एक्सप्लोरर

हवाई जहाज के टायर कितने दिन तक चलते हैं? ये कितनी फ्लाइट में काम आ जाते हैं?

Aeroplane Facts: प्लेन के टायरों में रबड़ के साथ कई और पदार्थ जैसे एल्युमीनियम और स्टील को भी मिक्स किया जाता है. जिस वजह से ये बहुत मजबूत होते हैं. आइए जानते हैं इनसे कितना काम लिया जाता है.

Aeroplane Tyres: अक्सर आपने गाड़ियों के टायर फटते हुए देखे होंगे. इसके फटने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. बोझा ढोने वाले भारी-भरकम वाहन जैसे बस, ट्रक आदि के टायर ज्यादातर जरूरत से ज्यादा वजन भरने से फटते हैं. बहुत सी बार टायर फटने से बड़े हादसे भी हो जाते हैं. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि सैकड़ों टन वजनी हवाई जहाज के टायर क्यों नहीं फटते हैं? एक.सवाल यह भी बनता है कि भारी-भरकम हवाई जहाज करीब 250 km/h की रफ्तार से हवाई पट्टी को छूता है तो ऐसे में इसके टायर कितने दिन चल जाते होंगे? आइए इन्ही सब सवालों के जवाब इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं. 

प्लेन के टायर क्यों नहीं फटते?

आइए पहले यह जान लेते हैं कि हवाई जहाज के टायर आखिर की चीज के बनें होते हैं जो इतने भारी-भरकम वजन को इतनी रफ्तार के साथ उतारने के बाद भी ये फटते नहीं हैं. हवाई जहाज के टायर गाड़ियों के टायर से अलग बनाए जाते हैं. इसके टायरों में रबड़ के साथ कई और पदार्थ जैसे एल्युमीनियम और स्टील को भी मिक्स किया जाता है. हवाई जहाज के टायर में कार के टायर के मुकाबले 6 गुना ज्यादा प्रेशर से हवा भरी जाती है. इसलिए ये इतने वजन के भार को सहन कर पाते हैं.

कितने दिनों तक हो सकता है एक टायर का इस्तेमाल?

हवाई जहाज के टायर कितने दिन तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं? इस प्रश्न का जवाब थोड़ा पेचीदा हो सकता है, क्योंकि इसके टायर को इस्तेमाल दिनों पर नहीं, बल्कि हवाई जहाज के प्रकार और अन्य चीजों पर निर्भर करता हैं. दरअसल, हवाई जहाज क्षमताओं के हिसाब से कई तरह के होते हैं. कुछ जहाज केवल मालवाहक होते हैं और कुछ यात्री वाहक ऐसे में टायर कितने दिनों तक इस्तेमाल में रहेगा यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वह अब तक कितनी फ्लाइट्स कर चुका है. आइए जानते हैं कि एक टायर को कितनी उड़ानों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

टायरों में भरी जाती है नाइट्रोजन गैस

हवाई जहाज के टायरों में नॉर्मल गैस की बजाय नाइट्रोजन गैस भरी जाती है, क्योंकि नाइट्रोजन गैस बाकी गैसों की तुलना में सूखी और हल्की होती है. इसपर तापमान का असर कुछ खास नहीं पड़ता बाज. जानकर लोग बताते हैं कि हवाई जहाज का एक टायर ही 38 टन वजन के भार को सहन कर सकता है. 

टायर से कितनी उड़ाने की जा सकती हैं?

हवाई जहाज के एक टायर से 500 बारे टेकऑफ और लैंडिंग की जाती है. इसके बाद इसे अगले 500 बार इस्तेमाल करने के लिए इसपर ग्रिप चढ़ाई जाती है. इस तरह से एक टायर पर कुल सात बार ग्रिप चढ़ाई जा सकती है. इस हिसाब से एक टायर से करीब 3500 बार टेकऑफ और लैंडिंग की जा सकती है. इसके बाद ये टायर किसी काम के नहीं रहते है और इन्हे सेवानिवृत कर दिया जाता है.

यह भी पढ़ें : 1500 रुपये का हो या फिर 1.5 लाख का, अब हर स्मार्टफोन में होगा Type-C चार्जर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब पूरा गाना होगा वंदे मातरम, दो अंतरे गाने पर हो जाएगी जेल?
क्या अब पूरा गाना होगा वंदे मातरम, दो अंतरे गाने पर हो जाएगी जेल?
Moon Land: चांद पर जमीन किसकी, क्या कोई देश वहां अपना इलाका बना सकता है?
चांद पर जमीन किसकी, क्या कोई देश वहां अपना इलाका बना सकता है?
क्या सीबीआई भी किसी को हथकड़ी पहना सकती है, जानें कानून?
क्या सीबीआई भी किसी को हथकड़ी पहना सकती है, जानें कानून?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?
जनगणना में गलत जवाब दिया तो क्या होगा, क्या हो सकती है जेल?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget