एक्सप्लोरर

धरती पर कोई ऐसी जगह नहीं, जहां की हवा न हो जहरीली! स्टडी में हुआ डराने वाला खुलासा!

ये पहली ऐसी स्टडी है, जिसमें पूरी दुनिया के वायु प्रदूषण की गणना हुई है. WHO के मुताबिक किसी भी इंसान के लिए रोज PM 2.5 का एक्सपोजर ज्यादा से ज्यादा 15 pg/m3 होना चाहिए.

Air Pollution: वायु प्रदूषण हर जगह अपने पैर पसार रहा है. बढ़ते वायु प्रदूषण से खांसी, गला खराब, सांस संबंधी बीमारियां, आंखों में जलन और शरीर में थकान महसूस होना जैसी समस्याएं रहती हैं. हाल ही में हुई एक स्टडी में चेतावनी दी गई है कि दुनिया में अब कोई ऐसी जगह नहीं बची, जहां की हवा साफ और शुद्ध हो. हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. वैज्ञानिकों की मानें तो दुनिया की सिर्फ 0.0001 फीसदी आबादी ही कम प्रदूषित हवा में रह रही है. सालभर में से 70% दिनों में वायु प्रदूषित ही रहती है.

ये पहली ऐसी स्टडी है, जिसमें पूरी दुनिया के वायु प्रदूषण की गणना हुई है. मोनाश यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिक ने इस स्टडी को लीड किया. The Lancet जर्नल में हाल ही उनकी रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी. 

मानकों से दोगुना है प्रदूषण 

WHO के मुताबिक किसी भी इंसान के लिए रोज PM 2.5 का एक्सपोजर ज्यादा से ज्यादा 15 pg/m3 होना चाहिए. लेकिन साल 2000 से 2019 में इसका औसत दोगुने से भी ज्यादा था. 65 देशों में लगे 5446 मॉनिटरिंग स्टेशन से लिए गए डेटा के आधार पर यह स्टडी की गई, जिसमें पूर्वी एशिया सबसे ज्यादा प्रदूषित पाया गया. इसके बाद आता है दक्षिण एशिया का इलाका और आखिरी में है उत्तरी अफ्रीका.

सबसे कम प्रदूषण यहां

पिछले दो दशक में PM 2.5 का सबसे कम प्रदूषण न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में पाया गया. इसके बाद ओशिनिया और दक्षिणी अमेरिका में. जहां यूरोप और उत्तरी अमेरिका में साल 2000 से 2019 के बीच वायु प्रदूषण का स्तर घटा हैं, वहीं एशिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अमेरिका और कैरिबियन में इसमें इजाफा हुआ है.

जलवायु परिवर्तन का असर

जलवायु परिवर्तन का भी वायु प्रदूषण पर असर पड़ता है. जहां उत्तर पश्चिम चीन और उत्तर भारत में पेट्रोल-डीजल के कारण सर्दियों में प्रदूषण बढ़ता है. वहीं उत्तरी अमेरिका के पूर्वी तट पर गर्मियों में वायु प्रदूषण बढ़ जाता है. जिसका कारण होता है जंगली आग, जो वहां की वायु की गुणवत्ता को बहुत बिगाड़ देती है.

मोनाश यूनिवर्सिटी के एयर क्वालिटी रिसर्चर यूमिंग गुओ का कहना है कि इस स्टडी से यह पता चल पाया है कि बाहर कितना वायु प्रदूषण है. इसका इंसानों की सेहत पर क्या असर पड़ रहा है. इसकी मदद से सरकारें भी नियम-कायदे बना सकेंगी.

यह भी पढ़ें - CBI और CID का होता है अलग-अलग काम! आज समझिए कौनसी टीम क्या करती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के बाद E20 पार्टी और RHA ने उड़ाई नींद, इनके पीछे कौन?
CJP के बाद E20 पार्टी और RHA ने उड़ाई नींद, इनके पीछे कौन?
क्या आम पेट्रोल की तरह E20 भी नहीं कर सकते स्टोर, जानें शेल्फ लाइफ?
क्या आम पेट्रोल की तरह E20 भी नहीं कर सकते स्टोर, जानें शेल्फ लाइफ?
CJP प्रोटेस्ट के बाद जंतर-मंतर पर कितना कूड़ा छोड़ गए Gen Z?
CJP प्रोटेस्ट के बाद जंतर-मंतर पर कितना कूड़ा छोड़ गए Gen Z?
पाकिस्तान के अलावा कोई और मुस्लिम देश क्यों नहीं बना पाया परमाणु बम?
पाकिस्तान के अलावा कोई और मुस्लिम देश क्यों नहीं बना पाया परमाणु बम?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget