता दाएं हाथ को ही दी जाती है. 

यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति के प्लेन के साथ चलते हैं ये खतरनाक फाइटर जेट, हवा में मचा सकते हैं तबाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
SSR और SIR में क्या अंतर है, जानें नागरिकों पर क्या पड़ेगा असर?
SSR और SIR में क्या अंतर है, जानें नागरिकों पर क्या पड़ेगा असर?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget