एक्सप्लोरर

'रिलीज डेट टाली तो 10 करोड़ काट लेंगे', 'कुबेरा' के मेकर्स को OTT ने धमकाया, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

Kuberaa: 'कुबेरा' अप्रैल महीने में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन में देरी के चलते इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई. धनुष और नागार्जुन की ये फिल्म अब 20 जून, 2025 को पर्दे पर रिलीज होगी.

Prime Video Threatens Kuberaa Makers: धनुष और नागार्जुन की फिल्म 'कुबेरा' 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. पहले 'कुबेरा' अप्रैल महीने में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन में देरी के चलते इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई. अब फिल्म के प्रोड्यूसर सुनील नारंग ने खुलासा किया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने धमकी दी है कि अगर 'कुबेरा' की रिलीज डेट आगे टलती है तो इसके लिए मेकर्स को नुकसान उठाना होगा.

Gulte को दिए एक हालिया इंटरव्यू में सुनील नारंग ने बताया कि फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी हो रही थी. ऐसे में मेकर्स ने फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीदने वाले प्राइम वीडियो से कुछ समय मांगा था. हालांकि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने साफ तौर पर उनकी रिक्वेस्ट रिजेक्ट कर दी. प्राइम वीडियो ने कहा कि अगर 'कुबेरा' तय तारीख पर रिलीज नहीं होती है तो वे 10 करोड़ रुपए काट लेंगे.

Kubera: Has Dhanush, Nagarjuna's film gone over budget? Here's what we know | Exclusive

'10 करोड़ रुपए काट लेंगे'
'कुबेरा' के प्रोड्यूसर सुनील नारंग ने कहा- 'मैंने जुलाई की तारीख मांगी थी, लेकिन उन्होंने कहा कि अगर हम 20 जून की रिलीज को मिस करते हैं तो वे 10 करोड़ रुपए काट लेंगे. अब सब कुछ उनकी मर्जी के मुताबिक चल रहा है.' प्रोड्यूसर ने आगे कहा- 'लोग एक्टर्स की सैलरी में कटौती की बात करते हैं. हमें क्यों करना चाहिए? 145 करोड़ लोगों में से हमारे पास बमुश्किल 50 सुपरस्टार हैं. वे भगवान हैं, समस्या वे नहीं हैं, ये सब कुछ है. ये दूसरी संस्थाएं फायदा कमाती हैं, चाहे कोई फिल्म कामयाब हो या न हो.'

Trance of Kuberaa: Different and enigmatic | Telugu Cinema

तमिल और तेलुगु में शूट हुई 'कुबेरा'
'कुबेरा' एक पैन इंडिया फिल्म है जो तमिल और तेलुगु दोनों भाषाओं में शूट की गई है. इस फिल्म को मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भी डब किया गया है. शेखर कम्मुला के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में धनुष और नागार्जुन लीड रोल में हैं. इसके अलावा रश्मिका मंदाना, जिम सर्भ और दलीप ताहिल जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या' की फिल्म ने पहले दिन किया 14Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'सूर्या' की फिल्म ने पहले दिन किया 14Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'वो सुपरस्टार हैं', शाहरुख संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी
'वो सुपरस्टार हैं', शाहरुख संग बॉक्स ऑफिस क्लैश पर यश ने तोड़ी चुप्पी
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget