एक्सप्लोरर

शो बंद होने की खबरों पर कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, हेटर्स को दिया करारा जवाब

जर्नलिस्ट विवाद और लगातार अपने शो की शूट कैंसिल को लेकर अब कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक बार अपने हेटर्स को करारा जवाब दिया है.

नई दिल्ली: जर्नलिस्ट विवाद और लगातार अपने शो की शूट कैंसिल को लेकर अब कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक बार अपने हेटर्स को करारा जवाब दिया है. इस शो से जुड़े एक बेहद करीबी सूत्र के मुताबिक कपिल शर्मा शो के कंटेंट को लेकर नाखुश थे. वो लगातार टीम से कहते थे कि 'कुछ मजा नहीं आ रहा है'. इसके बाद एक ऐसा प्वाइंट आ गया कि शो से उनकी दिलचस्पी ही खत्म होने लग गई. इसी कारण शो को ऑफ एयर करने का निर्णय लिया गया.

बहन जाह्नवी की ड्रेस पर आया कमेंट तो भड़क उठे भाई अर्जुन, ट्वीट कर दी गालियां

बॉलीवुड  हंगामा की रिपोर्ट की मुताबिक कपिल ने कहा ''जो लोग मेरे करियर को खत्म करना चाहते हैं वो जो चाहे अफवाहें मेरे बारे में फैला सकते हैं. मुझे इससे कोई फर्क वहीं पड़ता. ऐसा पहली बार नहीं है जब ये लोग मेरी सफलता को असफलता में बदलने की कोशिश कर रहे हैं. उन लोगों को ऐसा कर लेने दीजिए कम से उन्हें इससे संतुष्टि मिलती है. मैं जानता हूं मैं क्या कर रहा हूं. और मेरा चैनल सोनी एंटरटेनमेंट पूरी तरह मेरे साथ है. मैंने आज तक जितने भी लोगों के साथ काम किया है उनमें से सोनी मालिक एन पी सिंह और दानिश असलम बहुत ज्यादा सपोर्टिव हैं.''

कपिल शर्मा से जुड़ी अपडेट्स के लिए क्लिक करें

इससे पहले उनके साथी कीकू शारदा ने कहा 'कॉमेडियन कपिल शर्मा को फिर से वापसी करने के लिए समय दिया जाना चाहिए. कपिल शर्मा अपने शो ‘ कॉमेडी नाइट्स विद कपिल ’ से देश के घर - घर में पहुंच गए थे. फिलहाल वह अपने करियर और निजी जिंदगी दोनों में ही कठिन समय से गुजर रहे हैं.'

पिछले साल कपिल शर्मा ने बताया था कि वह अवसाद से पीड़ित हैं और इसका इलाज करा रहे हैं. शारदा ने कहा , “ मैं उनके साथ वर्षों से काम करता आ रहा हूं. हमने काफी खुशियां और हंसी फैलाई है, इसलिए अगर आज वह यह कह रहा है कि वह ठीक नहीं है तो उसे कुछ समय दिया जाना चाहिए. मैं सभी से आग्रह करता हूं कि उसे निजता दें और आराम करने दें. ”

कपिल शर्मा को एक्स-मैनेजर नीति सिमोस का खुला खत: हमें आपकी मदद करने दें

आपको बता दें कि कपिल शर्मा हाल ही में ‘ फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा ’ से छोटे पर्दे पर वापस आए थे लेकिन वह वैसी सफलता हासिल नहीं कर पाए जैसी ‘ कॉमेडी नाइट्स विद कपिल ’ को मिलती थी. अब खबर है कि यह शो बंद कर दिया गया है.  हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने पुराने मैनेजरों प्रीति और नीति सीमोज के साथ ही मनोरंजन वेबसाइट चलाने वाले एक पत्रकार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप में कपिल का कहना था कि पत्रकार ने उनको बदनाम करने के लिए दुष्प्रचार किया.

#Amritsar #memories #winters #fun #food #bikeride oh god.. missing so many things

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनी सब के सितारों ने शेयर की बचपन की दिवाली की यादें, सुनाए दिलचस्प किस्से
सोनी सब के सितारों ने शेयर की बचपन की दिवाली की यादें, सुनाए दिलचस्प किस्से
अनिल कपूर के शो में महिला स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे करना पड़ा इंतजार, बवाल के बाद एक्टर ने मांगी माफी
अनिल कपूर के शो में महिला स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे करना पड़ा इंतजार, बवाल के बाद एक्टर ने मांगी माफी
रणबीर कपूर ने केबीसी में खोला कपूर खानदान का बड़ा राज, आखिर क्यों बेटों की तारीफ नहीं करते पिता?
रणबीर कपूर ने केबीसी में खोला कपूर खानदान का बड़ा राज, आखिर क्यों बेटों की तारीफ नहीं करते पिता?
'पत्नी जेबा मिल रही धमकियां', 'बिग बॉस 20' में लव गिल को गले लगाना आसिफ खान को पड़ा भारी
'बिग बॉस 20' में लव गिल को गले लगाना आसिफ को पड़ा भारी, पत्नी जेबा को मिल रही धमकियां

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget