एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज में बेरिल साइक्लोन जैसे हर साल कितने आते हैं तूफान, कैसे रहते हैं वहां के लोग?

T20 World Cup 2024: चक्रवाती तूफान बेरिल के चलते अब भी भारतीय टीम बारबाडोस में ही फंसी हुई है. वेस्टइंडीज में तूफान अक्सर तबाही मचाते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि हर साल यहां कितने तूफान आते हैं.

T20 World Cup 2024: भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. इसकी खुशी पूरा देश मना ही रहा था और टीम इंडिया की भारत वापसी का इंतजार कर ही रहा था कि इसी बीच खबर आई कि वेस्टइंडीज में बेरिल साइक्लोन ने दस्तक दे दी है. जिसके चलते लगातार बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं और इस वजह से वहां आम जनजीवन के साथ हवाई यात्राएं भी प्रभावित हुई हैं.

इस बीच खबर आ रही है कि टीम इंडिया इसके चलते बारबाडोस में ही फंसी हुई है. बता दें ये वही जगह है जहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्डकप फाइनल मैच खेला गया था. इस समय वहां तेज हवाएं चल रही हैं, हालांकि बताया जा रहा है कि टीम इंडिया जल्द ही भारत वापस लौटेगी. बता दें कि वेस्टइंडीज बेरील साइक्लोन के अलावा भी कई साइक्लोन से घिरी रहती है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि यहां के लोग कैसे सर्वाइव करते हैं और हर साल यहां कितने तुफान आते हैं.

क्या है बेरिल साइक्लोन?

इस तूफान को सबसे ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है, क्योंकि इसमें क्लोकवाइज हवाओं का घुमाव होता है. बता दें कि इसे उष्णकटिबंधीय चक्रवात भी कहा जाता है. ये एक तरह का चक्रवाती तूफान होता है, जो समुद्र के ऊपर उठता है. दरअसल जब भी समुद्र का तापमान ज्यादा होता है तो ऊपर मौजूद हवा गर्म होकर उठ जाती हैं और वो जगह खाली हो जाती है. फिर वहां ठंडी हवा पहुंचती है और चक्रवात तूफान बनता है, लेकिन जो तूफान उत्तरी अमेरिका और कैरेबियन आइलैंड में आते हैं, उन्हें हरिकेन कहा जाता है. इसकी घूमकर आने वाली हवाएं इसे और ज्यादा खतरनाक बनाती हैं.

बता दें कि बेरिल तूफान की वजह से 257 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं जो वहां ग्रेविटी पोर्स पर भी हावी हो सकती है. यदि इस हवा में कोई इंसान आ जाए तो वो भी हवा में उड़ सकता है.

वेस्टइंडीज में हर साल कितने तूफान आते हैं?

अब सवाल ये उठता है कि इस साइक्लोन की तरह क्या वहां हर साल ऐसे ही तूफान आते हैं और वहां के लोग कैसे रहते हैं? तो बता दें कि एक औसत अटलांटिक तूफान के मौसम में वहां 14 बड़े तूफान आते हैं, जिनमें से सात तूफान और तीन बहुत बड़े तूफान होते हैं. राष्ट्रीय समुद्री और वायुमंडलीय प्रशासन का अनुमान है कि 2024 का तूफान का मौसम औसत से काफी ज्यादा होगा, जिसमें 17 से 25 नामित तूफान होंगे. पूर्वानुमान में 13 तूफ़ान और चार प्रमुख तूफ़ान आने की बात कही गई है.

बता दें कि बेरिल अटलांटिक तूफान के मौसम में दूसरा सबसे नामित तूफान है, जो 1 जून से 30 नवंबर तक चलता है. इस महीने की शुरुआत में उष्णकटिबंधीय तूफान अल्बर्टो ने पूर्वोत्तर मेक्सिको में दस्तक दी और चार लोगों की जान ले ली थी. हालांकि तूफानी मौसम में वहां की सरकार विशेष सावधानियां बरतती है और लोगों को घरों से बाहर न निकलने जैसी हिदायत देती है.

यह भी पढ़ें: World UFO Day: आखिर क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड यूएफओ डे, क्या इस दिन पहली बार नजर आई थी एलियंस की उड़न तश्तरी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जन्म-मृत्यु का पंजीकरण 99% के पार, जानें 24 साल में कैसे आया इतना बदलाव
भारत में जन्म-मृत्यु का पंजीकरण 99% के पार, जानें 24 साल में कैसे आया इतना बदलाव
जापान का महा-प्लान..80 साल बाद बनाने जा रहा खुफिया एजेंसी, जानें क्यों उठाया यह कदम?
जापान का महा-प्लान..80 साल बाद बनाने जा रहा खुफिया एजेंसी, जानें क्यों उठाया यह कदम?
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से कैसे वसूला जाएगा 20% चार्ज? जानें क्या है ट्रंप की पूरी योजना
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से कैसे वसूला जाएगा 20% चार्ज? जानें क्या है ट्रंप की पूरी योजना
प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति, किसके आवास में सबसे ज्यादा हैं सुविधाएं, कौन जीता है ज्यादा लग्जरी लाइफ?
प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति, किसके आवास में सबसे ज्यादा हैं सुविधाएं, कौन जीता है ज्यादा लग्जरी लाइफ?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
Embed widget