एक्सप्लोरर

‘जस्सी जैसी...’ शो के दौरान Mona Singh पर लगाई गई थी कड़ी पाबंदियां, एक्ट्रेस बोली- 'ना थ्रेडिंग ना ही वैक्स कराने की थी परमिशन'

Mona Singh: मोना सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि जस्सी जैसी कोई नहीं शो करने के दौरान उन पर कईं पाबंदियां लगाई गई थीं. यहां तक कि उनके को-स्टार्स भी उनकी असली पहचान से अनजान थे.

Mona Singh On Jassi Jaisi Koi Nahi: मोना सिंह फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस हैं. मोना साल 2003 के शो ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में मिडिलक्साल पंजाबी लड़की जसमीत वालिया उर्फ जस्सी के रोल से घर-घर फेमस हो गई थीं. सिटकॉम को हाई  रेटिंग मिली थी और यह जल्द ही टेलीविजन पर सबसे पॉपुलर शो में से एक बन गया था. मोना सिंह को इस शो में उनके दमदार एक्टिंग और को-एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री के साथ स्ट्रॉन्ग केमिस्ट्री के लिए काफी तारीफ मिली थी. वहीं हाल ही में एक  इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में अपने रोल के लिए कैसे तैयारी की और उन्हें इसके लिए कितनी पाबंदियों से गुजरना पड़ा था.

मोना पर जस्सी शो के दौरान कई पाबंदियां लगाई गई थीं
मिर्ची प्लस को दिए एक इंटरव्यू में, मोना सिंह ने खुलासा किया, “मुझे वैक्सिंग करने की परमिशन नहीं थी, कोई थ्रेडिंग नहीं, कोई आईब्रो नहीं और वे मेरे चेहरे पर ज्यादा बाल चिपका देते थे. मुझे अपना चेहरा ब्लीच करने की इजाज़त नहीं थी. ये बहुत सारे रिस्ट्रिक्शन थे जिन्हें मुझे जस्सी का रोल करने के दौरान फॉलो करना था.''

मोना के को-स्टार्स भी नहीं जानते थे उनकी असली पहचान
उन्होंने कहा कि पाबंदियां इतने सख्त थी कि शो में उनके को-स्टार्स को भी नहीं पता था कि मोना असल जिंदगी में कैसी दिखती हैं. मोना ने कहा, ''उस समय कॉन्ट्रेक्ट बहुत सख्त थे. मैं किसी को नहीं बता सकती थी कि असल जिंदगी में मैं कैसा दिखती हूं या मैं कौन हूं या मेरा नाम क्या है? शो के लिए मुझे पहला अवॉर्ड जसमीत वालिया के रूप में मिला था और यह मुझे मोना सिंह के रूप में नहीं मिला था. मुझे हैरानी होती थी जब लोग मुझे जानते हैं और मेरी ओर देखते हैं. लेकिन जस्सी बनना एक और बड़ी उपलब्धि थी क्योंकि यह शो बहुत पॉपुलर था.'

मोना सिंह को घर छोड़कर होटल में रहना पड़ा था
मोना सिंह ने आगे बताया कि उस दौरान मीडिया ने चुनौती दी थी कि 'वे मेरी असली पहचान, मेरा पता और असल जिंदगी में मैं कैसी दिखती हूं, इसका खुलासा कर देंगे  इसलिए, चैनल "घबरा गया" और उन्होंने उन्हें उनके घर से बाहर  एक होटल में रहने के लिए कहा. मोना सिंह ने खुलासा किया, “मुझे एक होटल में रुकना पड़ा था, मेरी कारें बदलती रहती थीं और मैं हमेशा अपने होटल में जस्सी लुक में तैयार रहती थी और फिर अपने सेट पर जाती थी.’

मोना सिंह वर्क फ्रंट
बता दें कि मोना सिंह ने ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ के अलावा, ‘क्या हुआ तेरा वादा’ और ‘कवच’ सहित कई पॉपुलर टेलीविजन शो किए हैं. इनके अलावा, वह 'कहने को हमसफर हैं' और 'एम.ओ.एम. - मिशन ओवर मार्स' जैसी वेब सीरीज में भी नजर आई थीं. उन्होंने फिल्म ‘3 इडियट्स’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ में सपोर्टिग रोल किए थे. हाल ही में, उन्होंने पॉपुलर सीरीज़ ‘मेड इन हेवन सीज़न 2’ में बुलबुल जौहरी की भूमिका निभाई थी.

ये भी पढ़ें: Fukrey 3 Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' को लगातार मात दे रही Fukrey 3, 7वें दिन भी कर डाली शानदार कमाई, जानें-कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
'तारक मेहता' में एक्टिंग की चाह में 900 किलोमीटर चला 16 साल का नाबालिग, असित मोदी बोले- सपने जरूर देखो
'तारक मेहता' में एक्टिंग की चाह में 900 किलोमीटर चला 16 साल का नाबालिग, असित मोदी बोले- सपने जरूर देखो
Bigg Boss फेम लोपामुद्रा राउत के घर हुई 1 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सुलझा, बिहार से गिरफ्तार हुआ आरोपी
'बिग बॉस' फेम लोपामुद्रा राउत के घर हुई 1 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार
पति हिमांशु से अलग होने की खबरों पर भड़कीं अमृता खानविलकर, लीगल नोटिस की धमकी दी
पति हिमांशु से अलग होने की खबरों पर भड़कीं अमृता खानविलकर, लीगल नोटिस की धमकी दी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget