एक्सप्लोरर

HIT 3 OTT Deal: थियेटर में रिलीज से पहले ओटीटी पर बिक गई थी HIT 3, स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए नेटफ्लिक्स ने चुकाए हैं इतने करोड़

HIT 3 OTT Release: थियेटर में आज साउथ एक्टर नानी की एक्शन थ्रिलर फिल्म रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स को नेटफ्लिक्स ने खरीदा है और इसके लिए बड़ी कीमत चुकाई है. जानें डील कितने करोड़ में हुई है.

HIT 3 OTT Deal Price: साउथ एक्टर नानी की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'हिट- द थर्ड केस' आज थियेटर में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर बज़ है और साथ ही रिव्यू भी पॉजिटिव मिले हैं. तेलुगू में बनी ये फिल्म हिंदी में भी रिलीज हो रही है. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म के बंपर ओपनिंग की उम्मीद है. नानी की इस फिल्म को ओटीटी पर भी बेहद महंगी डील मिली है. थियेटर में रिलीज होने से पहले ही ये डील हो चुकी है. आपको बताते हैं कि इस एक्शन थ्रिलर को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीदा है और कितने करोड़ में डील हुई है.

'हिट- द थर्ड केस' को ओटीटी डील कितने करोड़ में हुई (HIT 3 OTT Deal Price)

  • 'हिट- द थर्ड केस' को नेटफ्लिक्स ने रिलीज से पहले ही खरीद लिया था. थियेटर से उतरने के बाद ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.
  • नानी की इस फिल्म को 54 करोड़ में खरीदा है. ये नानी के करियर की सबसे महंगी ओटीटी डील भी है. 

फिल्म रिलीज से पहले डील होना बड़ी बात है. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स उन्हीं फिल्मों में पैसा लगाते हैं जिनके हिट होने या फिर चलने की संभावना ज्यादा होती है. 

नानी की पिछली फिल्मों की ओटीटी डील की डिटेल्स

  • सारिपोधा शनिवारम (Saripodhaa Sanivaaram)- 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं. इसकी डील 45 करोड़ में हुई थी.

  • Hi Nanna (2023): ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई. इसकी ओटीटी डील 37 करोड़ में हुई थी.

  • Dasara (2023): नानी की फिल्म 'दसरा' के ओटीटी राइट्स भी नेटफ्लिक्स ने खरीदे थे. इसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. इसके ओटीटी स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए नेटफ्लिक्स ने करीब 22 करोड़ चुकाए. 

'हिट- द थर्ड केस' का बजट

'हिट- द थर्ड केस' फिल्म की दो घंटे 37 मिनट की है. इस तेलुगू फिल्म का बजट 60 करोड़ है. रिपोर्ट्स की माने तो नानी के करियर की बिगेस्ट ओपनर भी 'हिट- द थर्ड केस' बन सकती है. रिलीज के दिन 1 मई को छुट्टी है और इसका पूरा फायदा इस फिल्म को मिल सकता है. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है ये कि ये फिल्म दो दिन में ही बजट के पैसे वसूल लेगी.

 

'हिट- द थर्ड केस' स्टारकास्ट

नानी फिल्म में एक सख्त पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जिसका नाम अर्जुन सरकार है. सैलेश कोलानू के निर्देशन में बनी फिल्म का निर्माण प्रशांति टिपिरनेनी ने किया है. फिल्म में नेचुरल स्टार नानी के साथ अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं. 

 

(Source: ओटीटी डील के आंकड़े ओटीटी प्ले से लिए गए हैं.)

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो सुपरस्टार हैं', शाहरुख संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी
'वो सुपरस्टार हैं', शाहरुख संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 5 फिल्में मचा रही धमाका, सनी, इमरान और सूर्या में से कौन मारेगा बाजी?
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 5 फिल्में मचा रही धमाका, कौन मारेगा बाजी?

वीडियोज

TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget