एक्सप्लोरर

1500 रुपये का हो या फिर 1.5 लाख का, अब हर स्मार्टफोन में होगा Type-C चार्जर

स्मार्टफोन, लैपटॉप या नोटपैड अब सभी डिवाइसेज पर टाइप सी चार्जिंग पोर्ट दिया जाएगा. सरकार ने टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट को स्टैंडर्ड बना दिया है.

TYPE-C Charger: भारत सरकार ने टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट को स्टैंडर्ड बना दिया है. यानी अब टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट ही सभी लैपटॉप, स्मार्टफोन, नोटपैड आदि गैजेट्स में मिलेगा. सरकार ने ई-वेस्ट को कम करने के लिए आज ये एक बड़ा फैसला लिया है. अब चाहे किसी के पास 2 लाख वाला फोन हो या 1500 रुपये का, दोनों ही स्मार्ट फोन में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा. इसी तरह कैमरा, लैपटॉप, नोटपैड या टेबलेट जैसे डिवाइस में भी यही चार्जर देखने को मिलेगा. ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स के मुताबिक, कॉमन चार्जर की वजह से प्रति ग्राहक चार्जेस की संख्या में कमी आएगी और लोगों को बार-बार अपने डिवाइसेज के लिए नया चार्जर नहीं लेना पड़ेगा साथ ही ई-वेस्ट में भी कमी आएगी. 

BIS ने कही ये बात

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ने कहा कि सरकार के इस फैसले से ई-कचरे में कमी आएगी और पर्यावरण को भी बचाया जा सकेगा. दरअसल, अभी तक होता ये था, सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज के लिए अलग-अलग चार्जर बाजार में मौजूद थे और लोगों को अलग-अलग चार्जर खरीदने पड़ते थे. इससे लोगों का पैसा भी ज्यादा खर्च होता था और वेस्ट भी बढ़ता था. ई वेस्ट के रखरखाव में भी सरकार को तकलीफ होती थी और इससे कई समस्याएं भी उतपन्न होती थी. दुनिया भर में इस मुद्दे को हल करने के लिए काम किया गया और ये तय हुआ कि टाइप-C चार्जर को कॉमन चार्जर रखा जाएं. भारत की तरह ही कुछ देशों ने भी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट को कॉमन चार्जर घोषित कर दिया है.

इस साल से सभी डिवाइसेज में मिलेगा कॉमन चार्जर

साल 2024 की शुरुआत से सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे लैपटॉप, कैमरा, स्मार्टफोन, टेबलेट, आदि गैजेट्स में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट ही देखने को मिलेगा.  टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट को अलग-अलग फेज में जारी किया जाएगा ताकि इंडस्ट्री और कंजूमर आसानी से इसे अपना सकें. 

कॉमन चार्जर के चक्कर ये काम न करें

टाइप सी चार्जिंग पोर्ट को स्टैंडर्ड करने के बावजूद भी आप एक ही चार्जर को अलग-अलग डिवाइस में नहीं लगा सकते. कहने का मतलब, यदि आपके स्मार्टफोन का चार्जर 32 वॉट का है तो आप इस चार्जर को लैपटॉप पर इस्तेमाल नहीं कर सकते क्योंकि लैपटॉप का चार्जर अलग वॉट का होगा. ठीक इसी तरह अगर किसी व्यक्ति के स्मार्टफोन का चार्जर 240 वॉट का है तो आप इस चार्जर को अपने स्मार्टफोन पर इस्तेमाल नहीं कर सकते क्योंकि आपका स्मार्टफोन इतने बड़े चार्जर का सपोर्ट नहीं झेल सकता. इससे आपकी बैटरी को नुकसान होगा और ये खराब हो सकती है. हमेशा डिवाइस के साथ आए चार्जर का ही इस्तेमाल करें. 

यह भी पढें: Hi-Hello के अलावा WhatsApp से कैब भी बुक होती है, मज़ाक नहीं! सच बोल रहे हैं, जानिए कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
सोने से पहले Wi-Fi बंद करते हैं? जानिए बिजली की होती है बचत या फिर कम हो जाती है Router की लाइफ
सोने से पहले Wi-Fi बंद करते हैं? जानिए बिजली की होती है बचत या फिर कम हो जाती है Router की लाइफ
कितने साल चलता है Smart Bulb? जानिए क्या है सच्चाई
कितने साल चलता है Smart Bulb? जानिए क्या है सच्चाई
Solar Panel लगवाने से पहले जान लें 20% का ये नियम! वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Solar Panel लगवाने से पहले जान लें 20% का ये नियम! वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget