एक्सप्लोरर

भांग खाकर काम करते हैं क्या? बिहार में ट्रैक्टर के बाद ब्लूटूथ का भी बना दिया आवास प्रमाण पत्र, पिता का नाम- 'ईस्टवूड'; मामला वायरल

अधिकारियों ने ब्लूटूथ के माता-पिता को भी नया नाम दिया है. आवासीय प्रमाण पत्र में ब्लूटूथ के पिता और माता का नाम ईस्टवूड रख दिया. इतना ही नहीं प्रमाण पत्र पर जारी फोटो भी ब्लूटूथ डिवाइस की ही है.

सरकारी कर्मचारी किस तरह काम करते हैं यह तो आपको पता ही होगा, लेकिन बात जब बिहार की हो तो मामला अलग ही नहीं अनोखा भी हो जाता है. बिहार में ट्रैक्टर का आवास प्रमाण पत्र बनाने जैसा मामला एक बार फिर सामने आया है. इस बार बिहार के अधिकारियों ने ब्लूटूथ डिवाइस के नाम का ही आवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया है. मामला सोशल मीडिया पर वायरल है, जिस पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं. कुछ तो पूछ रहे हैं कि ये अधिकारी भांग खाकर काम करते हैं क्या? 

मामला पटना के बाढ़ अंचल कार्यालय का है, जहां युवक का दावा है कि आवासीय प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आवेदन किया था. उसने कई दिन तक चक्कर लगाए, लेकिन अधिकारियों ने प्रमाण पत्र जारी नहीं किया. इसके बाद युवक ने फर्जी नाम ब्लूटूथ से आवेदन किया, लेकिन भांग खाकर बैठे अधिकारियों ने बिना जांच के लिए उसके पते पर आवासीय प्रमाण पत्र जारी कर दिया. 

ब्लूटूथ के पापा का का नाम ईस्टवूड

बिहार के बाढ़ अंचल कार्यालय के अधिकारियों का कारनामा सिर्फ ब्लूटूथ नाम तक ही सीमित नहीं है. अधिकारियों ने ब्लूटूथ के माता-पिता को भी नया नाम दिया है. आवासीय प्रमाण पत्र में ब्लूटूथ के पिता और माता का नाम ईस्टवूड रख दिया. इतना ही नहीं प्रमाण पत्र पर जारी फोटो भी ब्लूटूथ डिवाइस की ही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फर्जी प्रमाण पर यूजर्स भड़के हुए हैं और लापरवाह अधिकारियों को पानी पी-पीकर गालियां दे रहे हैं. 

अधिकारियों के कारनामे पर मजे ले रहे यूजर्स

बिहार के अधिकारियों का यह अजूबा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, इधर रियल अप्लाई करने पर रिजेक्ट हो जा रहा है. एक यूजर ने लिखा, सोचने वाली बात है बिहार की सारी भलाई में डोमेसाइल के नाम किस लेवल पर फर्जीवाड़े हुए होंगे. एक यूजर ने लिखा, सिस्टम ब्लाइंड हो चुका है. एक अन्य यूजर ने लिखा, बिहार में कुछ भी हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: बसंती कुत्तों के आगे मत नाचना वीरू भाई सही थे....वायरल वीडियो देख ऐसा क्यों कहने लगे यूजर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने बुजुर्ग महिला को गिफ्ट किया हजारों का चश्मा- वीडियो वायरल
CM विजय ने बुजुर्ग महिला को गिफ्ट किया हजारों का चश्मा- वीडियो वायरल
ट्रैक्टर कंपनियों की बढ़ी टेंशन, खेत जोतता दिखा ई-रिक्शा- वीडियो वायरल
ट्रैक्टर कंपनियों की बढ़ी टेंशन, खेत जोतता दिखा ई-रिक्शा- वीडियो वायरल
18 हजार किलो बीयर ले उड़े चोर, कंपनी बोली- 18 दिन में लौटा दो, नहीं करेंगे सवाल
18 हजार किलो बीयर ले उड़े चोर, कंपनी बोली- 18 दिन में लौटा दो, नहीं करेंगे सवाल
बेटी ने कहा- ‘पापा, आपकी याद आ रही है’, अगली सुबह दरवाजे पर खड़े थे पिता
बेटी ने कहा- ‘पापा, आपकी याद आ रही है’, अगली सुबह दरवाजे पर खड़े थे पिता

वीडियोज

Ragini एक पैर खराब, फिर भी पढ़ाई का जुनून, रागिनी ने DM से मांगी साइकिल
श्मशान की नरभक्षी अघोरी 'साक्षात'!
यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?
सड़कों के गड्ढों में फंसा 'विकास'! पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे बेहाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को किया था तबाह
कौन हैं रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को किया था तबाह
'मोदी जी रील से बाहर...', GDP को लेकर भड़के RJD नेता तेजस्वी यादव
'मोदी जी रील से बाहर...', GDP को लेकर भड़के RJD नेता तेजस्वी यादव
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
बागी सांसदों ने नोटिस का जवाब देने का मांगा समय, महुआ बोलीं - 'यह दिखाता है...'
बागी सांसदों ने नोटिस का जवाब देने का मांगा समय, महुआ बोलीं - 'यह दिखाता है...'
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को कितनी मिलती है पेंशन, जानें उनकी कमाई
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को कितनी मिलती है पेंशन, जानें उनकी कमाई
Reel बनाने के लिए Traffic रोका, Challan के साथ जब्त हो सकती है Car
Reel बनाने के लिए Traffic रोका, Challan के साथ जब्त हो सकती है Car
'क्या होर्मुज का नाम बदल 'ट्रंप स्ट्रेट' कर देना चाहिए?', US राष्ट्रपति का बड़ा बयान
'क्या होर्मुज का नाम बदल 'ट्रंप स्ट्रेट' कर देना चाहिए?', US राष्ट्रपति का बड़ा बयान
Embed widget