एक्सप्लोरर

Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक

इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या है और यह गाड़ी के पहियों को कैसे लॉक करता है. जानिए इसके काम करने का तरीका और कैसा है ये शानदार फीचर्स.

पहले के जमाने में गाड़ियों में बेहद कम ही टेक्नोलॉजी देखने को मिलती थी. लेकिन अब ऑटोमोबाइल बाजार बहुत आगे बढ़ चुका है और अब सभी गाड़ियों में कई तरह के नए-नए टेक्नोलॉजी देखने को मिलती हैं, जिसके चलते अब नई गाड़ियां चलाना हर किसी के बस की बात नहीं है. आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे ही नई टेक्नोलॉजी के बारें में बताएंगे जिसकी चर्चा इस समय खूब हो रही है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हम बात कर रहें हैं नई गाड़ियों में मिलने वाले इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक की. यह नई टेक्नोलॉजी गाड़ी को सेफ रखने के साथ-साथ ड्राइवर का काम भी बहुत आसान बना देती है. चलिए जानतें हैं और समझते हैं कि यह सिस्टम किस तरह काम करता है और इसके क्या फायदे हैं.

क्या है इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक?

आपको बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक पारंपरिक हैंडब्रेक से थोड़ा आधुनिक और पूरी तरह ऑटोमैटिक वर्जन है. क्योंकि पुरानी गाड़ियों में जहां पार्किंग ब्रेक लगाने के लिए ड्राइवर को जोर से लीवर खींचना पड़ता था. वहीं अब इस आधुनिक तकनीक में एक छोटे से बटन का इस्तेमाल किया जाता है. यह सिस्टम कार के डैशबोर्ड या सेंटर कंसोल पर छोटा सा स्विच दिया होता है जिसे दबाकर या ऊपर खींचकर इस सिस्टम को एक्टिव किया जाता है.

वहीं इस तकनीक के आ जाने से गाड़ियों के केबिन का लुक भी काफी मॉडर्न लगने लगा है. क्योंकि अब बड़े से लीवर की कोई जरूरत नहीं पड़ती है. यह सिस्टम पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित सिग्नल्स पर काम करता है और गाड़ी की सुरक्षा को कई गुना बढ़ा देता है. आज के समय में यह फीचर लगभग सभी नई गाड़ियों में स्टैंडर्ड रूप से देखने को मिलने लगा है.

Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक

AI Generated Image

यह भी पढ़ें: अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?

कैसे काम करता है सिस्टम?

अब बात करते हैं कि यह नया सिस्टम काम कैसे करता तो यह तकनीक पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल्स और मोटर्स के जरिए काम करती है. जब आप गाड़ी के अंदर दिए गए ईपीबी बटन को दबाते हैं तो यह सीधे कार के ईसीयू को एक सिग्नल भेजता है. जिसके बाद गाड़ी के पिछले पहियों पर लगे छोटे इलेक्ट्रिक मोटर तुरंत एक्टिव हो जाते हैं.

जबकि ये मोटर्स ब्रेक पैड्स को सीधे ब्रेक डिस्क या ड्रम पर बहुत कसकर जकड़ देते हैं. जिससे गाड़ी के पहिए पूरी तरह से लॉक हो जाते हैं. पहिए लॉक होते ही कार अपनी जगह पर बिल्कुल खड़ी हो जाती है और ढलान पर होने के बावजूद अपनी जगह से हिलती नहीं है. जब आपको दोबारा गाड़ी चलानी होती है तो आप एक्सीलेटर दबाकर या बटन को वापस नीचे करके इसे बहुत आसानी से रिलीज कर सकते हैं.

Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक

AI Generated Image

इमरजेंसी ब्रेकिंग में आता है काम

जानकारी दें दे कि इस इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक सिस्टम में कुछ ऐसे शानदार फीचर्स मिलते हैं जो डेली की ड्राइविंग को बेहद आसान बना देते हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा ऑटो होल्ड फीचर है जो भारी ट्रैफिक या किसी ढलान पर गाड़ी रोकने पर अपने आप एक्टिव हो जाता है और गाड़ी को पीछे नहीं जाने देता. जबकि इसके अलावा जैसे ही आप एक्सीलेटर दबाते हैं यह ब्रेक अपने आप रिलीज हो जाता है और गाड़ी आगे बढ़ जाती है.

वहीं यह इमरजेंसी ब्रेकिंग के रूप में भी बहुत शानदार काम करता है. अगर कभी चलते सफर में गाड़ी के मुख्य ब्रेक फेल हो जाएं. तो इस बटन को लगातार खींचकर इमरजेंसी स्थिति में भी गाड़ी को सुरक्षित तरीके से रोका जा सकता है.

यह भी पढ़ें: पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
Advertisement

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget