एक्सप्लोरर

'काश इनसाइडर होती या पावरफुल बैकग्राउंड होता', बॉलीवुड में इज्जत न मिलने पर छलका Panchayat 4 की 'रिंकी' दर्द

Panchayat 4: 'पंचायत' में रिंकी का किरदार निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस सांविका ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने कहा है कि अगर वो इनसाइडर होतीं तो शायद उनका स्ट्रगल थोड़ा कम हो जाता.

Panchayat 4 Rinki Emotional Post: पंचायत 4 इस साल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज में से एक है. मेकर्स सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान कर चुके हैं और ये अब जल्द ही प्राइम वीडियो पर दस्तक देने के लिए तैयार है. इससे पहले 'पंचायत 2' में रिंकी का किरदार निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस सांविका ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

सांविका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें एक्टिंग इंडस्ट्री में इज्जत ना मिलने पर उनका दर्द छलका है. एक्ट्रेस का कहना है कि अगर वे भी स्टार किड्स और इनसाइडर होतीं तो शायद उनका स्ट्रगल थोड़ा कम हो जाता.

काश इनसाइडर होती या पावरफुल बैकग्राउंड होता', बॉलीवुड में इज्जत न मिलने पर छलका Panchayat 4 की 'रिंकी' दर्द

'काश मैं एक इनसाइडर होती या...'
सांविका ने पोस्ट में लिखा- 'कभी-कभी मुझे लगता है कि काश मैं एक इनसाइडर होती या शायद बहुत पावरफुल बैकग्राउंड से होती, तो चीजें बहुत आसान होतीं (शायद, मुझे नहीं पता). इज्जत पाने और बराबरी का बर्ताव किए जाने जैसी बुनियादी बातें, लड़ाई कम होती, डटी हुई हूं.'

सांविका का एक्टिंग करियर
मध्य प्रदेश के जबलपुर से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस सांविका का असली नाम पूजा सिंह है. एक्ट्रेस ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ एक्टिंग को अपना करियर चुना और कॉस्ट्यूम असिस्टेंट के तौर पर ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री ली. सांविका 'लखन लीला भार्गव' और 'हजामत' जैसी वेब सीरीज का हिस्सा रहीं लेकिन असल पहचान उन्हें 'पंचायत 2' में रिंकी के किरदार से मिली. सीरीज में उनकी फुलेरा के सचिव जी (जितेंद्र कुमार) संग लव केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई.

पंचायत 4 कब हो रही रिलीज?
पंचायत 4 प्राइम वीडियो पर 24 जून, 2025 से स्ट्रीम होने जा रही है. इस बार सीरीज में मंजू देवी (नीना गुप्ता) और क्रांति देवी (सुनीता राजवर) के बीच प्रधान के चुनाव को लेकर जंग देखने को मिलेगी. सीरीज अपनी ओरिजिनल स्टार कास्ट के साथ लौट रही है जिसमें जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, फैसल मलिक, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार, सुनीता रजवार, पंकज झा और सांविका शामिल हैं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GDN से DC तक, इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हुईं 4 साउथ फिल्में, जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देंगी दस्तक
इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हुईं 4 साउथ फिल्में, जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देंगी दस्तक
OTT Release This Week: 'कॉकटेल 2' से 'भारत भाग्य विधाता' तक, इस वीक ओटीटी पर रिलीज हो रही 12 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
'कॉकटेल 2' से 'भारत भाग्य विधाता' तक, इस वीक ओटीटी पर रिलीज हो रही 12 फिल्में-सीरीज
तेज प्रताप यादव का दावा- पार्टी पर हो गया था जयचंद लोगों का कब्जा, बोले- हमें साइड लाइन किया
तेज प्रताप यादव का दावा- पार्टी पर हो गया था जयचंद लोगों का कब्जा, बोले- हमें साइड लाइन किया
नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 की छीनी कुर्सी, कर रही ट्रेंड, बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 41% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 की छीनी कुर्सी, कर रही ट्रेंड, बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 41% प्रॉफिट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget