एक्सप्लोरर

दूल्हा वरुण धवन शादी के एक दिन पहले पहुंचे 'द मैन्शन हाउस', डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और शशांक भी होंगे शादी का हिस्सा

परिवार के साथ नताशा दलाल और वरुण धवन के परिवारवाले व करीबी दोस्त 22 जनवरी को ही अलीबाग और शादी के वेन्यू पर पहुंच गये थे.

मुम्बई: अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से शादी करने‌ जा रहे वरुण धवन आखिरकार अलीबाग के सासवने इलाके में स्थित के 'द मैन्शन हाउस' में आज सुबह 12.30 बजे पहुंच गये. इसी लक्जरी रिसॉर्ट में 24 जनवरी को वरुण धवन और नताशा की शादी होनेवाली है.

उल्लेखनीय है कि मर्सिडीज में आगे की सीट में बैठे वरुण धवन ब्लू जींस पैंट और सफेद रंग की टी-शर्ट पहने हुए थे. वरुण धवन से पहले डायरेक्टर शशांक खेतान और वरुण के पहुंचने के कुछ ही देर बाद डिजाइनर मनीष‌‌ मल्होत्रा भी शादी के वेन्यू पर पहुंचे.

उल्लेखनीय है कि वरुण की होनेवाली दुल्हन नताशा दलाल 22 जनवरी को ही अपने परिवारवालों के साथ अलीबाग पहुंच गयीं थीं. वरुण धवन के पिता डेविड धवन, मां लाली धवन, वरुण के भाई रोहित और भाभी, वरुण के चाचा अनिल धवन अपनी बेटी अंजनी और पत्नी के साथ शुक्रवार को दोपहर को ही मुम्बई से अलीबाग पहुंच गये थे.

View this post on Instagram
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

इन सभी के अलावा 'हम तुम' और 'फना जैसी हिट फिल्मों के डायरेक्टर कुणाल कोहली भी अपनी पत्नी और बेटी के साथ शुक्रवार की रात को अलीबाग पहुंचे. बता दें कि वरुण धवन की मां लाली कुणल कोहली की मासी हैं और रिश्ते में वरुण कुणाल कोहली के कजिन लगते हैं.

उल्लेखनीय है कि इन सभी ने मुम्बई में स्थित भाऊचा धक्का जेट्टी से मांडवा जेट्टी तक‌ का सफर जलमार्ग से किया. सड़क के रास्ते के मुकाबले जलमार्ग से अलीबाग पहुंचने‌ में एक घंटे का वक्त लगता है जबकि सड़क मार्ग से यहां पहुंचने में कम से कम 3 घंटे का वक्त लगता है.

View this post on Instagram
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

एबीपी न्यूज़ को एक विश्वस्त सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक वरुण धवन भी 22 जनवरी की शाम को ही अलीबाग पहुंचे गये थे. अपने खास दोस्तों के साथ अलीबाग पहुंचे वरुण ने अपने स्कूल और कॉलेज के 5-6 दोस्तों के साथ अलीबाग के एक प्राइवेट बंगले में बैचलर्स पार्टी का जश्न मनाया और ये जश्न सुबह देर तक चला. बता दें शशांक खैतान भी वरुण और नताशा की शादी का जश्न मनाने के लिए अलीबाग के 'द मैन्शन हाउस' पहुंचे.

एबीपी न्यूज़ को इस बात की खास जानकारी मिली है कि वरुण और नताशा दलाल समेत शादी में शामिल होनेवाले सभी मेहमानों का कोविड-टेस्ट कराया गया है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चार दिनों का कलेक्शन
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- कलेक्शन
'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ', 'आवारापन 2' की सक्सेस पर खुशी से झूमीं एक्टर की बीवी परवीन
'आवारापन 2' की सक्सेस पर इमरान हाशमी की पत्नी ने लुटाया प्यार, हुईं इमोशनल
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
'बंटवारा-1947' सहित सिनेमाघरों में मौजूद 5 फिल्मों पर भारी पड़ी 'आवारपन 2', जानें-मंडे का कलेक्शन
मंडे को चला 'आवारपन 2' का जादू, साउथ फिल्म भी छाई, जानें- 'बंटवारा-1947' का हाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget