एक्सप्लोरर

&TV ला रहा डॉ भीमराव अंबेडकर पर नया शो, जानिए कब से होगी शुरुआत

जल्द ही भारतीय संविधान निर्माता और महान नेता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर एक टीवी शो शुरू होने जा रहा है. इस शो का प्रसारण &TV पर 17 दिसंबर से किया जाएगा. &TV पर प्रसारित होने जा रहे इस शो का नाम 'एक महानायक' होगा.

छोटे परदे पर प्रसारित होने जा रहे शो 'एक महानायक' में मराठी कलाकार प्रसाद जावड़े, जग्गू निवांगने और नेहा जोशी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. यह कलाकार इस शो के साथ ही हिंदी टेलीविजन में डेब्यू करेंगे. छोटे परदे पर भी संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर कई धारावाहिक बन चुके हैं. अब एक नए धाराहाविक में महान नेता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन के हर पहलू की जानकारी दी जाएगी.

धारावाहिक 'एक महानायक' में मराठी कलाकार प्रसाद जावड़े संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की भूमिका निभाते नजर आएंगे. भीमराव अंबेडकर के पिता के किरदार में जग्गू निवांगने को देखा जा सकता है. वहीं नेहा जोशी अंबेडकर की माता का किरदार निभाती नजर आएंगी.

धारावाहिक में अंबेडकर के पिता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता जग्गू निवांगुन का कहना है, "निस्संदेह यह मेरे लिए बहुत गर्व का क्षण है कि मुझे भीमराव अंबेडकरके पिता, रामजी की भूमिका के लिए चुना गया है. शो की शूटिंग पूरे जोरों पर चल रही है और मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं."

वहीं नेहा जोशी का कहना है, " यह सिर्फ हिंदी टेलीविजन में मेरी पहली फिल्म नहीं है, बल्कि एक मां की भूमिका में भी मेरी पहली शुरुआत है. यह मेरे लिए बहुत ही सम्मान की बात है कि मुझे एक महान व्यक्ति की मां की भूमिका निभाने का मौका मिला है." नेहा जोशी आगे कहती हैं, " अंबेडकर जी ने अपना सारा जीवन समाज से भेदभाव और अभाव को दूर करने के लिए संघर्ष किया."

इस धारावाहिक के लेखक शांति भूषण हैं. इतिहासकार और शोधकर्ताओं की मदद से शांति भूषण ने इस धारावाहिक की पटकथा को लिखी है. वहीं इम्तियाज पंजाबी इस धारावाहिक को निर्देशन कर रहे हैं. स्मृति शिंदे की SOBO फिल्म्स ने इस धारावाहिक को प्रोड्यूस किया है. अब धारावाहिक अंबेडकर का प्रीमियर 17 दिसंबर को रात 8.30 बजे किया जाएगा.

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
बिग बॉस 20: 'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget