एक्सप्लोरर

Netflix ने किया डबल कमाल, शाहरुख-आर्यन का करवा दिया एक साथ ओटीटी डेब्यू, जानें क्या है शो का नाम

Shah Rukh Khan-Aryan Khan OTT Debut: शाहरुख खान का एक वीडियो नेटफ्लिक्स के इवेंट से सामने आया है, जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.

Shah Rukh Khan-Aryan Khan OTT Debut: नेटफ्लिक्स ने आज एक के बाद एक डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा कई शोज और फिल्मों का ऐलान कर दिया है जो इस साल दर्शकों को बेहद पसंद आने वाले हैं. अब ऐसे में एक वीडियो सामने आया है जिसमें शाहरुख खान 'बैड्*स ऑफ बॉलीवुड' बने दिख रहे हैं.

वो नेटफ्लिक्स की ओर से आयोजित किए गए आज के भव्य इवेंट का हिस्सा बने हैं. वीडियो सामने आते ही नेटिजंस में खलबली मच गई है. असल में ये सिर्फ शाहरुख खान का डेब्यू नहीं है, बल्कि साथ ही साथ उनके बड़े बेटे आर्यन खान का भी डायरेक्टोरियल डेब्यू भी है.

क्या है शो का नाम?

इस शो का नाम अगर नेटफ्लिक्स की भाषा में लिखें तो वो है- The Ba***ds of Bollywood. खैर इसे हिंदी में बैड्स ऑफ बॉलीवुड पढ़ें तो ही ठीक रहेगा. अब अगर इस टीजर की खासियत की बात करें तो वो ये है कि इसमें फिलहाल मिस्ट्री बनी हुई है कि शो आखिर किस बारे में और कैसा होने वाला है.

टीजर में शाहरुख खान कैमरे के सामने खड़े होकर बोलते नजर आते हैं- पिक्चर तो सालों से बाकी है. लेकिन कैमरे के पीछे बैठा डायरेक्टर बार बार रीटेक लेने के लिए कहता है. आखिर में शाहरुख नाराज होकर कहते हैं कि -तेरे बाप का राज है क्या. इसके बाद आर्यन खान का चेहरा स्क्रीन पर चमकता है तो ये मैसेज देने की कोशिश करता है कि हां बाप का ही राज है.

मजेदार है टीजर

शाहरुख खान इस शो के बारे में बिगेस्ट, ब्रेवेस्ट जैसे शब्द इस्तेमाल करते नजर आए हैं. तो जाहिर है कि ये शो आने वाले दिनों में हाई रैंकिंग में पहुंचने वाला शो बन सकता है. और हां टीजर के आखिर में शाहरुख नाराज होकर आर्यन को पीटने भी दौड़ते हैं जिसमें आर्यन खुद को बचाते हुए भागते दिखते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

शाहरुख खान और आर्यन खान का एक साथ हुआ ओटीटी पर डेब्यू

शाहरुख खान और आर्यन खान दोनों का एक साथ ओटीटी पर डेब्यू होने वाला है इस शो के साथ. बता दें कि बहुत दिनों से आर्यन खान के डेब्यू की बातें चल रही थीं, लेकिन कुछ कन्फर्म नहीं हो रहा था. फाइनली ये टीजर आने के बाद अब इसका इंतजार बढ़ गया है.

कब आएगा बैड्स ऑफ बॉलीवुड

अभी शाहरुख खान और आर्यन खान के इस शो की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है. लेकिन ये साफ हो गया है कि ये शो बहुत जल्द दस्तक देने वाला है.

और पढ़ें: खतरनाक मिस्ट्री वाले शो 'कोहरा 2' का टीजर तो बढ़िया है, फिर भी क्यों कर रहा मायूस? खुद देखकर पता करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' का है इंतजार? उससे पहले जरूर देखें ये 6 माइथोलॉजी इंस्पायर्ड फिल्में
'रामायण' का है इंतजार? उससे पहले जरूर देखें ये 6 माइथोलॉजी इंस्पायर्ड फिल्में
कपिल शर्मा के शो में लगेगा ज्ञान और कॉमेडी का तड़का, पंकज त्रिपाठी समेत ये सितारे आएंगे नजर
कपिल शर्मा के शो में लगेगा ज्ञान और कॉमेडी का तड़का, पंकज त्रिपाठी समेत ये सितारे आएंगे नजर
'राइज एंड फॉल 2' में हुआ ट्रिपल एलिमिनेशन, एक साथ शो से बाहर हुए ये 3 कंटेस्टेंट्स
फिनाले से पहले 'राइज एंड फॉल 2' में बड़ा धमाका, तीन कंटेस्टेंट्स का सफर हुआ खत्म
'झाड़-फूंक' आई पसंद? तो OTT पर देख डालें काला जादू और तंत्र-मंत्र पर बनी ये 5 धांसू फिल्में, कांप जाएगी रूह
'राज 3' से लेकर 'शैतान' तक, ओटीटी पर देखें काला जादू और तंत्र-मंत्र पर बनी ये 5 फिल्में

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget