एक्सप्लोरर

Space Agency: स्पेस इंडस्ट्री के लिए बजट का ऐलान, जानें कौन सा देश सबसे ज्यादा पैसा करता है खर्च

भारत के आम बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पेस मिशन को बढ़ावा देने के लिए भी बजट का प्रावधान किया है. क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा पैसा कौन सा देश स्पेस में खर्च करता है.

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पेस मिशन को बढ़ावा देने के लिए बजट का प्रावधान किया है. वित्तमंत्री ने 23 जुलाई को बजट पेश किया था, जिसमें उन्होंने भारतीय स्पेस इकॉनमी यानी अंतरिक्ष आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए अपने बजट में 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. अब सवाल ये है कि स्पेस मिशन पर सबसे ज्यादा कौन से देश खर्च करते हैं और कितना खर्च करते हैं.

स्पेस मिशन

भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने पिछले 2 दशक में स्पेस को लेकर कई बड़े मिशन किये हैं. इन मिशन को देखकर दुनियाभर की स्पेस एजेंसियां भी प्रभावित हैं. स्पेस मिशन को बढ़ावा देने के लिए मोदी 3.0 सरकार में 1000 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया गया है. वहीं बजट भाषण में वित्तमंत्री ने कहा कि स्पेस इकॉनमी अगले एक दशक में पांच गुना ज्यादा हो जाएगी. यह एक वेंचर कैपिटल फंड है. इसके जरिए स्पेस इंडस्ट्री में निवेश किया जाएगा. 

स्पेस सेक्टर के एक्सपर्ट के मुताबिक भारतीय स्पेस इकॉनमी अभी 8.4 बिलियन डॉलर यानी 70 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की है. वहीं अगले एक दशक में यह 3.68 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की हो जाएगी. इसका मतलब है कि वैश्विक स्पेस इकॉनमी में भारत का हिस्सा दो फीसदी से बढ़कर 8 फीसदी हो जाएगा. 

कौन करता है स्पेश मिशन पर ज्यादा खर्च ?

अब सवाल ये है कि कौन सा देश स्पेस मिशन पर सबसे ज्यादा खर्च करता है. 2023 के आंकडों के मुताबिक अमेरिका ने अपने स्पेस एजेंसी नासा पर 73.2 बिलियन डॉलर खर्च किया था. वहीं चीन ने 14.15 बिलियन डॉलर खर्च किया था. जापान ने 4.65 बिलियन डॉलर खर्च किया था और फ्रांस ने 3.47 बिलियन डॉलर खर्च किया था. इसके अलावा रूस ने 3.41 बिलियन डॉलर, यूरोपियन यूनियन ने 2.81 बिलियन डॉलर,जर्मनी ने 2.29, इटली ने 2.11 बिलियन डॉलर और भारत ने 1.69 बिलियन डॉलर, यूके ने 1.45 बिलियन डॉलर खर्च किया था. 

इसके अलावा वर्ष 2022 में अमेरिका ने सबसे अधिक 61.97 बिलियन यूएस डॉलर खर्च किया था. चीन ने 11.94 बिलियन यूएस डॉलर,जापान ने 4.9 बिलियन यूएस डॉलर, फ्रांस ने 4.2 बिलियन यूएस डॉलर, रूस ने 3.42 बिलियन यूएस डॉलर, जर्मनी ने 2.53 बिलियन यूएस डॉलर, भारत ने 1.93 बिलियन यूएस डॉलर,इटली ने 1.74 बिलियन यूएस डॉलर, यूके ने 1.15 बिलियन यूएस डॉलर दक्षिण कोरिया ने 0.72 बिलियन डॉलर और यूरोपियन यूनियन ने 2.6 बिलियन डॉलर खर्च किया था. 

2023 में भारत के मिशन

चंद्रयान 3

इस मिशन के साथ भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने 2023 में एक नया इतिहास रचा है. चंद्रयान ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की है. वहीं यह ऐसा पहला यान बना है, जो चांद के साउथ पोल पर उतरा है. चंद्रयान 3 के जरिए भारत अब रूस, यूएस और चीन के एलिट क्लब में शामिल होने वाला चौथा देश बन गया है. जिनके यान चांद पर उतर चुके हैं.

आदित्य एल 1 मिशन

चांद पर यान उतारने के बाद भारत ने अगला यान सूरज की ओर रवाना किया है. ये भारत की पहले स्पेस बेस्ड सोलर ऑब्जर्वेटरी है, जो पृथ्वी से तकरीबन 1.5 मिलियन किमी की दूरी पर जाकर स्थित होगा और सूरज से जुड़े विभिन्न पहलुओं की स्टडी करेगा.

ये भी पढ़ें: Nepal Dangerous Airports: नेपाल के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट, टेक ऑफ और लैंडिंग के समय डर के मारे छूटता है पसीना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Devendra Nath Mahto Hunger Strike : अनशन में चोरी-छिपे खाना खाया तो क्या हो सकती है सजा? जानें नियम
अनशन में चोरी-छिपे खाना खाया तो क्या हो सकती है सजा? जानें नियम
Shakib Al Hasan Net Worth : कितनी दौलत के मालिक हैं शाकिब अल हसन? कहां से होती है उनकी कमाई
कितनी दौलत के मालिक हैं शाकिब अल हसन? कहां से होती है उनकी कमाई

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget