एक्सप्लोरर

Kohrra Season 2: खतरनाक मिस्ट्री वाले शो 'कोहरा 2' का टीजर तो बढ़िया है, फिर भी क्यों कर रहा मायूस? खुद देखकर पता करें

Kohrra Season 2 Teaser Out: कोहरा सीजन 2 के टीजर के सामने आते ही एक बड़ी मायूसी भी हाथ लगी है. असल में इस बार कुछ ऐसा है जो मिसिंग है और उसके बिना शो का मजा अधूरा रह सकता है.

Kohrra Season 2 Teaser Out: साल 2023 में पंजाब पर बेस्ड कहानी दिखाता नेटफ्लिक्स का शो कोहरा रिलीज हुआ तो दर्शकों को कुछ नया और रिफ्रेंशिंग देखने को मिला. इस सीरीज की खास बात इसकी मिस्ट्री तो थी ही, साथ ही साथ इसमें दिखाया गया समाज का सबसे स्याह पक्ष भी इसे और भी उम्दा बना गया था.

अब इसके सेकेंड सीजन का अनाउंसमेंट भी नेटफ्लिक्स ने आज अपने भव्य इवेंट में कर दिया है. इस बार फिर से पंजाब पुलिस एक मिस्ट्री सुलझाते हुए नजर आएगी. टीजर देखकर आपको भी 2 साल पहले आई सीरीज की आत्मा की झलक मिल जाएगी, क्योंकि इसका ट्रीटमेंट और बैकग्राउंड म्यूजिक दर्शकों को वहीं ले जाता है.

कैसा है कोहरा सीजन 2 का टीजर

बरुन सोबती आपको याद ही होंगे, वही एएसआई अमरपाल जिन्होंने असुर के दोनों सीजन में अरशद वारसी के साथ कमाल का काम किया था. टीजर में शुरुआत से लेकर लास्ट तक उनकी अलग-अलग झलक देखने को मिली है. वो उतनी ही टेंशन और परेशानी में दिखे हैं, जितनी परेशानी उन्हें पुरानी सीजन में हुई थी.

इस बार भी वो कोई मर्डर मिस्ट्री सुलझाते नजर आएंगे. टीजर में एक भी डायलॉग नहीं है लेकिन मोना सिंह की मौजूदगी जरूर है. नेटफ्लिक्स ने टीजर रिलीज कर कैप्शन में लिखा है- कोहरा लौट रहा है एक नए केस और एक नई मिस्ट्री के साथ.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

पिछली बार के स्टार सुविंदर विक्की नहीं दिखे टीजर में

नेटफ्लिक्स के इस शो के पहले सीजन की तारीफ करने वालों ने सबसे ज्यादा अगर किसी की बात की होगी तो वो हैं एस आई बलबीर सिंह का किरदार निभाने वाले सुविंदर विक्की. पिछले सीजन में कई अच्छे और मंझे हुए कलाकार होने के बावजूद केक पर लगी चेरी वो अपने साथ ले गए.

उनकी एक्टिंग की इतनी तारीफें हुईं कि पूरा देश उनसे परिचित हो गया. हालांकि, इस बार वो टीजर में नहीं दिखे हैं. हो सकता है कि आप मायूस हो रहे हों, लेकिन ट्रेलर आने के बाद उनकी मौजूदगी का भी कोई हिंट मिल जाए.

कब रिलीज होगा कोहरा सीजन 2

दिल्ली क्राइम 3, राणा नायडू 2 की तरह ही इसकी भी रिलीज डेटा की अनाउंसमेंट नहीं की गई है. उम्मीद है कि ये शो जल्द ही आपके मोबाइल स्क्रीन पर देखने के लिए उपलब्ध हो.

और पढ़ें: 'पाताल लोक 2' में जो हाथीराम ने किया वही काम 'दिल्ली क्राइम 3' में मैडम सर करेंगी! नेटफ्लिक्स का नया हथकंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Raktanchal 3 OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई 'रक्तांचल 3', पूर्वांचल में फिर शुरू हुआ सत्ता और खूनी खेल
ओटीटी पर रिलीज हुई 'रक्तांचल 3', पूर्वांचल में फिर शुरू हुआ सत्ता और खूनी खेल
'अफेयर होने में क्या गलत बात है?', शिल्पा-श्रेया पर फूटा धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा का गुस्सा, देखें वीडियो
'अफेयर होने में क्या गलत बात है?', शिल्पा-श्रेया पर फूटा धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा का गुस्सा
Friday OTT Release: ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं क्राइम थ्रिलर से लेकर हॉरर K ड्रामा तक 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget