एक्सप्लोरर

पुलवामा हमले से पहले ही कपिल के शो की शूटिंग कर चुकी थीं अर्चना, सिद्धू को रिप्लेस करने पर कही ये बात

अर्चना पूरण सिंह ने कहा कि उन्होंने सिद्धू की जगह पर 'द कपिल शर्मा शो' के सिर्फ दो एपिसोड की शूटिंग की है. साथ ही अर्चना ने ये भी कहा कि उन्होंने शो के दोनों एपिसोड की शूटिंग पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के पहले की थी.

Pulwama Terror Attack: पुलवामा में जवानों पर हुए आत्मघाती हमले पर कांग्रेस मंत्री नवजोत सिंह द्वारा दिए बयान के बाद उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' से निकाले जाने और अर्चना पूरण सिंह से रिप्लेस किए जाने की खबर थी. जब एबीपी न्यूज़ ने अर्चना पूरण सिंह से इस खबर को लेकर संपर्क किया तो उन्होंने ये बात स्वीकार की कि उन्होंने सिद्धू की जगह पर 'द कपिल शर्मा शो' के दो एपिसोड की शूटिंग की है. मगर अर्चना ने साथ ही ये भी कहा कि उन्होंने शो के दोनों एपिसोड की शूटिंग पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के पहले की थी.

अर्चना ने एबीपी न्यूज़ को आगे बताया कि उन्होंने जज के तौर पर सिद्धू की जगह पर पहले एपिसोड की शूटिंग 9 फरवरी को तो दूसरे एपिसोड की शूटिंग 13 फरवरी को की थी. ग़ौरतलब है कि पुलवामा में जवानों पर आत्मघाती हमला 14 फरवरी को हुआ था और सिद्धू ने‌ इससे संबंधित‌ अपना बयान एक‌ दिन बाद यानि 15 फरवरी को दिया था. उन्होंने कहा कि चैनल की तरफ से उन्हें फिलहाल दो एपिसोड की शूटिंग करने‌ के लिए ही आमंत्रित किया गया था.

तो क्या सिद्धू को रिप्लेस करते हुए वो आगे भी 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग जारी रखेंगी? एबीपी न्यूज़ के इस सवाल पर अर्चना‌ ने कहा कि चैनल‌ की ओर से फिलहाल ऐसा कोई ऑफर उन्हें नहीं मिला है और इस संबंध में‌ उन्हें कोई जानकारी‌ नहीं है. इस बीच खुद सिद्धू ने आज एक बयान देते हुए कहा है कि उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' से नहीं हटाया गया है और चैनल की तरफ से उन्हें निकाले जाने की कोई आधिकारिक जानकारी उनके पास नहीं है. इस बीच सोनी चैनल ने इस पूरे मुद्दे पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है.

(ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.)

फिदायीन आतंकी ने कैसे दिया पुलवामा हमले को अंजाम? देखें हमारे खास शो '3:15 की आखिरी बस' में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Videos: 'तारक मेहता' की टीम जश्न में डूबी, जेठालाल-बबीता जी ने लूटी महफिल
Videos: 'तारक मेहता' की टीम जश्न में डूबी, जेठालाल-बबीता जी ने लूटी महफिल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
TV Serial Spoilers: गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें
'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर अली और जन्नत में से कौन ज्यादा अमीर? जानें- नेटवर्थ

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget