एक्सप्लोरर

स्पेस स्टेशन से धरती पर कैसे हो जाती है वीडियो कॉल, वहां कौन सा मोबाइल नेटवर्क करता है काम?

Communication With Astronauts: बीते दिन अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से पीएम मोदी ने वीडियो कॉल किया था. इसके बाद लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि अंतरिक्ष से धरती पर कम्युनिकेशन कैसे होता है.

एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में पहुंचकर इतिहास रच दिया है. उनके साथ और भी चार लोग इस टीम में शामिल हैं. बीते दिन पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला से बातचीत की और शुभांशु ने उनको अंतरिक्ष में पहुंचकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. उन्होंने बताया कि धरती और अंतरिक्ष में बहुत ज्यादा फर्क है और वहां पर सबसे बड़ा चैलेंज है सोना. उनका कहना था कि भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और जितना हमारा दिमाग शांत रहेगा, हम उतनी जल्दी चीजों को समझेंगे. मानव के अंतरिक्ष के पहुंचते ही लोगों के दिमाग में कई तरह के ख्याल आते हैं. सबसे पहला सवाल तो यह होता है कि आखिर वे इतनी दूरी से बिना किसी मोबाइल टावर के धरती पर कैसे कम्युनिकेशन करते हैं. आइए आज इस सवाल का जवाब खोजें.

विज्ञान की वजह से आए तमाम बदलाव

अंतरिक्ष में किसी तरह की हवा नहीं होती है और वैक्यूम में भी किसी भी तरहा का कम्युनिकेशन मुश्किल होता है. न तो वहां पर इंटरनेट के कोई तार हैं और न कोई केबल बिछा हुआ है, ऐसे में यह बड़ा सवाल तो है कि आखिर अंतरिक्ष में जो स्पेस स्टेशन है, वहां से एस्ट्रोनॉट धरती पर कैसे कॉल या वीडियो कॉल करते हैं. जैसे जैसे विज्ञान ने तरक्की कर ली है, वैसे वैसे तमाम बदलाव आ चुके हैं. ऐसे में ISS पर हर वक्त वैज्ञानिक मौजूद रहते हैं और धरती पर मौजूद स्पेस एजेंसियां उनसे लगातार संपर्क में रहती हैं. वहीं स्पेस में बहुत सारे सैटेलाइट हैं जो कि वहां से तस्वीरें लेकर धरती पर भेजते हैं. 

आसान नहीं है स्पेस और धरती से कम्युनिकेशन

वैज्ञानिकों की मानें तो अंतरिक्ष में कम्यनिकेशन करना आसान काम नहीं है. चांद पर मौजूद रोवर हो आर्टेमिस मिशन हो या फिर ISS सभी से संपर्क के लिए NASA का स्पेस कम्युनिकेशन एंड नेविगेशन सिस्टम यानि (SCaN) काम करता है. कोई भी कम्युनिकेशन नेटवर्क ट्रांसमिटर-नेटवर्क-रिसीवर की मदद से काम करता है. ट्रांसमिटर उस मैसेज को कोड में बदलकर नेटवर्त के जरिए भेजता है और उधर से रिसीवर रिसीव करके उसको डिकोड करता है. यह तरीका धरती पर तो काम करता है, लेकिन स्पेस में दिक्कत यह होती है कि एयरक्राफ्ट सैकड़ों किलीमोटीर प्रति घंटे की रफ्तार से भागते हैं और ऐसे में उनसे कम्युनिकेट करना आसान नहीं है. 

किस तकनीक का इस्तेमाल करता है नासा

इस समस्या के लिए NASA ने पूरी धरती के सातों महाद्वीपों पर बड़े-बड़े एंटीना लगाए हैं. इनकी जगह इस हिसाब से चुनी गई है कि स्पेसक्राफ्ट और ग्राउंट स्टेशन के बीच कम्युनिकेशन की मुख्य धुरी के तौर पर काम करते हैं. ये एंटीना लगभग 230 फुट के होते हैं और इतना बड़ा आकार और हाई फ्रीक्वेंसी होने की वजह से इनके जरिए 200 करोड़ मील तक भी संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा नासा के पास कई रिले सैटेलाइट भी हैं, जिनकी मदद से संपर्क किया जा सकता है. वर्तमान में नासा रेडियोवेव का इस्तेमाल करता है. हालांकि नासा इन्फ्रारेड लेजर का इस्तेमाल करने वाली तकनीक में जुटा है, जिसके जरिए भविष्य में अंतरिक्ष से धरती पर संपर्क करना और आसान हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें: नाटो से लोहा लेने के लिए रूस ने बनाया था वारसॉ पैक्ट, जानें इसमें कौन-कौन से ताकतवर देश थे शामिल?

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen-Z आबादी में चीन-पाकिस्तान में कौन आगे? जानें महिला-पुरुष के आंकड़े
Gen-Z आबादी में चीन-पाकिस्तान में कौन आगे? जानें महिला-पुरुष के आंकड़े
लेबनान में खत्म हुई मौत की सजा, जानें कौन-से देश दिखा चुके रहमदिली?
लेबनान में खत्म हुई मौत की सजा, जानें कौन-से देश दिखा चुके रहमदिली?
अगर लोकतंत्र नहीं आता तो आज कैसा होता भारत, कैसे तय होते बॉर्डर?
अगर लोकतंत्र नहीं आता तो आज कैसा होता भारत, कैसे तय होते बॉर्डर?
क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget