एक्सप्लोरर

Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक

Posture Correction: गर्दन के पीछे दिखने वाले इस उभार की वजह हर व्यक्ति में एक जैसी नहीं होती. कुछ मामलों में यह खराब पोस्चर और पीठ के ऊपरी हिस्से की रीढ़ में बढ़े हुए झुकाव से जुड़ा हो सकता है.

Dowagers Hump Exercises And Posture Correction: आजकल कई लोगों की गर्दन और पीठ के ऊपरी हिस्से में उभार दिखाई देने लगता है. कुछ लोगों की गर्दन के ठीक नीचे पीछे की तरफ कूबड़ जैसा बन जाता है, जो देखने में भी अलग लगता है. इसके साथ गर्दन और कंधों में दर्द, अकड़न और लंबे समय तक बैठने पर परेशानी भी हो सकती है. कई बार लोग इसे गलत बैठने या मोबाइल ज्यादा इस्तेमाल करने का नतीजा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं.

एक्सरसाइज के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट Yorkvillesportsmed गर्दन के पीछे दिखने वाले इस उभार की वजह हर व्यक्ति में एक जैसी नहीं होती. कुछ मामलों में यह खराब पोस्चर और पीठ के ऊपरी हिस्से की रीढ़ में बढ़े हुए झुकाव से जुड़ा हो सकता है. वहीं, कुछ लोगों में गर्दन के नीचे चर्बी जमा होने या हड्डियों से जुड़ी समस्या के कारण भी ऐसा दिखाई देता है. इसलिए सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि उभार किस वजह से बना है. अगर यह लगातार बढ़ रहा है या दर्द के साथ दिखाई दे रहा है, तो डॉक्टर से जांच कराना बेहतर है.

गर्दन के पीछे कूबड़ जैसा क्यों दिखने लगता है?

गर्दन के नीचे उभार बनने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. लंबे समय तक झुककर बैठना, लैपटॉप पर काम करते समय सिर आगे की तरफ रखना और पीठ की मांसपेशियों का कमजोर होना पोस्चर को प्रभावित कर सकता है. उम्र बढ़ने के साथ रीढ़ की हड्डियों में होने वाले बदलाव और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थितियां भी पीठ के ऊपरी हिस्से में झुकाव बढ़ा सकती हैं.


Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक

कुछ मामलों में गर्दन और पीठ के जोड़ पर चर्बी जमा होने से भी उभार नजर आता है. इसे सामान्य तौर पर बफैलो हंप कहा जाता है. यह रीढ़ के झुकाव से होने वाले कूबड़ से अलग स्थिति है. दोनों के कारण अलग हो सकते हैं, इसलिए इनके लिए इलाज भी अलग हो सकता है.

गर्दन के कूबड़ के साथ दिख सकते हैं ये लक्षण

गर्दन के पीछे उभार के अलावा कुछ लोगों को कंधों में दर्द, पीठ के ऊपरी हिस्से में खिंचाव और गर्दन घुमाने में परेशानी महसूस हो सकती है. सिर को लगातार आगे की तरफ झुकाकर रखने से गर्दन की मांसपेशियों पर दबाव भी बढ़ सकता है. हालांकि, हर व्यक्ति में ये लक्षण दिखाई दें, यह जरूरी नहीं है. अगर उभार अचानक दिखाई देने लगा है, तेजी से बढ़ रहा है या इसके साथ हाथों में सुन्नपन, कमजोरी अथवा तेज दर्द हो रहा है, तो खुद से एक्सरसाइज शुरू करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें.


Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक

गर्दन और पीठ के पोस्चर के लिए करें ये 3 एक्सरसाइज

अगर उभार खराब पोस्चर और मांसपेशियों में कमजोरी से जुड़ा है, तो सही एक्सरसाइज से पोस्चर सुधारने और अकड़न कम करने में मदद मिल सकती है. हालांकि, इनसे हर तरह का कूबड़ पूरी तरह ठीक हो जाएगा, इसकी गारंटी नहीं है. एक्सरसाइज शुरू करने से पहले फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लेना बेहतर है.

1. चिन टक एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज में गर्दन को आगे झुकाने के बजाय सिर को धीरे-धीरे पीछे की तरफ ले जाना होता है. इसके लिए कुर्सी पर सीधे बैठें और नजर सामने रखें. अब ठुड्डी को नीचे झुकाए बिना धीरे से पीछे खींचें, जैसे डबल चिन बन रही हो. कुछ सेकंड इसी स्थिति में रहें और फिर सामान्य अवस्था में लौट आएं.

इस दौरान सिर को ऊपर या नीचे न झुकाएं. शुरुआत में पांच से आठ बार इसे धीरे-धीरे कर सकते हैं, बशर्ते इससे दर्द न हो. यह एक्सरसाइज सिर और गर्दन की पोजिशन सुधारने में मदद कर सकती है.

2. चेस्ट स्ट्रेच

लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप पर काम करने से कई लोगों के कंधे आगे की तरफ झुकने लगते हैं. ऐसे में छाती की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है. इसे कम करने के लिए दरवाजे के फ्रेम के पास खड़े हों. दोनों हाथों को फ्रेम पर रखकर कोहनियां मोड़ें और शरीर को धीरे-धीरे आगे की तरफ ले जाएं. छाती के सामने हल्का खिंचाव महसूस होने पर कुछ सेकंड रुकें और फिर सामान्य स्थिति में लौट आएं. ध्यान रखें कि खिंचाव बहुत ज्यादा न हो और कंधों में दर्द महसूस होने पर एक्सरसाइज रोक दें.

3. स्कैपुलर स्क्वीज

इस एक्सरसाइज के लिए कुर्सी पर सीधे बैठें या आराम से खड़े हो जाएं. दोनों हाथ शरीर के पास रखें और कंधों को कानों की तरफ उठाए बिना दोनों कंधों की हड्डियों को धीरे-धीरे पीछे की तरफ खींचें. ऐसा महसूस करें जैसे आप दोनों कंधों के बीच किसी चीज को हल्के से दबा रहे हों. इस स्थिति में तीन से पांच सेकंड रुकें और फिर मांसपेशियों को ढीला छोड़ दें. शुरुआत में इसे पांच से दस बार दोहरा सकते हैं. इससे पीठ के ऊपरी हिस्से की मांसपेशियों को सक्रिय करने और कंधों की पोजिशन सुधारने में मदद मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें : Wooden Table Cleaning: क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं

एक्सरसाइज के साथ इन बातों का भी रखें ध्यान

काम करते समय पीठ सीधी रखें और स्क्रीन को आंखों के स्तर के करीब रखें, ताकि बार-बार गर्दन नीचे न झुकानी पड़े. लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठने के बजाय बीच-बीच में उठकर थोड़ा चलें. सोते समय गर्दन को आरामदायक सहारा देने वाला तकिया इस्तेमाल करें. सबसे जरूरी बात यह है कि गर्दन के पीछे बने हर उभार को केवल गलत पोस्चर की समस्या न समझें. अगर इसकी वजह हड्डियों में बदलाव या चर्बी जमा होना है, तो केवल एक्सरसाइज से उभार खत्म नहीं होगा. सही कारण का पता लगाने के लिए डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से जांच कराएं और उसी के अनुसार इलाज शुरू करें.

इसे भी पढ़ें : Kitchen Tips: सब्जी काटते-काटते खराब हो गई चाकू, घर में ही ऐसे करें धारदार

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Hirni Birni Dance: दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
Tips For Buying Apples: सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
Advertisement

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget