एक्सप्लोरर

Nepal Dangerous Airports: नेपाल के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट, टेक ऑफ और लैंडिंग के समय डर के मारे छूटता है पसीना

नेपाल की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को जितना लुभाती है, वहां के कुछ एयरपोर्ट पर सफर करना उतना ही खतरनाक माना जाता है. आज हम आपको नेपाल के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट के बारे में बताएंगे.

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में प्राकृतिक सुंदरता का खजाना भरा हुआ है. लेकिन यहां की सुंदरता पर्यटकों को जितना लुभाती है, उससे ज्यादा यहां के एयरपोर्ट यात्रियों को डराते हैं. जी हां, नेपाल के कुछ एयरपोर्ट इतने खतरनाक हैं कि फ्लाइट में बैठने के बाद टेक ऑफ और लैंडिंग के समय डर के मारे यात्रियों का पसीना निकल जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि भारत के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट कौन-कौन से हैं.  

नेपाल

नेपाल की सुंदर वादियों, पहाड़ों को देखने के लिए भारत समेत दुनियाभर के लोग जाते हैं. खासकर भारतीयों को नेपाल घूमने के लिए बहुत सारी छूट मिलती है. जैसे भारतीय बिना पासपोर्ट और वीजा के नेपाल घूमने जा सकते हैं. नेपाल के कई दुकानों पर भारतीय रुपये भी चलते हैं. इसके अलावा नेपाल अपने ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों, शांति और सुकून देने वाले मठों, अपने स्वादिष्ट खानों के लिए जाना जाता है. लेकिन इन सबसे साथ नेपाल के एडवेंचर से भरे एयरपोर्ट हर किसी को डराते हैं. आज हम आपको नेपाल के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट के बारे में बताएंगे. इन एयरपोर्ट का रनवे इतना छोटा है कि यहां से उड़ान भरने और लैंडिंग करने में ही पायलट और यात्रियों के पसीने छूट जाते हैं. 

लुकला एयरपोर्ट

आपने नेपाल के खतरनाक एयरपोर्ट में लुकला एयरपोर्ट का नाम जरूर सुना होगा. सोशल मीडिया पर भी इस एयरपोर्ट की फोटो और वीडियो खूब शेयर होती है. इस एयरपोर्ट को नेपाल का ही नहीं पूरी दुनिया का सबसे खतरनाक हवाई अड्डा कहा जाता है. ये एयरपोर्ट माउंट एवरेस्ट के काफी ज्यादा करीब है. इस फ्लाइट में सफर करने के दौरान माउंट एवरेस्ट को देखा जा सकता है. बता दें कि खराब मौसम, या बादल ज्यादा दिखने पर या हवा ज्यादा चलने पर सुरक्षा की वजह से इस एयरपोर्ट को बंद कर दिया जाता है. 

सिमिकोट हवाई अड्डा 

सिमिकोट हवाई अड्डा भी खतरनाक एयरपोर्ट में आता है. ये नेपाल का इकलौता हवाई अड्डा है, जो नेशनल रोड नेटवर्क से जुड़ा हुआ नहीं है. ये हवाई अड्डा 4,300 मीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है और यहां के डोल्पा जिले में घूमने के लिए लोगों के लिए एंट्री पॉइंट के रूप में कार्य करता है. इस एयरपोर्ट को हुमला हवाई अड्डे के नाम से भी जानते हैं. इस एयरपोर्ट काफी कम सुविधाएं मौजूद हैं.

ताल्चा हवाई अड्डा 

रारा नेशनल पार्क में स्थिति नेपाल का सबसे खतरनाक हवाई अड्डा ताल्चा हवाई अड्डा को मृगु जिले में मौजूद है. ये एयरपोर्ट भी 2,735 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है. यहां ज्यादातर वक्त आपको बर्फ ही दिखाई देगी, जिस वजह से प्लेन के फिसलने की संभावना बढ़ जाती है. यहां पर पायलट बहुत सावधानी के साथ फ्लाइट को टेक ऑफ और लैंड करते हैं. 

डोल्पा हवाई अड्डा

डोल्पा हवाई अड्डा को जुफाल हवाई अड्डे के नाम से भी जानते हैं. ये नेपाल का बेहद ही खतरनाक हवाई अड्डा है. ये एयरपोर्ट 2,499 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है. 

पोखरा हवाई अड्डे 

पोखरा नेपाल के सबसे फेमस पर्यटक स्थलों में एक है. यहां का एयरपोर्ट भी खतरनाक हवाई अड्डे में गिना जाता है. बता दें इस एयरपोर्ट को पिछले साल 1 जनवरी 2023 में खोला गया था. लेकिन पिछले साल 15 जनवरी 2023 को नेपाल का सबसे बड़ा विमान हादसा हुआ था. 

ये भी पढ़ें: Nepal Plane Crash: ये था नेपाल का सबसे बड़ा प्लेन हादसा, इस वजह से हो गई थी सैकड़ों लोगों की मौत

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आवारा पशु से हादसे पर कौन देगा मुआवजा, सरकार या इंश्योरेंस कंपनी?
आवारा पशु से हादसे पर कौन देगा मुआवजा, सरकार या इंश्योरेंस कंपनी?
वक्त से पहले प्रोजेक्ट पूरा हुआ तो कितना बचता है पैसा?, जानें पूरा हिसाब-किताब
वक्त से पहले प्रोजेक्ट पूरा हुआ तो कितना बचता है पैसा?, जानें पूरा हिसाब-किताब
Jail Sentence Rule: क्या जेल में आधे दिन में पूरी हो जाती है एक दिन की सजा, क्या है नियम?
क्या जेल में आधे दिन में पूरी हो जाती है एक दिन की सजा, क्या है नियम?
लाडली बहना योजना का उठाया गलत लाभ, कितनी मिलेगी सजा?
लाडली बहना योजना का उठाया गलत लाभ, कितनी मिलेगी सजा?

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget