एक्सप्लोरर

Bogg boss 14: रुबीना दिलैक के सपोर्ट में आए करणवीर बोहरा, सलमान खान को लेकर कही बड़ी बात

बिग बॉस सीजन 14 में माहौल अब गर्माता जा रहा है. बीते दिनों हुए विकेंड का वार एपिसोड के बाद सोशल मीडिया से लेकर घर के अंदर तक काफी गहमागहमी देखने को मिली है.

नई दिल्लीः टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस अब धीरे-धीरे सुर्खियों में आ रहा है. हाल ही में शो के विकेंड का वार एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण घर के अंदर और बाहर सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है. शो के दौरान होस्ट सलामन खान को इस बार की कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक के पति का मजाक बनाते देखा गया. जिसे लेकर बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा अब रुबीना के समर्थन में सामने आए हैं. उनका कहना है कि कभी कभी ऐसा होता है कि जब मुझे सलमान का ह्यूमर थोड़ा सा सही नहीं लगता है.

दरअसल बिग बॉस शो के विकेंड का वार एपिसोड के दौरान होस्ट सलमान खान ने रुबीना के पति अभिनव शुक्ला को 'सामान' कह दिया था. जिस पर शो के दौरान रुबीना ने इसे हंस कर टालते हुए सलमान को ऐसा करने से मना किया. वहीं शो के बाद घर में इस पर काफी कोहराम मचा हुआ दिखाई दिया. रुबीना इस पर इतना नाराज हुईं की वह बिग बॉस घर से बाहर जाने को भी तैयार नजर आईं.

इसके साथ ही बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रहे करणवीर बोहरा भी रुबीना के समर्थन में सामने आए हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि वह बिग बॉस के होस्ट और एक एक्टर के तौर पर सलमान खान का काफी सम्मान करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी से कोई छोटी सी गलती हो जाती है तो वह इस पर हंसी का पात्र होना और पब्लिक में मजाक बनना पसंद नहीं करेगा.

करणवीर ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि वह सलमान को काफी समय से जानते हैं और उनके दिल में उनके लिए सम्मान है. जिसके कारण वह बिग बॉस में गए थे. उन्होंने कहा कि वह अपने अच्छे संस्कारों के कारण ही अपने से बड़ों से किसी तरह की बहस नहीं करते. वहीं उनका कहना है कि उनकी पत्नी का ओपन लेटर लिखा जाना भी गलत नहीं था.

उन्होंने अपने एक और ट्वीट में लिखा है कि सलमान के व्यवहार के कारण रुबीना दिलैक की भावनाओं को ठेस पहुंचना जायज है. उनका कहना है कि वह इस बार बिग बॉस शो को नहीं देख रहे हैं, लेकिन सलमान खान को शो होस्ट करते देखना उन्हें अच्छा लगता है. ऐसा कभी-कभी होता है जब मुझे सलमान खान का ह्यूमर थोड़ा सा सही नहीं लगता.

बता दें कि बिग बॉस सीजन 12 के दौरान होस्ट सलमान खान ने ड्रेसअप और लुक्स को लेकर कई बार करणवीर बोहरा का मजाक बनाया था. जिस पर करणवीर की पत्नी काफी नाराज हुई थीं और उन्होंने ओपन लेटर लिखकर इसकी निंदा की थी.

इसे भी पढ़ेंः Salman Khan की फिल्म ‘राधे’ की रिलीज डेट आई समाने, अपने फैंस को पहले ही ईद का दिया तोहफा

The Kapil Sharma Show पर रितेश देशमुख का हंस-हंस कर हुआ बुरा हाल, ऑनएयर ही सोफे से नीचे गिरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget