एक्सप्लोरर

Pay-Per-View मॉडल क्या होता है? YouTube पर ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज करके करोड़ों कमाएंगे आमिर खान

'सितारे जमीन पर' थियेटर के बाद यू-ट्यूब पर रिलीज होगी. इसके लिए आमिर खान ने पे-पर-व्यू बिजनेस मॉडल अपनाया है. आपको बताते हैं कि ये क्या होता है.

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को यूट्यूब पर रिलीज करने जा रहे हैं. थिएटर रिलीज से पहले ही आमिर ने साफ कर दिया था कि वे अपनी फिल्म किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म को नहीं बेचेंगे. अब उन्होंने इसे यूट्यूब पर रिलीज करने का ऐलान किया है और बताया है कि फिल्म पे-पर-व्यू (Pay-Per-View) मॉडल के तहत रिलीज की जाएगी.

1 अगस्त को 'सितारे जमीन पर' आमिर खान टॉकीज़ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी. हालांकि इसे देखने के लिए दर्शकों को पैसे खर्च करने होंगे. आमिर ने थिएटर वाला ही बिज़नेस मॉडल अपनाया है-जैसा कि थिएटर में टिकट खरीदकर फिल्म देखी जाती है, उसी तरह यूट्यूब पर भी आपको पैसे खर्च करने होंगे. 

क्या होता है Pay-Per-View मॉडल?

29 जुलाई को मुंबई में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आमिर खान ने अपनी फिल्म को यूट्यूब पर लाने की घोषणा की. उन्होंने बताया कि पे-पर-व्यू मॉडल के तहत 100 रुपये देकर फिल्म को एक बार देख सकेंगे. अगर वे इसे दोबारा देखना चाहें, तो उन्हें फिर से 100 रुपये चुकाने होंगे.

आमिर ने समझाया कि, 'भारत में सिनेमा हमेशा से पे-पर-व्यू मॉडल पर ही चलता आया है. हम थिएटर में जाते हैं, टिकट खरीदते हैं और एक फिल्म देखते हैं. अंग्रेजी में इसे ही पे-पर-व्यू कहते हैं. तो मैंने सोचा कि मैं इसी मॉडल को यूट्यूब पर जारी रखना चाहूंगा. इसी सोच के साथ मैंने ‘आमिर खान टॉकीज़’ चैनल लॉन्च किया है.'

48 घंटे तक देख पाएंगे

आमिर खान ने बताया है कि जब आप एक बार फिल्म के लिए 100 रुपये दे देंगे और फिल्म देखना शुरू करेंगे तब से लेकर 48 घंटे तर आप इसे देख पाएंगे. उसके बाद दोबारा देखने के लिए आपको फिर 100 रुपये देने होंगे.

Pay-Per-View मॉडल क्या होता है? YouTube पर ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज करके करोड़ों कमाएंगे आमिर खान

उन्होंने समझाते हुए कहा 'ये फिल्म देखने के लिए ऑडियंस को 100 रुपये देने होंगे. यह फैमिली फिल्म है और मैं चाहता हूं कि फैमिली साथ में बैठकर देखें. अगर आपके परिवार में चार लोग हैं तो 25 पर हेड में आप फिल्म देख सकते हैं.'

बाकी फिल्में भी होंगी उपलब्ध
आमिर ने बताया कि उनके यूट्यूब चैनल पर ‘लगान’, ‘दंगल’, ‘पीपली लाइव’, ‘जाने तू या जाने ना’ और ‘तारे जमीन पर’ जैसी कई फिल्में उपलब्ध होंगी. चैनल पर फ्री कंटेंट भी होगा.

Pay-Per-View मॉडल क्या होता है? YouTube पर ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज करके करोड़ों कमाएंगे आमिर खान

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘सितारे जमीन पर’ थियेटर में 20 जून को रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अब तक 261 करोड़ की कमाई कर चुकी है. यह फिल्म 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.

ये भी पढ़ें: बहू ऐश्वर्या राय संग अमिताभ बच्चन ने की हैं खूब फिल्में, दो ने तो तोड़े थे कमाई के सारे रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhojpuri Bawaal: खूबसूरत हो, वजन कम कर लो- निरहुआ से ऐसी बात सुनकर रो पड़ीं आम्रपाली दुबे
खूबसूरत हो, वजन कम कर लो- निरहुआ से ऐसी बात सुनकर रो पड़ीं आम्रपाली दुबे
Friday OTT Release: फ्राइडे को ओटीटी एंटरटेनमेंट का भौकाल, रिलीज हुई 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 8 नई फिल्में-सीरीज
फ्राइडे को ओटीटी एंटरटेनमेंट का भौकाल, रिलीज हुई ये 8 नई फिल्में-सीरीज
Musafir Cafe Review: इस कैफे से कुछ खाए बिना ही चले जाइए, नेटफ्लिक्स की बेहद स्लो और बोरिंग सीरीज
मुसाफिर कैफे: इस कैफे से कुछ खाए बिना ही चले जाइए, बेहद स्लो और बोरिंग सीरीज
'गौरव खन्ना से अच्छा मेरा कुत्ता आ जाता', 'लॉक अप 2' में पति की एंट्री पर ये क्या बोल गईं आकांक्षा चमोला
'गौरव खन्ना से अच्छा मेरा कुत्ता आ जाता', 'लॉक अप 2' में पति की एंट्री पर ये क्या बोल गईं आकांक्षा चमोला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget