एक्सप्लोरर

KBC 14: ‘प्राइज मनी में से पति को कुछ भी मत देना’, जानें क्यों Amitabh Bachchan ने महिला को दी ऐसी सलाह

Kaun Banega Crorepati 14: क्विज शो ‘केबीसी 14’ में एक महिला कंटेस्टेंट आईं, जिन्हें अमिताभ बच्चन ने एक मजेदार सलाह दी. आइए आपको इसकी वजह बताते हैं.

Kaun Banega Crorepati 14 Update: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के द्वारा होस्ट किए जाने वाला क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) जब से शुरू हुआ है, तब से लोग बिग बी के सामने हॉटसीट पर बैठने का सपना देखते हैं. अभी तक कई कंटेस्टेंट अपने इस सपने को पूरा कर चुके हैं और लाखों रुपये घर भी ले जा चुके हैं. अब बारी है एक और कंटेस्टेंट की, जिनकी ना केवल शो में आने की इच्छा थी, बल्कि वह सालों से यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थीं.

इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 14वां सीजन चल रहा है, जो काफी सुर्खियों में है. इसके हर एपिसोड काफी पसंद किए जा रहे हैं. बीते एपिसोड में तीन कंटेस्टेंट्स ने हॉटसीट पर जगह बनाई थी. सूरज नायर जहां 25 लाख रुपये लेकर घर गए तो वहीं अनिकेत 80 हजार रुपये पर ही गेम हार गए. तीसरी कंटेस्टेंट आरती बजाज चुग रहीं, जो शो में आते ही रोने लगीं.

बिग बी से शेयर की विदाई की स्टोरी

आरती बजाज ने बताया कि, वह अपनी विदाई के दौरान भी नहीं रोई थीं, लेकिन केबीसी का मंच सभी को भावुक कर देता है. रोते हुए आरती ने कहा, “यह स्टेज सभी को भावुक कर देता है और यहां तक ​​कि मैं भी अपने आंसू नहीं रोक पाई. यह हमारे नियंत्रण में नहीं है.” बिग बी उन्हें शांत कराते हैं. इसके बाद वह कंटेस्टेंट को अपने पति को शुक्रिया करने के लिए कहते हैं, जिनकी वजह से कंटेस्टेंट यहां तक पहुंचीं. उनके पति ने ही कंटेस्टेंट के लिए एक ऐसा ऐप बनाया था, जिसमें उन्हें फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का जवाब देने की प्रैक्टिस करने में मदद मिली थी. यह ऐप अभी तक किसी और ने लॉन्च नहीं किया है. यह स्पेशल था.

बिग बी ने महिला को दी सलाह

गेम के दौरान महिला कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी शादी से जुड़े एक मजेदार पल को शेयर किया. कंटेस्टेंट ने बताया, “मुझे याद है कि फेरे के दौरान पंडित ने मेरे पति से एक शपथ दिलवाई थी, जिसे उन्होंने अभी तक पूरा नहीं किया है. उन्हें वचन दिलवाया गया था कि, उन्हें अपनी कमाई पत्नी को देनी है, लेकिन अभी तक उन्होंने नहीं दिया है.” इसके बाद बिग बी उन्हें सलाह देते हैं, “अब आप जो भी जीतें, उनके साथ शेयर मत कीजिएगा. नारी शक्ति.”

यह भी पढ़ें

शोबिज में बेटी पलक तिवारी को क्यों गाइड नहीं करती हैं श्वेता तिवारी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

KBC 14: कंटेस्टेंट की इस बात से अमिताभ बच्चन करने लगे Blush, जानें क्या है माजरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget