एक्सप्लोरर

India’s Incredible Rescue Ops :  भारतीय सेना के हैरतअंगेज 'रेस्क्यू ऑपरेशन' पर बनी ये वेब सीरीज, जानें किस OTT पर होगी रिलीज 

चार साल के प्रिंस की सलामती के लिए पूरा देश दुआ कर रहा था. मीडिया का जमावड़ा हरियाणा के कुरूक्षेत्र ज़िले के गांव हलदेहेड़ी में था. जिससे पूरे देश को प्रिंस की पल पल की जानकारी मिल रही थी.

India’s Incredible Rescue Ops : हम सभी के जीवन में कुछ न कुछ ऐसी घटनाएं जरूर घटी होती हैं, जिसको याद करके मन सिहर उठता है. आज हम आपको जीवन के कुछ वैसी ही घटनाओं पर आधारित एक(India’s Incredible Rescue Ops ) वेब सीरीज के बारे में बताएंगें. इस वेब सीरीज का दूसरा एपिसोड आज रात 8 बजे DISNEY+HOTSTAR पर रिलीज होगा. इस सीरीज में हमारी देश की सेना की जिंदादिली और हैरतअंगेज कारनामों को दिखाया जाएगा.  

किस घटना पर आधारित है यह एपिसोड

इस सीरीज के दूसरे एपिसोड में साल 2006 में हुए एक घटना के बारे में दिखाया गया है. जब मात्र 4 साल का बच्चा प्रिंस एक 60 फिट गहरे बोरवेल में गिर गया था. तब फिर भारतीय सेना ने 3 दिनों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उस बच्चे को जिंदा बोरवेल से बाहर निकाला था. करीब 50 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रिंस को सेना सही-सलामत बाहर निकालने में कामयाब रही थी. सेना के जवानों ने इसके लिए उस बोरवेल के पास ही एक सुरंग बनाकर उसे निकाला था.

क्या हुआ था उस दिन ?

उस दिन  प्रिंस अपने दोस्तों  के साथ खेत में खेल रहा था. जहां एक चूहे का पीछा करते हुए पास ही में खोदे गए बोरवेल में जा गिरा. उसे बोरवेल में गिरते हुए उसके दोस्तों ने देख लिया था. उन लोगों ने तुरंत इस बात की जानकारी उसके परिवार को जाकर दी. इसके बाद परिवार वहां पहुंचा. बेटे के गिरने से उसके माता-पिता बहुत ही हैरान परेशान थे. जिसके बाद यह बात मीडिया में फैली फिर सरकार और सेना तक ये बात पहुंच गई. भारतीय सेना (Indian Army) मौके पर पहुंची और उसने रेस्क्यू अभियान शुरू किया. पहले तो बोरवेल में लाइट का इंतजाम किया गया ताकी बच्चे को डर न लगे, फिर रस्सी के सहारे से उस तक बिस्कुट और पानी भी पहुंचाया गया था. 3 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद प्रिंस को भारतीय सेना ने सही सलामत बोरवेल से बाहर निकाल लिया था.

कितनी भाषाओं में होगी रिलीज  ?

इस सीरीज को कई भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. इनमें हिंदी , तमिल, तेलगू, कन्नड, और बंगाली शामिल हैं. इसके अलावा यह सीरीज अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज होगी. इस सीरीज का पहला एपिसोड 10 सितंबर हो रिलीज हो चुका है. जिसमें हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला की कसौली तहसील के परवाणू में 11 अक्टूबर, 1992 को, जब 11 लोगों की सांसें रोपवे की रस्सी टूटने से हवा में अटक गई थीं. टिंबर ट्रेल रिजॉर्ट (टीटीआर) में चलने वाली रोपवे ट्राली में तीन दिन तक लोग फंसे रहे थे. फिर सेना ने अपने जान को जोखिम में डालकर  सारे लोगों को जिंदा बचाया था. India’s Incredible Rescue Ops के पहले एपिसोड को जनता द्वारा काफी प्यार मिला है.   

ये भी पढ़े : Azam Khan Health: दिल्ली में आजम खान से मिले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बीते दिन हुई थी हार्ट सर्जरी

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'निर्जला नहीं... कॉफी पी..' रवि किशन ने पत्नी के लिए रखा करवा चौथ का व्रत
'निर्जला नहीं... कॉफी पी..' रवि किशन ने पत्नी के लिए रखा करवा चौथ का व्रत
प्रिंस नरूला की फोटो देखकर युविका चौधरी ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, सामने आई भावुक झलक
प्रिंस नरूला की फोटो देखकर युविका चौधरी ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, सामने आई भावुक झलक
अब ओटीटी पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget