एक्सप्लोरर

47 की उम्र में भी क्यों बिन ब्याही हैं 'छावा' एक्ट्रेस? कहा- 'मैं जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती हूं'

Divya Dutta On Not Marrying Yet: एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने हाल ही में शादी ना करने का फैसला लेने की असल वजह बताई है. उनका मानना है कि उनके करियर के हिसाब से एक सही पार्टनर मिलना बेहद मुश्किल है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता अपनी शानदार एक्टिंग के साथ बेबाकी के लिए भी सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही  में एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने शादी ना करने के फैसले को लेकर कहा कि किसी टॉक्सिक रिलेशन में रहने से अच्छा है, इंसान अकेले रह ले.

आईएएनएस से बातचीत में दिव्या दत्ता से पूछा गया- 'क्या आपने सोच-समझकर अकेले रहने का रास्ता चुना, या ये सब आपके साथ जिंदगी की बदलती प्राथमिकता के साथ होता चला गया? इस पर एक्ट्रेस ने कहा- 'बिलकुल... ये सब धीरे-धीरे अपने आप ही हो गया.'

47 की उम्र में भी क्यों बिन ब्याही हैं 'छावा' एक्ट्रेस? कहा- 'मैं जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती हूं

पहले शादी करना चाहती थीं दिव्या
दिव्या ने कहा- 'मेरा ध्यान सिर्फ शादी पर फोकस था. मैं यश चोपड़ा और करण जौहर की फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं, जिसमें ये दिखाया जाता था कि लोग पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी करके खुशनुमा जिंदगी बिताते हैं. लेकिन, फिर गुजरते वक्त के साथ एहसास हुआ कि इस तरह के करियर में आपको एक ऐसे पार्टनर की भी जरूरत होती है, जो इस स्थिति को समझने की काबिलियत रखता हो.'

47 की उम्र में भी क्यों बिन ब्याही हैं 'छावा' एक्ट्रेस? कहा- 'मैं जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती हूं

'टॉक्सिक रिलेशन में रहने से बेहतर है...'
दिव्या दत्ता ने आगे कहा- 'इस पेशे की मांगों को समझने वाला साथी मिलना जरूरी है, जो खुद में कॉन्फिडेंस रखे और सेंसिटिव हो. कभी-कभी ऐसा साथी मिलता है, कभी नहीं. मुझे लगता है कि एक टॉक्सिक रिलेशन में रहने से बेहतर है कि आप खुद के साथ, शांति से, एक खूबसूरत जिंदगी जिएं और अपना ध्यान वहां लगाएं जहां जरूरत है. और हां, मैं मानती हूं कि मेरी प्रभावशाली इमेज है, जिसकी वजह से कोई भी इंसान मुझे अप्रोच करने से पहले झिझकता है, लेकिन फिर धीरे-धीरे नॉर्मल होने लगता है. मैं अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती हूं, और ये बात सबको साफ नजर आती है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divya Dutta (@divyadutta25)


'मायासभा: द राइज ऑफ द टाइटन्स' को लेकर चर्चा में दिव्या
वर्कफ्रंट पर दिव्या दत्ता इन दिनों अपनी हालिया रिलीज राजनीतिक ड्रामा वेब सीरीज 'मायासभा: द राइज ऑफ द टाइटन्स' में नजर आई हैं. ये सीरीज आंध्र प्रदेश की राजनीति पर आधारित है. 1990 के दशक की अस्थिर राजनीति को दर्शाया गया है. ये सीरीज 7 अगस्त से सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है. इससे पहले दिव्या विक्की कौशल की फिल्म छावा में दिखाई दी थीं. फिल्म में उन्होंने सोयराबाई का रोल अदा किया था.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'10 साल से फिल्मों के नहीं मिले ऑफर', अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द, बोलीं- 'हमारी इंडस्ट्री बहुत अजीब है...'
'10 साल से फिल्मों के नहीं मिले ऑफर', अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द, वजह का भी किया खुलासा
72nd National Film Awards: 'श्रीकांत' से लेकर 'चंदू चैंपियन' तक, OTT पर उपलब्ध हैं नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली ये फिल्में, जानें कहां देखें
'श्रीकांत' से लेकर 'चंदू चैंपियन' तक, ओटीटी पर उपलब्ध हैं नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली ये फिल्में, जानें कहां देखें
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
'वो शिवांगी से प्यार करता है...', हर्षद चोपड़ा को लेकर राम कपूर के बयान ने मचाई सनसनी
'वो शिवांगी से प्यार करता है...', हर्षद चोपड़ा को लेकर राम कपूर के बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget