एक्सप्लोरर

Panchayat Season 3 Trailer Review: फुलेरा के चुनाव में फंस गए 'सचिवजी', बनराकस ने किया सबकी नाक में दम

Panchayat Season 3 Trailer: पंचायत सीजन 3 का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है. 2 दिन पहले रिलीज होने से फैंस भी काफी खुशी हैं.

Panchayat Season 3 Trailer Review: जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव की वेब सीरीज पंचायत सीजन 3 का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. ट्रेलर को 17 मई को रिलीज करने की अनाउंसमेंट की गई थी लेकिन मेकर्स ने इसे जल्दी रिलीज करके फैंस को सरप्राइज दे दिया है. पंचायत सीजन 3 का ट्रेलर देखकर समझ आ रहा है कि इसके पिछले दोनों सीजन की कहानी से काफी अलग है हालांकि आप पिछले दो सीजन से इसे कनेक्ट कर लेंगे. खास बात ये है कि किरदार सारे पुराने हैं जिसकी वजह से इसे देखने में इंटरेस्ट आने वाला है.

पंचायत का पहला सीजन साल 2020 में आया था. जिसमें एक कॉरपोरेट के लड़के का गांव का सचिव बन जाना.  सबसे बड़ी बात जो इंसान कभी गांव में ना रहा हो उसे प्रॉपर गांव में आकर रहना पड़ता है. उसकी जिंदगी कैसे उथल-पुथल हो जाती है ये सब दिखाया गया है. वो कई बार नौकरी छोड़कर जाने की भी कोशिश करता है मगर नहीं जा पाता है और धीरे-धीरे वहां एडजस्ट हो जाता है. पंचायत के पहले सीजन में सचिवजी का एडजस्टमेंट दिखाया गया है.

ऐसा होगा सीजन 3
पंचायत के सीजन 3 का ट्रेलर भी काफी शानदार है. जहां दूसरे सीजन के आखिरी में सचिव जी के ट्रांसफर का माहौल बन गया था. तीसरे सीजन की शुरुआत भी वहीं से होती है. फुलेरा की प्रधान मंजू देवी सचिव जी का ट्रांसफर रुकवा देती हैं. सचिवजी वापस भी आ जाते हैं और अपनी पढ़ाई में लग जाते हैं लेकिन इसी बीच बनराकस अपनी चाल चल देता है. वो गांव में सड़क बनाने को लेकर बवाल कर देता है जिसके बाद से खूब विवाद होता है. इस विवाद के बीच खूब हंसी आने वाली है क्योंकि 'बिनोद देख रहा है' का अंदाज देखने वाला है. बनराकस के चुनाव लड़ने के लिए खड़ा होना और फिर जो हंसी ठहाका लगेगा. वो मजेदार होगा. 

पंचायत सीजन 3 का ट्रेलर देखकर ये सीजन मजेदार लग रहा है. सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब तारीफ हो रही है. देखने में मजा आएगा कि प्रधान की गद्दी पर बनराकस की जो नजर टिकी हुई है उसका क्या होता है. पंचायत का सीजन 3 अमेजॉन प्राइम पर 28 मई को रिलीज होने वाला है.

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत, हेमा मालिनी और पवन सिंह के पास है पीएम मोदी से ज्यादा कैश, नॉमिनेशन में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये 2 घंटे 3 मिनट की क्राइम थ्रिलर, बनी नंबर 1
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही ये 2 घंटे 3 मिनट की क्राइम थ्रिलर, बनी नंबर 1
उर्फी जावेद को परेशान कर रहे सोसायटी के लोग, नहीं बनाने दे रहे रील्स, हुई तगड़ी बहसबाजी, Video
Video: उर्फी जावेद को परेशान कर रहे सोसायटी के लोग, नहीं बनाने दे रहे रील्स
एक एपिसोड से 8 करोड़ की कमाई? समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के आंकड़े उड़ा देंगे होश
एक एपिसोड से 8 करोड़ की कमाई? समय रैना के शो के आंकड़े उड़ा देंगे होश
फहाद अहमद को देख फूट-फूटकर रोईं स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला से भिड़ीं ऋषभ जायसवाल की गर्लफ्रेंड
पति फहाद अहमद को देख फूट-फूटकर रोईं स्वरा भास्कर, शहजान पूनाला से भिड़ीं श्रेया कालरा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget