एक्सप्लोरर

Game Changer Box Office Collection Day 1: 'गेम चेंजर' ओपनिंग डे पर बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर बटोरे इतने नोट

Game Changer Box Office Collection Day 1: गेम चेंजर साल 2025 में रिलीज हुई पहली सबसे बड़ी भारतीय फिल्म है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कमाई के मामले में कितनी बड़ी हो पाती है.

Game Changer Box Office Collection Day 1: साउथ एक्टर राम चरण की बिग बजट फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. मकर संक्रांति और पोंगल के त्योहारी सीजन में रिलीज हुई फिल्म की कमाई को लेकर पहले से कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म की ओपनिंग बेहतरीन हो सकती है.

फिल्म की कमाई से जुड़े पहले दिन के जो शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं उन्हें देखकर पता चल गया है कि फिल्म ने इन कयासों को सही ठहरा दिया है.

गेम चेंजर का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ओरिजिनली तेलुगु में बनी और हिंदी सहित कई दूसरी भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई गेम चेंजर ने पहले दिन 10:40 बजे तक 51.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. सैक्निल्क पर उपलब्ध ये आंकड़े अभी शुरुआती हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

2025 में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बनी गेम चेंजर

गेम चेंजर न सिर्फ इस साल रिलीज हुई सबसे बड़ी इंडियन फिल्म है बल्कि इस साल अब तक रिलीज हुई फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म भी बन गई है. फिल्म के साथ सोनू सूद की फतेह भी रिलीज हुई है, लेकिन उसकी पहले दिन की कमाई अभी 2 करोड़ के आसपास ही घूम रही है.

गेम चेंजर का बजट

गेम चेंजर को करीब 450 करोड़ रुपये के मेगा बजट में बनाया गया है. फिल्म को रोबोट, आई और नायक जैसी फिल्में बनाने वाले विजनरी डायरेक्टर शंकर ने बनाया है. शंकर की अपनी खुद की एक बड़ी फैन फॉलोविंग है. वो अपना विजन दिखाने के लिए हाई बजट फिल्में ही बनाते आए हैं और उनमें से ज्यादातर फिल्में सफल भी रही हैं. अब उनके फैंस को इस फिल्म से भी वैसी ही उम्मीदें हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

गेम चेंजर प्री सेल्स से कर चुकी है करोड़ों की कमाई

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक गेम चेंजर की भारत में प्री-सेल्स करीब 30 करोड़ रुपये है और अगर फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलता है तो उम्मीद है कि पहले दिन 50 करोड़ का आंकड़ा पार हो सकता है.

गेम चेंजर के बारे में

गेम चेंजर में राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी, दिल राजू, जयाराम, नस्सार, एसजे सूर्या, अंजलि जैसे तमाम एक्टर्स अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाते नजर आए हैं. फिल्म की कहानी वैसी ही है जैसी इसके पहले शिवाजी द बॉस जैसी तमाम फिल्मों में दिखाई जा चुकी है. 

और पढ़ें: Game Changer Review : गेम चेंज नहीं, ओवर हो गया, इससे ज्यादा मजा तो candy crush जैसी गेम में आता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंगलवार को 'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, साउथ फिल्म भी चमकी, जानें 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
मंगलवार को 'आवारापन 2' ने रचा इतिहास, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
बॉक्स ऑफिस: 'विश्वनाथ एंड सन्स' का दुनियाभर में धमाका, 4 दिन में 150 करोड़ क्लब में एंट्री
बॉक्स ऑफिस: 'विश्वनाथ एंड सन्स' का दुनियाभर में धमाका, 4 दिन में 150 करोड़ क्लब में एंट्री
'खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में धमाल मचाने आ रहीं 7 साउथ फिल्में
'खलीफा' से लेकर 'इरुमुडी' तक, इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हो रहीं 7 साउथ फिल्में
अजित कुमार के बेटे आद्विक ने जीती फुटबॉल चैंपियनशिप, शालिनी ने शेयर की तस्वीरें
फुटबॉल के मैदान में अजित कुमार के बेटे आद्विक का जलवा, जीती चैंपियनशिप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget