एक्सप्लोरर

CBI और CID का होता है अलग-अलग काम! आज समझिए कौनसी टीम क्या करती है?

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (CBI) और क्राइम इन्वेस्टिंगेशन डिपार्टमेंट (CID) में बहुत सारे लोग कंफ्यूज रहते हैं. अगर आप भी इन्ही में से एक हैं, तो ये पढ़ने के बाद आपका भी कन्फ्यूजन दूर हो जाएगा.

Difference Between CBI And CID: आपने सीबीआई और सीआईडी का नाम तो सुना ही होगा. ज्यादातर इन्हे संगीन, पेचीदा या फिर गोपनीय स्तर वाले आपराधिक मामले सौंपे जाते हैं. CBI और CID दो अलग-अलग एजेंसियां हैं और दोनों का काम भी अलग-अलग होता है. बहुत से लोग इन दोनों को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. उन्हें यह भी मालूम नहीं होता है कि आखिर इन दोनों का काम क्या होता है? इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए हमने इस खबर में इन दोनों के काम और इनके बीच के अंतर को बताया है.

क्या है सीबीआई?

CBI के बारे में अक्सर चर्चा होती रहती है. सीबीआई, यानी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन एक केंद्रीय एजेंसी है, जो भारत सरकार के ऑर्डर पर देश के किसी भी कोने में जांच कर सकती है. ये मुख्य रूप से भ्रष्टाचार, हत्या और घोटालों  के मामलों की जांच करती है. सीबीआई की स्थापना साल 1963 में हुई थी.

क्या है सीआईडी?

CID, यानी क्राइम इन्वेस्टिंगेशन डिपार्टमेंट की स्थापना साल 1902 में ब्रिटिश राज के दौरान हुई थी. हर राज्य की अलग-अलग सीआईडी पुलिस होती है. राज्य सरकार के आदेश पर यह अपहरण, हत्या, चोरी और दंगों से जुड़े मामलों की जांच करती है. इसके अलावा हाईकोर्ट के आदेश पर भी राज्य सरकार को सीआईडी से किसी मामले की जांच करानी पड़ जाती है.

दोनों में अंतर

यहां तक आपको समझ आ गया होगा कि दोनों का काम क्या होता है और ये किसके अंडर में काम करती हैं. आइए अब 5 प्वाइंट में इनके बीच के अंतर को भी समझ लेते हैं-

  • CBI का वर्कफील्ड पूरा देश होता है, यानी केंद्र सरकार या सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई पूरे देश में जांच कर सकती है.
  • CID राज्य सरकार की जांच एजेंसी है, इसलिए यह मामले की जांच सिर्फ उस राज्य के अंदर ही कर सकती है.
  • CBI पर केंद्र सरकार का कंट्रोल होता है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह किसी भी मामले की जांच किसी भी देश में कर सकती है.
  • CBI के पास जो मामले आते हैं, उन्हें केंद्र सरकार या फिर सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट इसे सौंपते हैं.
  • CID को मिलने वाले मामले राज्य सरकार या हाईकोर्ट की ओर से सौंपे जाते हैं.

यह भी पढ़ें - क्या जेल की सजा में दिन और रात अलग-अलग गिने जाते है, 14 साल की सजा 7 साल में पूरी हो जाती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की कितनी जमीन पर BRICS देशों का कब्जा, कितनी है आबादी?
दुनिया की कितनी जमीन पर BRICS देशों का कब्जा, कितनी है आबादी?
भारत में अपनी टॉयलेट तक नहीं छोड़ेंगे शी जिनपिंग, क्या है वजह?
भारत में अपनी टॉयलेट तक नहीं छोड़ेंगे शी जिनपिंग, क्या है वजह?
कौन थे संत तिरुवल्लुवर, जिनकी किताब PM Modi ने पुतिन को की भेंट?
कौन थे संत तिरुवल्लुवर, जिनकी किताब PM Modi ने पुतिन को की भेंट?
कमाई के मामले में देश का कौन-सा शहर टॉप पर? जानें टॉप-5 शहरों के नाम
कमाई के मामले में देश का कौन-सा शहर टॉप पर? जानें टॉप-5 शहरों के नाम

वीडियोज

BRICS Summit 2026 Update: Putin और PM Modi के संबोधन से लेकर, समिट की हर तस्वीर| PM Modi | Russia
BRICS Summit 2026: PM Modi और Putin की हो गई सबसे बड़ी डील ? | India Russia Relations
BRICS Summit 2026: PM Modi और Putin की बैठक खत्म क्या क्या फैसला हुआ ? | India Russia Relations
Bhuvan Bam Interview: The Revolutionaries, BB Ki Vines और NBA पर खुलकर बोले Bhuvan, Pratibha, Gurfateh
BRICS Summit 2026: PM Modi-Putin को साथ देखते ही बढ़ी Trump की टेंशन ? | India Russia

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह
'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह
OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच
OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच
BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी और पेजेश्कियान के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, अराघची भी मौजूद रहे
LIVE: पीएम मोदी और पेजेश्कियान के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, अराघची भी मौजूद रहे
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
Monsoon Home Tips: बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
Embed widget