एक्सप्लोरर

Pakistan के खिलाफ भारत की एक और बड़ी कार्रवाई, 'मेड इन पाकिस्तान' गाने, फिल्में और वेब सीरीज पर लगा बैन

Pakistani Content Banned in India: भारत ने पाकिस्तान में बने किसी भी तरह के कंटेंट पर बैन लगा दिया है. एक एडवाइजरी जारी कर बताया गया है कि ओटीटी या किसी और जगह वहां बनी कोई भी चीज नहीं दिखाई जाए.

Pakistani Content Banned in India: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के मद्देनजर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 8 मई को एक एडवाइजरी जारी कर ओटीटी और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के साथ सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज से पाकिस्तान के हर तरह के कंटेंट को बंद करने के लिए कहा है.

क्या-क्या किया गया बैन
इस कंटेंट में पाकिस्तानी वेब सीरीज, फिल्में, गाने और पॉडकास्ट के अलावा अन्य स्ट्रीमिंग सामग्री शामिल है. भले ही वो सब्सक्रिप्शन मॉडल या किसी और तरह से दिखाया जा रहा हो.

क्या कहा गया है इस एडवाइजरी में
इस एडवाइजरी में कहा गया है, ''राष्ट्रीय सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए भारत में संचालित सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, मीडिया स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म्स और इंटरमीडियरीज को सलाह दी जाती है कि पाकिस्तान में बनी सभी वेब सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य स्ट्रीमिंग मीडिया कंटेंट को तुरंत प्रभाव से बंद कर दें, चाहे वो सब्सक्रिप्शन बेस्ड हो या किसी और तरीके से देखा जा रहा हो.''

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ये भी कहा कि कई आतंकी हमलों का संबंध पाकिस्तान में मौजूद सरकारी और गैर सरकारी तत्वों से है. एडवाइजरी में ये भी कहा गया है- ''22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले में कई भारतीय और नेपाली नागरिक मारे गए और कई घायल हुए थे.''

बता दें कि एमआईबी ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के भाग III को लागू किया है जिसमें कोड ऑफ ईथिक्स की वो लिस्ट दी गई जिसे पब्लिशर्स को फॉलो करना होगा.

एडवाइजरी में बताई गई है इस फैसले के पीछे की वजह

एडवाइजरी में ये भी कहा गया है- इसके अलावा, आईटी नियम 2021 के भाग-II के नियम 3(1)(बी) में ये प्रावधान है कि इंटरमीडियरीज को खुद से उचित प्रयास करने चाहिए कि अपने कंप्यूटर रिसोर्सेज के यूजर्स को ऐसी कोई भी जानकारी होस्ट करने, दिखाने, अपलोड करने, मॉडिफाई करने, पब्लिश, ट्रांसमिट, स्टोर, अपडेट या शेयर नहीं करने देना चाहिए. जो भारत की एकता, अखंडता, रक्षा, सुरक्षा और संप्रभुता और विदेशी राज्यों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों या सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करती हों.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Raktanchal 3 OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई 'रक्तांचल 3', पूर्वांचल में फिर शुरू हुआ सत्ता और खूनी खेल
ओटीटी पर रिलीज हुई 'रक्तांचल 3', पूर्वांचल में फिर शुरू हुआ सत्ता और खूनी खेल
'अफेयर होने में क्या गलत बात है?', शिल्पा-श्रेया पर फूटा धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा का गुस्सा, देखें वीडियो
'अफेयर होने में क्या गलत बात है?', शिल्पा-श्रेया पर फूटा धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा का गुस्सा
Friday OTT Release: ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं क्राइम थ्रिलर से लेकर हॉरर K ड्रामा तक 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget