एक्सप्लोरर

Kamal Hassan को सुप्रीम कोर्ट से मिली गुड न्यूज़, Thug Life की कर्नाटक रिलीज़ को लेकर बड़ा अपडेट

Thug Life: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक में ठग लाइफ की रिलीज पर बैन को लेकर कमल हासन को राहत दी है. चलिए यहां जानते हैं सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में क्या-क्या कहा है.

Thug Life: कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ ने 5 जून को पूरे देश के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. हालांकि ये फिल्म कर्नाटक में रिलीज नहीं की गई थी. दरअसल सुपरस्टार के तमिल-कन्नड़ भाषा पर की गई टिप्पणी के चलते ये विवादों में फंस गई थी. जिसके बाद ये फिल्म कर्नाटक में बैन कर दी गई थी.

वहीं अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंच गया है और उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक सरकार को फटकार लगाते हुए तमिल सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' को रिलीज करने की अनुमति देने को कहा. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के कमल हसन को कर्नाटक की जनता से माफी मांगने की सलाह पर भी आपत्ति जताई.  

CBFC सर्टिफिकेशन के बाद फिल्म रिलीज होनी चाहिए
मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म ठग लाइफ के रिलीज पर "एक्स्ट्रा जुडिशियल बैन" पर चिंता जाहिर करते हुए न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने कहा कि कानून के अनुसार, जिस भी फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का सर्टिफिकेशन मिला हुआ है, उसे रिलीज किया जाना चाहिए और राज्य को उसका प्रदर्शन सुनिश्चित करना चाहिए.

दरअसल बेंच महेश रेड्डी द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें 'ठग लाइफ' की स्क्रीनिंग की इजाजत देने के लिए निर्देश देने की मांग की गई थी. दरअसल फिल्म को कर्नाटक में रिलीज़ नहीं किया गया था. कुछ समूहों ने कमल हासन की टिप्पणी "कन्नड़ तमिल से पैदा हुई है" से खफा होकर इसकी रिलीज के खिलाफ धमकियाँ दी थीं. सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को राज्य में फिल्म की रिलीज के बारे में जानकारी देने के लिए एक दिन का समय दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

  • न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने कहा कि कानून का शासन स्थापित किया जाना चाहिए और लोगों को फिल्म देखने से रोकने के लिए उनके सिर पर बंदूक नहीं तानी जा सकती.
  • शीर्ष अदालत ने कर्नाटक सरकार को राज्य में फिल्म की रिलीज के बारे में जानकारी देने के लिए एक दिन का समय दिया  है.
  • सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि एक बार जब फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से मंजूरी मिल जाती है तो उसे सभी राज्यों में रिलीज किया जाना चाहिएय
  • पीठ ने कहा कि यदि कमल हासन ने कुछ भी असुविधाजनक कहा है तो उसे अटल सत्य नहीं माना जा सकता और कर्नाटक के प्रबुद्ध लोगों को इस पर बहस करनी चाहिए थी और कहना चाहिए था कि वह गलत थेय
  • शीर्ष अदालत ने कन्नड़ भाषा को लेकर कमल हासन की टिप्पणी पर माफी मांगने के लिए उच्च न्यायालय की हाल की टिप्पणियों की भी आलोचना की और कहा कि माफी मांगने का काम उसका नहीं है.
  • बेंच ने हाईकोर्ट में लंबित फिल्म से संबंधित मामले को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर कर लिया है और मामले की अगली सुनवाई बृहस्पतिवार को तय की गई है. 

कमल हासन ने क्या की थी टिप्पणी
बता दें कि  70 वर्षीय हासन ने ठग लाइफ के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कन्नड़ भाषा के बारे में एक टिप्पणी की थी, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. कमल हासन ने कहा था ‘‘कन्नड़ भाषा की उत्पत्ति तमिल से हुई है.’’ इस पर कर्नाटक राज्य में खूब हंगामा हुआ था. वहीं बाद में कर्नाटक उच्च न्यायालय ने हासन की इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना की थी. उच्च न्यायालय ने ये भी कहा था कि ‘‘एक बार माफ़ी मांगने पर स्थिति सुलझ सकती थी.’’ हालांकि हासन ने माफी मांगने से इंकार कर दिया था जिसके बाद कर्नाटक में फिल्म बैन कर दी गई थी. 

ये भी पढ़ें:-Watch: जब जया बच्चन ने करिश्मा कपूर को कहा था होने वाली 'बहू', फिर क्यों नहीं हुई अभिषेक संग एक्ट्रेस की शादी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office: मंगलवार को पलटी बाजी, 'जना नायकन'- 'धमाल 4' ने दिखाई तेजी, जानें- कैसा रहा 'स्पाइडर मैन' का हाल?
मंगलवार को 'जना नायकन'- 'धमाल 4' ने दिखाई तेजी, जानें- 'स्पाइडर मैन' का हाल
पाई-पाई को मोहताज हुआ 100 से ज्यादा फिल्में करने वाला एक्टर, वृद्धाश्रम में गुजर रही जिंदगी, CM विजय से है खास रिश्ता
पाई-पाई को मोहताज हुआ 100 से ज्यादा फिल्में करने वाला एक्टर, वृद्धाश्रम में गुजर रही जिंदगी
'उदयनिधि स्टालिन के भद्दे जोक्स स्वीकार नहीं', कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का किया सपोर्ट
'उदयनिधि स्टालिन के भद्दे जोक्स स्वीकार नहीं', कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का किया सपोर्ट
South Theatre Release: 'डीसी' से GDN तक, इस हफ्ते थिएटर में आग लगाएंगी साउथ की 11 फिल्में, चेक करें पूरी लिस्ट
'डीसी' से GDN तक, इस हफ्ते थिएटर में गरजेंगी साउथ की 11 फिल्में

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
PDP ने मनाई 'काली रात', महबूबा मुफ्ती ने पार्टी कार्यालय में बिताई रात , इस चीज का था डर
PDP ने मनाई 'काली रात', महबूबा मुफ्ती ने पार्टी कार्यालय में बिताई रात
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
Embed widget