एक्सप्लोरर

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में फिल्म मेकर की मौत, गुमशुदगी के बाद DNA टेस्ट से हुआ कंफर्म

Mahesh Jirawala Died: फिल्म मेकर महेश जीरावाला अहमदाबाद प्लेन क्रैश वाले दिन से ही लापता थे. अब डीएनए रिपोर्ट से पता चला है कि प्लेन क्रैश में उनकी भी मौत हो गई थी.

Mahesh Jirawala Died: गुजराती फिल्म मेकर महेश जीरावाला की अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मौत हो गई है. फिल्म मेकर हादसे वाले दिन (12 जून, 2025) से ही लापता थे. जिसके बाद से ही ऐसा शक था कि वे भी प्लेन क्रैश की चपेट में आए लोगों में से एक हो सकते हैं. अब डीएनए रिपोर्ट ने उनकी मौत की पुष्टि की है. इसके साथ ही महेश की डेड बॉडी उनकी फैमिली को सौंप दी गई है.

कई गुजराती मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेश जीरावाला उस जगह के आसपास ही मौजूद थे जहां एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ था. हादसे वाली जगह से उनका एक्टिवा स्कूटर भी बरामद किया गया था जो कि बुरी तरह जल गया था. इसके अलावा महेश का मोबाइल फोन ट्रैक करने पर उनकी आखिरी लोकेशन हादसे वाली जगह ही पता चली थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahesh Jirawala (@mahesh_jirawala)

महेश की डेड बॉडी लेने के लिए राजी नहीं था परिवार
महेश जीरावाला के लापता होने के बाद शक था कि वे प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों में से एक हो सकते हैं. इसीलिए उनका डीएनए टेस्ट किया गया था जिसके बाद रिपोर्ट्स में उनकी मौत की पुष्टि हुई. हालांकि जीरावाला की फैमिली इस खबर को मानने के लिए तैयार नहीं थी. वे महेश की मौत की खबर सुनकर इस हद तक टूट गए थे कि वे उनकी डेड बॉडी नहीं ले रहे थे. जब पुलिस ने एक्टिवा के चेसिस नंबर और डीएनए रिपोर्ट पेश किए, तब जाकर महेश की फैमिली ने उनकी डेड बॉडी ली.

preview

कौन हैं महेश जीरावाला?
महेश जीरावाला अपने पीछे अपनी बीवी हेतल और दो बच्चे छोड़ गए हैं. नरोदा के रहने वाले महेश गुजराती फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म मेकर थे. उनका अपना प्रोडक्शन हाउस है जिसका नाम महेश जीरावाला प्रोडक्शंस है. महेश म्यूजिक वीडियोज के निर्देशन के लिए जाने जाते थे. इसके अलावा उन्होंने 2019 में रिलीज हुई आशा पांचाल और वृति ठक्कर स्टारर फिल्म 'कॉकटेल प्रेमी पग ऑफ रिवेंज' को भी डायरेक्ट किया था.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जियां
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जियां
'मेरे साथ अन्याय हुआ है...', क्यों बोले तेजप्रताप यादव? एक्ट्रेसेस से जलती थीं पवन सिंह की पहली वाइफ
'मेरे साथ अन्याय हुआ है...', क्यों बोले तेजप्रताप यादव? एक्ट्रेसेस से जलती थीं पवन सिंह की पहली वाइफ
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'
सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget