एक्सप्लोरर

माफी नहीं मांगी तो बैन होगी कमल हासन की 'ठग लाइफ'? जानें तमिल-कन्नड़ भाषा पर एक्टर की टिप्पणी से जुड़े विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ

Thug Life Controversy: कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ पर विवादों का साया है. यहां जानिए कमल हासन ने ऐसा क्या कहा था कि फिल्म विवादों में आ गई, साथ ही जानेंगे कि इस मामले में क्या क्या हुआ है.

Thug Life Controversy: एक्टर और पॉलिटिशियन कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ आने वाली है और फिल्म से जुड़े विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. हाल में ही उन्होंने फिल्म प्रमोशन के दौरान कहा था कि कन्नड़ का जन्म तमिल भाषा से हुआ है. जिसके बाद विवाद और गहरा गया है. चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है और इस मामले में अब तक क्या-क्या हो चुका है.

क्या है मामला
28 मई को एक कार्यक्रम के दौरान कमल हासन ने चेन्नई में कहा था कि कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है. ठग लाइफ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में 'उइरे उरावे तमीझे' बोला था. इसका मतलब होता है - मेरा जीवन और मेरा परिवार तमिल भाषा में है. 

इसी कार्यक्रम में कन्नड़ एक्टर शिवराजकुमार का जिक्र करते हुए कहा, उस जगह मेरा परिवार है इसलिए वो (शिवराजकुमार) यहां आए हैं. मैंने अपने भाषण की शुरुआत जीवन, परिवार और तमिल कहकर की. आपकी भाषा (कन्नड़) तमिल से पैदा हुई है. इसलिए आप भी परिवार में शामिल हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saregama Tamil (@saregamatamil)

इसके बाद क्या हुआ?
इसके बाद कमल हासन की फिल्म विवादों में फंस गई. उनकी विवादित टिप्पणी के बाद कर्नाटक में कई जगह विरोध देखने को मिला. उनकी तीखी आलोचना हुई. राज्य बीजेपी अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने एक्टर पर निशाना साधते हुए उनकी टिप्पणी को असभ्य बताया. उन्होंने कमल हासन पर कन्नड़ और उसके बोलने वालों का अपमान करने का आरोप लगाया. 

  • कर्नाटक रक्षणा वेदिके के कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरु में 'ठग लाइफ' के पोस्टर फाड़ दिए और फिल्म पर संभावित राज्यव्यापी बैन की चेतावनी जारी की. कमल हासन से बिना शर्त माफी मांगने की भी मांग भी की गई.
  • कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने घोषणा की है कि अगर कमल हासन भाषा के मुद्दे पर माफी नहीं मांगते हैं तो ठग लाइफ पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा.
  • 30 मई को कमल हासन की तस्वीर जलाने के बाद एक को हिरासत में भी लिया गया है. बसवेश्वरनगर पुलिस ने शुक्रवार को स्वतः संज्ञान लेते हुए बीएनएस की धारा 270 और 283 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली. पूछताछ के लिए 33 साल के रविकुमार नाम के शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इसके साथ ही करुणादा युवा सेना के सदस्यों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है.

कमल हासन ने कहा- नहीं मांगेंगे माफी
केएफसीसी की घोषणा से पहले ही कमल हासन ने ठग लाइफ के एक प्रचार कार्यक्रम में कहा था कि वह माफी नहीं मांगेंगे और कन्नड़ भाषा के बारे में उन्होंने जो कुछ कहा है, वो भाषा विशेषज्ञों और इतिहासकारोंके मुताबिक है. बता दें कि कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ 5 जून को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की प्रचंड जीत के बाद भी बना ये शर्मनाक रिकॉर्ड, दो दशक में कभी नहीं हुआ ऐसा!
तारिक रहमान की प्रचंड जीत के बाद भी बना ये शर्मनाक रिकॉर्ड, दो दशक में कभी नहीं हुआ ऐसा!
यूपी विधान परिषद् में सीएम योगी आदित्यनाथ का वंदेमातरम् पर बड़ा बयान, कहा- इसका अपमान...
यूपी विधान परिषद् में सीएम योगी आदित्यनाथ का वंदेमातरम् पर बड़ा बयान, कहा- इसका अपमान...
Global Christian Population: दुनिया में घट रही इस धर्म की आबादी, बड़ी गिरावट, हिंदुओं की स्थिति क्या? नई रिपोर्ट ने चौंकाया
दुनिया में घट रही इस धर्म की आबादी, बड़ी गिरावट, हिंदुओं की स्थिति क्या? नई रिपोर्ट ने चौंकाया
'बदतमीजी के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए', बीजेपी तमिलनाडु चीफ ने विजय संग लिंक किया तृषा कृष्णन का नाम, भड़कीं एक्ट्रेस ने कहा ये
बीजेपी तमिलनाडु चीफ ने विजय संग लिंक किया तृषा कृष्णन का नाम, भड़कीं एक्ट्रेस ने कहा ये

वीडियोज

Top Headlines: इस घंटे की बड़ी खबरें | T20 World Cup 2026 | RSS | PM Modi | Lalu Yadav | Salman Khan
India Vs Pakistan Match: भारत की जीत की इन 5 वजहों ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर, समझिए कैसे?
India Vs Pakistan Match से पहले देखिए कैसे दर-दर की ठोकरें खाई पाकिस्तान ने | ABPLIVE
Assam के CM के विवादित वीडियो पर बोले CJI, 'ये केस आपको HC ले जाने में क्या समस्या' | Breaking
Bhiwadi Fire Breaking: फैक्ट्री में आग का कहर, 8 लोग झुलसे | Rajasthan | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की प्रचंड जीत के बाद भी बना ये शर्मनाक रिकॉर्ड, दो दशक में कभी नहीं हुआ ऐसा!
तारिक रहमान की प्रचंड जीत के बाद भी बना ये शर्मनाक रिकॉर्ड, दो दशक में कभी नहीं हुआ ऐसा!
यूपी विधान परिषद् में सीएम योगी आदित्यनाथ का वंदेमातरम् पर बड़ा बयान, कहा- इसका अपमान...
यूपी विधान परिषद् में सीएम योगी आदित्यनाथ का वंदेमातरम् पर बड़ा बयान, कहा- इसका अपमान...
Global Christian Population: दुनिया में घट रही इस धर्म की आबादी, बड़ी गिरावट, हिंदुओं की स्थिति क्या? नई रिपोर्ट ने चौंकाया
दुनिया में घट रही इस धर्म की आबादी, बड़ी गिरावट, हिंदुओं की स्थिति क्या? नई रिपोर्ट ने चौंकाया
'बदतमीजी के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए', बीजेपी तमिलनाडु चीफ ने विजय संग लिंक किया तृषा कृष्णन का नाम, भड़कीं एक्ट्रेस ने कहा ये
बीजेपी तमिलनाडु चीफ ने विजय संग लिंक किया तृषा कृष्णन का नाम, भड़कीं एक्ट्रेस ने कहा ये
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल
फुल कंबल कुटाई…वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे, पोस्ट वायरल
Cervical Cancer Screening: महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे बड़ा खतरा, जानें 5 मिनट का टेस्ट कैसे बचा सकता है जान?
महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे बड़ा खतरा, जानें 5 मिनट का टेस्ट कैसे बचा सकता है जान?
India vs pakistan: पाकिस्तानियों ने गाया भारत का राष्ट्रगान, खड़े होकर दी सलामी, वीडियो देख चौड़ा हो जाएगा सीना
पाकिस्तानियों ने गाया भारत का राष्ट्रगान, खड़े होकर दी सलामी, वीडियो देख चौड़ा हो जाएगा सीना
Poor Posture In Children: छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा 'बुढ़ापे वाला दर्द', डॉक्टर ने बताई झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह
छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा 'बुढ़ापे वाला दर्द', डॉक्टर ने बताई झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह
Embed widget