एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: कैरेक्टर पर सवाल उठाया तो शालीन पर भड़की टीना, बोलीं- इसने तो अपनी बीवी की भी डिग्निटी नहीं रखी

Bigg Boss 16: टीना और शालीन के बीच अब जमकर लड़ाई झगड़े हो रहे हैं. टिकट टू फिनाले का हकदार निमृत को बताने पर टीना शालीन से झगड़ पड़ती हैं. इस दौरान दोनों लड़ाई में सारी हदें पार कर देते हैं.

Bigg Boss 16:  बिग बॉस ने टिकट टू फिनाले के लिए घरवालों को मौका दिया था कि वे बताए कि निमृत की बजाय इसका हकदार कौन है. इस पर शालीन प्रियंका या टीना का नाम नहीं लेते और निमृत को ही हकदार बताते हैं. इससे प्रियंका और टीना चिढ़ जाती हैं और फिर तीनों के बीच भयंकर लड़ाई होती है.

प्रियंका और टीना ने शालीन पर प्लानिंग का लगाया आरोप
प्रियंका शालीन से लड़ती हैं कि खुद प्लानिंग-प्लॉटिंग करते हो और अब निमृत की गुड बुक्स में रहना चाहते हैं. इस पर शालीन कहते हैं कि मैंने कोई प्लानिंग या प्लॉटिंग नहीं की थी मैं ये ही कह रहा था आराम से रहो. वहीं शालीन कहते हैं कि टीना और प्रियंका प्लॉटिंग कर रही थीं. ये सुनकर प्रियंका शालीन को झूठा बोलती है. वहीं प्रियंका कहती हैं कि हां भई अच्छा इंसान. इस पर शालीन कहते हैं कि तुमसे तो अच्छा हूं तुम तो इतनी एरोगेंट हो. शालीन कहते हैं कि मैंने कुछ नहीं किया. वहीं टीना कहती है कि हां तुम को तो भोला बनना है. इसके बाद शालीन कहते है कि टीना और प्रियंका को ही प्लॉटिंग करनी थी.

शालीन ने टीना के कैरेक्टर पर उठाए सवाल
टीना बहस के दौरान शालीन को दोगला बोलती हैं. से सुनकर शालीन भड़क जाते हैं और कहते हैं कि आप इतने दोगले हो कि एक लड़के से दोस्ती खत्म होती है तो दूसरे से चिपकने लगती हो. ये सुनकर टीना का पारा हाई हो जाता है और वे जमकर शालीन को गालियां देती हैं. वहीं प्रियंका बीच में बोलती हैं तो शालीन कहते हैं कि तुम सेक्रेटरी हो क्या. शालीन कहते है कि तुम्हारा काम है उंगली उठाना. वहीं टीना रोते हुए शिव से कहती हैं कि क्या मैंने तेरे साथ कोई गंदी हरकत की. वहीं शिव मना करते हैं. इधर शालीन प्रियंका को कहते हैं कि तुम घटिया इंसान हो. वहीं प्रियंका शालीन को दोगला बोलती हैं और कहती है कि अपनी एक्टिंग पर आ गए. शालीन टीना को कहते हैं कि तुम झूठी हो मैंने तो रिस्पेक्ट की थी. वहीं टीना शालीन को नालायक बोलती हैं .

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

टीना ने शालीन की एक्स वाइफ की उठाई बात
इसके बाद टीना कहती हैं कि गंदे आदमी थप्पड़ मारूंगी,  मेरे कैरेक्टर पर अंगुली उठा रहा है इसने अपनी बीवी की भी डिग्निटी नहीं रखी तो ये क्या किसी की रिस्पेक्ट करेगा. इसके बाद शालीन टीना को कहते हैं कि एक लड़का एक लड़की के साथ बैठ जाए तो तुम गंदा मतलब निकालने लगती हो आप अपनी सोच सुधारिए. वहीं शालीन शिव को कहते है कि सलमान सर ने इसके बारे में मुझे क्या-क्या बोला तब भी मैंने इसकी रिस्पेक्ट रखी.

 

टीना ने सुंबुल के खिलाफ शालीन के कान भरे
वहीं शालीन कहते है कि सुंबुल के साथ मेरी दोस्ती थी तो इसने मेरे दिमाग में घुसेड़ घुसेड़ कर कि सुंबुल की तरफ से तुम्हारे लिए कुछ है और इसने मेरी अच्छी खासी दोस्ती की बैंड बजा दी. इसके बाद टीना कहती हैं कि सलमान सर आपको वीकेंड के वार में जरूर इस पर बात करनी होगी. यहां एक लड़की की बेइज्जती हो रही है लेकिन कोई कुछ नहीं बोल रहा है. वहीं टीना कहती है कि मैंने सुंबुल के लिए क्या बोला खुद ने नहीं बोला कि उसने आई लव यू बोला. टीना कहती ह कि लड़की की रिस्पेक्ट करना सीखो. शालीन कहते हैं कि सलमान सर जब से बोल कर गए हैं मैं तब रिस्पेक्ट रखने की कोशिश कर रहा हूं. वहीं टीना कहती हैं कि तुमसे डरती हूं क्या चालीस साल के आदमी तुम बच्चे हो क्या.

शालीन ने सुंबुल से क्लियर की बात
इसके बाद शालीन सुंबुल से क्लियर करते हैं कि आई लव यू वाला कुछ नहीं था वो टास्क में आई लाइक यू को लव यू कर दिया. वहीं सुंबुल कहती हैं कि आपके साथ भी मेरी दोस्ती रही और टीना के साथ भी और मैं आप दोनों को बहुत अच्छे से जानती हूं. आप दोनों लड़ाई करो लेकिन मेरे बारे में बात मत करो. वहीं शालीन कहते हैं कि मैं हमेशा दोस्ती की रिस्पेक्ट करता हूं. वहीं सुंबुल कहती हैं कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है.

ये भी पढ़ें:- Money Laundering Case: 'मेरे इमोशंस के साथ खेला...बर्बाद किया मेरा करियर', जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ कोर्ट में दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget