एक्सप्लोरर

Top Series Of The Week: 'क्रिमिनल जस्टिस 4' का ओटीटी पर बोलबाला, 'आश्रम 3' को पछाड़ा, चंद मिलियन में सिमटे बाकी शोज

Top Series Of The Week: पिछले हफ्ते ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज की लिस्ट आ गई है. इसमें 'क्रिमिनल जस्टिस 4' ने व्यूज के मामले में बॉबी देओल की 'आश्रम 3 पार्ट 2' को भी पछाड़ दिया है.

Top Series Of The Week On OTT: ओटीटी पर हर हफ्ते कोई ना कोई सीरीज रिलीज होती रहती है. अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वेब सीरीज और फिल्मों को खूब देखा जाता है. पिछले हफ्ते किन वेब सीरीज को सबसे ज्यादा देखा गया है, इसकी लिस्ट सामने आ गई है. इस बार पंकज त्रिपाठी ने बाजी मार ली है और व्यूज के मामले में बॉबी देओल की 'आश्रम 3 पार्ट 2' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

पंकज त्रिपाठी की 'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4' जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. रिलीज के पहले हफ्ते भी इस सीरीज को सबसे ज्यादा देखा गया था. अब एक बार फिर व्यूज में ये टॉप पर जगह बनाने में कामयाब हो गई है.

preview

'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4' ने 'आश्रम सीजन 3 पार्ट 2' को पछाड़ा
ऑरमैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक 'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4' को एक हफ्ते में 10.3 मिलियन लोगों ने देखा है. इसी साल बॉबी देओल की सीरीज आश्रम सीजन 3 का पार्ट 2 भी एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया गया था. तब इसे एक हफ्ते में 9.6 मिलियन व्यूज मिले थे. अब 'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4' ने ये आंकड़ा पार कर लिया है.

दूसरे नंबर पर 'हिप हॉप इंडिया सीजन 2'
ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज में दूसरे नंबर पर 'हिप हॉप इंडिया सीजन 2' है. हालांकि दूसरे नंबर पर होते हुए भी ये शो व्यूज के मामले में 'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4' से काफी पीछे है. 'हिप हॉप इंडिया सीजन 2' को पिछले हफ्ते 2.1 मिलियन लोगों ने देखा है.

preview

'द लास्ट ऑफ अस सीजन 2' को मिले इतने व्यूज
'द लास्ट ऑफ अस सीजन 2' को भी लोग पसंद कर रहे हैं. जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल इस सीरीज ने टॉप 5 की लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगह बनाई है. इस सीरीज को एक हफ्ते में 2 मिलियन व्यूज मिले हैं.

preview

'कनखजूरा' और 'लफंगे' भी लिस्ट में शामिल
'कनखजूरा' इस लिस्ट में चौथे पायदान पर है. सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही इस सीरीज को 1.9 मिलियन बार देखा गया है. वहीं पांचवें नंबर पर 'लफंगे' है जो एमएक्स प्लेयर पर हाल ही में रिलीज हुई है. इस सीरीज को 1.8 मिलियन व्यूज मिले हैं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lock Upp 2: 'मैं अनाथ हूं, मुझे घर से निकाल दिया गया', शिल्पा शिंदे का दर्दभरा खुलासा
'मैं अनाथ हूं, मुझे घर से निकाल दिया गया', शिल्पा शिंदे का दर्दभरा खुलासा
South OTT Release: इस हफ्ते साउथ की 8 फिल्में-सीरीज ओटीटी पर काटेंगी बवाल, एंटरटमेंट की फुल गारंटी!
इस हफ्ते साउथ की 8 फिल्में-सीरीज ओटीटी पर काटेंगी बवाल, चेक करें लिस्ट
Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा पर बरसे धीरज धूपर, बोले- ये रियलिटी शो है, असली चेहरा दिखाओ
धीरज धूपर का हर्षद चोपड़ा पर फूटा गुस्सा, बोले- असली चेहरा दिखाओ
'मैंने अपने पिता की मौत में उनका साथ दिया', राम कपूर का खुलासा, बोले- मां-बहन आज भी बात नहीं करतीं
'मैंने अपने पिता की मौत में उनका साथ दिया', राम कपूर का खुलासा

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget