एक्सप्लोरर

'तमिल से जन्मी है कन्नड़ भाषा', कमल हासन के इस कमेंट पर कर्नाटक में भड़के लोग, 'ठग लाइफ' के फाड़े गए पोस्टर

Kamal Haasan: कमल हासन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ठग लाइफ के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कन्नड़ भाषा पर विवादित बयान दिया है. जिसके बाद काफी हंगामा खड़ा हो गया है.

Kamal Haasan:  दिग्गज अभिनेता और राजनेता कमल हासन एक बार फिर अपने एक कमेंट की वजह से विवादों में फंस गए हैं. दरअसल अपनी आगामी फिल्म ठग लाइफ के प्रमोशन इवेंट के दौरान एक्टर ने कन्नड़ और तमिल भाषा को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी कि उस पर बवाल मच गया है. कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र सहित कन्नड़ कार्यकर्ताओं और राजनीतिक नेताओं ने उनके कमेंट की तीखी आलोचना की है. चलिए जानते हैं आखिर कमल हासन ने कन्नड़ और तमिल भाषा को को लेकर क्या कहा था?

कमल हासन की किस टिप्पणी पर हुआ विवाद?
विवाद तब शुरू हुआ जब कमल हासन ने चेन्नई में ठग लाइफ के प्रमोशनल इवेंट में तमिल में  “उयिरे उरावे तमीले” (जिसका अर्थ है “मेरा जीवन और मेरी आत्मा तमिल है”) के साथ दर्शकों का अभिवादन किया. उसी कार्यक्रम में कन्नड़ अभिनेता शिवराजकुमार की मौजूदगी का जिक्र करते हुए हासन ने कहा, "यह उस जगह मेरा परिवार है. इसीलिए वह (शिवराजकुमार) यहां आए हैं. इसीलिए मैंने जब कहां मेरी जिंदगी और  परिवार तमिल हैं तो इसलिए आप भी इसमें शामिल हैं (इसका हिस्सा हैं). आपकी भाषा (कन्नड़) तमिल से ही पैदा हुई है. "

सुपरस्टार के इस इस बयान को कई लोगों ने कन्नड़ भाषा का अपमान माना है और इस पर रोष जताया है.

बीजेपी ने कमल हासन के बयान का किया विरोध
कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने हासन की टिप्पणियों की निंदा करने के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट लिखा. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है,“कन्नड़ सहित कई भाषाओं में अभिनय करने के बावजूद कमल हासन ने अभिनेता शिवराजकुमार की मौजूदगी में कन्नड़ को कमतर आंककर अहंकार दिखाया है.”

उन्होंने आहे लिखा कन्नड़ का इतिहास समृद्ध है और सदियों से इसने वैश्विक सम्मान अर्जित किया है.  उन्होंने कहा, "ऐसे बयान देने से पहले कमल हासन को अपने करियर में कन्नड़ इंडस्ट्री के योगदान को याद रखना चाहिए था. उनके शब्दों से कृतघ्नता और अहंकार झलकता है." उन्होंने अभिनेता से बिना शर्त माफ़ी मांगने की मांग की.

कन्नड़ समर्थक समूहों का भी फूटा गुस्सा
कन्नड़ समर्थक समूहों ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया. कर्नाटक रक्षण वेदिके के कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरु में ‘ठग लाइफ’ के पोस्टर फाड़े और फिल्म पर संभावित राज्यव्यापी प्रतिबंध की चेतावनी जारी की. संगठन के नेता प्रवीण शेट्टी ने हासन की आलोचना करते हुए कहा, “हम आपको चेतावनी दे रहे हैं कि अगर आप कन्नड़ और कन्नड़ लोगों के खिलाफ बात करेंगे, तो हम आपकी फिल्म पर प्रतिबंध लगा देंगे.”

बता दें कि कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. 

ये भी पढ़ें:-विदेश में लेपर्ड प्रिंट कटआउट ड्रेस पहन नोरा फतेही ने लगाई आग, एक्ट्रेस की एक-एक तस्वीर पर लट्टू हुए फैंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: थलपति विजय की फिल्म का हिंदी में होगा ऐसा हाल, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी
'जन नायकन' डे 1 बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन: थलपति विजय की फिल्म का हिंदी में होगा ऐसा हाल, बनेगी तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली मूवी
Tuesday Box Office Collection Live: मंगलवार को दोपहर 3 बजे 72 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Live Updates: मंगलवार को दोपहर 3 बजे 72 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
इन बड़े बदलाव के साथ रिलीज होगी थलापति विजय की 'जन नायकन', 'तमिलनाडु का सीएम' और 'TVK' का हुआ जिक्र
इन बड़े बदलाव के साथ रिलीज होगी 'जन नायकन', 'तमिलनाडु का सीएम' और 'TVK' का जिक्र
Jana Nayagan Advance Booking Day 1: 'जना नायकन' ने एडवांस बुकिंग में ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई, क्या ओपनिंग डे पर तोड़ पाएगी 'कुली' का रिकॉर्ड?
'जना नायकन' का रिलीज से पहले तहलका, एडवांस बुकिंग में ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget