एक्सप्लोरर

Salaar Box Office Collection Day 15: ‘सालार’ की बॉक्स ऑफिस पर हालत हुई खराब, 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई फिल्म, 15वें दिन का कलेक्शन हैं शॉकिंग

Salaar Box Office Collection: प्रभास की ‘सालार’ बॉक्स ऑफिस पर अब दम तोड़ती नजर आ रही है. फिल्म की कमाई में अब हर दिन गिरावट आ रही है. रिलीज के 15वें दिन भी ‘सालार’ ने बेहद कम कलेक्शन किया है.

Salaar Box Office Collection Day 15: प्रभास की ‘सालार’ सिनेमाघरों में राज कर रही है. फिल्म को दर्शकों से रिलीज के पहले दिन से ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसी के साथ इस फिल्म ने दमदार कमाई की और कईं रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए. ये फिल्म अब अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर ये ल़ड़खड़ाने भी लगी है.  ‘सालार’ की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘सालार’ ने रिलीज के 15वें दिन कितनी कमाई की?
एक्शन-क्राइम थ्रिलर ‘सालार’ ने 90 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ ओपनिंग की थी और इसी के साथ इस फिल्म ने साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इसके बाद फिल्म ने सिनेमाघरों में गर्दा उड़ा दिया और जमकर कारोबार किया. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘सालार’ ने अपने पहले हफ्ते में 308 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 70.1 करोड़ रुपये रही है. अब ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में है और इसी के साथ ‘सालार’ की रिलीज के तीसरे शुक्रवार यानी रिलीज के 15वें दिन की कमाई के शुरुआत आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सालार’ ने रिलीज के 15वें दिन 3.50 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘सालार’ की 15दिनों की कुल कमाई अब 381.60 करोड़ रुपये हो गई है.

सालारने दुनियाभर में कितनी की कमाई?
‘सालार’ का दुनियाभर में सिक्का चल रहा है. इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई शानदार है. ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजय ने ‘सालार’ की ग्लोबली कमाई के आंकड़े शेयर किये हैं. इसके मुताबिक ‘सालार’ ने रिलीज के 14 दिनों में 659.69 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं 15वें दिन इस फिल्म के 675 करोड़ से ज्यादा कमाई करने की उम्मीद है.

‘सालार’ नहीं तोड़ पाई ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड
‘सालार’ को बेशक दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और इसने शानदार कमाई भी की है लेकिन ये फिल्म प्रभास की ही बाहुलबली 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. ‘सालार’ का जहां 15वें दिन महज 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया है तो वहीं बाहुबली 2 ने रिलीज के 15वें दिन 10.5 करोड़ की कमाई की थी. ऐसे में प्रभास की ये फिल्म उनकी ही ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2 से कमाई के मामले में काफी पीछे चल रही है.

  यह भी पढ़ें: Dunki Box Office Collection Day 15 Worldwide: शाहरुख खान की 'डंकी' ने बॉक्स ऑफिस पर भरी हुंकार, टूट गया 'ब्रह्मास्त्र' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्मनाक है, जाओ पैसे कमाओ और...' उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान के बाद तृषा कृष्णन ने किया पहला पोस्ट
'शर्मनाक है...' उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान के बाद तृषा कृष्णन ने किया पहला पोस्ट
'डीसी' की सक्सेस के बाद चमकी वामिका गब्बी की किस्मत, ऋषभ शेट्टी की 'जय हनुमान' में हुई एंट्री!
'डीसी' की सक्सेस के बाद चमकी वामिका गब्बी की किस्मत, ऋषभ शेट्टी की 'जय हनुमान' में हुई एंट्री!
बंदर के साथ मस्ती चियान विक्रम को पड़ी भारी, वन विभाग ने शुरू की जांच, डिलीट किया Video
बंदर के साथ मस्ती चियान विक्रम को पड़ी भारी, वन विभाग ने शुरू की जांच, डिलीट किया Video
DC Box Office: 'स्पाइडर मैन' की आंधी के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, चार दिन में वसूला 106% बजट
'स्पाइडर मैन' की आंधी के आगे इस तमिल फिल्म का कमाल, चार दिन में वसूला 106% बजट

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget