एक्सप्लोरर

Salaar Box Office Collection Day 7: ‘सालार’ ने 7वें दिन रचा इतिहास, प्रभास की फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जानें- कलेक्शन

Salaar Box Office Collection: ‘सालार’ को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं. इस फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है हालांकि फिल्म की कमाई में गिरावट आई है.

Salaar Box Office Collection Day 7: प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी ‘सालार: पार्ट 1 सीजफायर’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म को दर्शकों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला है और ये फिल्म अपनी रिलीज के साथ ही छप्पर फाड़ कमाई तो कर ही रही है वहीं हर दिन नए-नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है. ये क्राइम थ्रिलर साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन चुकी है. चलिए यहां जानते हैं ‘सालार’ ने रिलीज के सातवें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

सालार’ ने रिलीज के सातवें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया?
‘सालार’ सिनेमाघरों में 22 दिसंबर को रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है. फिल्म ने अपने पहले दिन 90.70 करोड़ से ओपनिंग की थी और इसने साल की सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वहीं दूसरे दिन ‘सालार’ की कमाई 56.35 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 62.05 करोड़ रुपये, चौथे दिन 46.30 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 24.90 करोड़ रुपये और छठे दिन 15.1 करोड़ रुपये  का कलेक्शन किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के सातवें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं. इसके मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सालार’ ने रिलीज के सातवें दिन 13.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘सालार’ का 7 दिनों का कुल कलेक्शन अब 308.90 करोड़ रुपये हो गया है.

सालार’ ने दुनियाभर में कितनी की कमाई?
‘सालार’ देश ही नहीं दुनियाभर में धमाकेदार कमाई कर रही है. दरअसल इस फिल्म को ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो ‘सालार’ ने रिलीज के 6 दिनों में 450.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं सातवें दिन इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 20 से 30 करोड़ का इजाफा होने की उम्मीद है. ऐसे में ये फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने से इंचभर दूर रह जाएगी.

सालार’ की क्या है कहानी?
प्रशांत नील द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो दोस्तों पर फोकस्ड है और वे कुछ घटनाओं की वजह से कट्टर दुश्मन बन जाते हैं. फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू, टीनू आनंद, श्रिया रेड्डी और ईश्वरी राव प्रमुख भूमिकाओं में है.

ये भी पढ़ें: OTT: 'मिर्जापुर 3' से लेकर 'पंचायत 3' तक, इन 7 मचअवेटेज वेब सीरीज का है 2024 में इंतजार, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी बने किंग, सनी देओल को सूर्या ने पछाड़ा, जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस
इमरान हाशमी बने किंग, सनी देओल को सूर्या ने पछाड़ा, जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
रश्मिका मंदाना की इंजरी के चलते टली 'राका',  45 दिन आगे बढ़ी फिल्म की शूटिंग
रश्मिका मंदाना की इंजरी के चलते टली 'राका',  45 दिन आगे बढ़ी फिल्म की शूटिंग
टीवी के दिनों में यश ने ठुकरा दी थीं 7 फिल्में, इसी जिद ने बना दिया KGF स्टार
टीवी के दिनों में यश ने ठुकरा दी थीं 7 फिल्में, इसी जिद ने बना दिया केजीएफ स्टार

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget