एक्सप्लोरर

क्या AK-47 से एक मिनट में 47 गोलियां निकलती हैं, इस राइफल को क्यों मिला यह नाम?

AK 47: दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली रायफल AK 47 है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके नाम के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है.

AK 47 का इस्तेमाल दुनियाभर के सैनिकों और कई अन्य लोगों द्वारा भी किया जाता है. इसे दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला हथियार कहा जाए तो गलत नहीं होगा. इसमें एक बार में 30 गोलियां भरी जा सकती हैं. ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि इसका नाम AK 47 कैसे पड़ गया? चलिए आज इसके पीछे की दिलचस्प वजह जानेंगे.

कैसे पड़ा AK 47 का नाम?

दुनिया में एक से बढ़कर एक खतरनाक बंदूकें मौजूद हैं. लेकिन जिस बंदूक का नाम सबसे ज्यादा सुनने में आता है वो है ऐके-47 (AK-47). ऐके-47 दुनिया की खतरनाक ऑटोमैटिक और सेमी ऑटोमैटिक मशीन गन है, जिसे दुनिया की कई सेनायें इस्तेमाल करती हैं. साथ ही इसका इस्तेमाल आतंकवादी भी बहुत करते हैं. भारतीय सेना में भी इसका इस्तेमाल होता है, वहीं स्पेशल फोर्सेस भी इसका इस्तेमाल करती हैं. हालांकि आम नागरिकों को इसका इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होती. इसके नाम AK के पीछे 47 जुड़ने की एक दिसचस्प कहानी है.

दरअसल इसका पूरा नाम Automatic Kalashnikov-47 है. जिसमें Kalashnikov नाम इसके आविष्कारक मिखाइल कलाश्निकोव (Mikhail Kalashnikov) के नाम से लिया गया है, क्योंकि ये राफइल साल 1947 में बनी थी. इसलिए AK के बाद इसमें 47 लगाया गया. बता दें कि मिखाइल कलाश्निकोव (Mikhail Kalashnikov) रुस के थे. साल 2013 में 94 वर्ष की उम्र में इनका निधन हो गया था. जब मिखाइल कलाश्निकोव रूसी सेना से जुड़े थे उस समय वो टैंक मैकेनिक के रूप में सेना में काम कर रहे थे.

बता दें कि AK-47 दुनिया की सबसे ज्यादा गैरकानूनी तौर पर बिकने वाली राइफल है. इसके साथ ही ये दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली राइफल भी है. इसके लिए इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है.

क्या है AK-47 की खासियत?

इस बंदूक में एक बार में 30 गोलियां भरी जा सकती हैं. वहीं इस बदूंक की नली से गोली छूटने की रफ्तार 710 मीटर प्रति सेकंड होती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बंदूक से एक सेकंड में 6 गोली निकलती हैं, यानी एक मिनट में लगभग 600 राउंड फायर होता है. ये कितनी पावरफुल है इसका इंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ दीवारों, यहां तक की कार के दरवाजे को भी भेद कर उसके पीछे बैठे इंसान को मार सकती है.

इसे चलाने के लिए किसी तरह की खास ट्रेनिंग की जरूरत भी नहीं होती. साथ ही इसकी साफ-सफाई करना और इसे मेंटेन करना भी बहुत आसान होता है. इसका Akm वर्जन इस समय दुनिया का सबसे हल्का राइफल का वर्जन है. बता दें कि फुल लोड होने के बाद भी इसका वजन मात्र 4 किलो होता है. इसके अलावा भी ये बंदूक कई खासियतें रखती है.

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज में बेरिल साइक्लोन जैसे हर साल कितने आते हैं तूफान, कैसे रहते हैं वहां के लोग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?
क्या विपक्ष को प्रदर्शन करने से रोक सकता है सुप्रीम कोर्ट, जान लें कानून?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget