एक्सप्लोरर

पायल मामले में अनुराग कश्यप पर कंगना ने साधा निशाना, बोलीं- ये लोग चाहते हैं नई हॉट लड़कियां इन्हें हर दिन खुश करें

कंगना रनौत ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप कभी मोनोगैमस नहीं रहे हैं. उन्होंने अनुराग कश्यप की प्रोडक्शन कंपनी फैंटम के बारे में कहा कि वहां मीटू के आरोपी भरे पड़े हैं.

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. इस मामले में कंगना रनौत ने पायल घोष का पक्ष का लेते हुए अनुराग कश्यप पर निशाना साधा है. कंगना ने कहा है कि अनुराग कश्यप ने अपने सभी सहयोगियों के साथ धोखा किया है. कंगना ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप कभी मोनोगैमस नहीं रहे हैं. उन्होंने अनुराग कश्यप की प्रोडक्शन कंपनी फैंटम के बारे में कहा कि वहां मीटू के आरोपी भरे पड़े हैं.

कंगना ने अनुराग कश्यप को लेकर सिलसिलेवार ट्वीट किया है. उन्होंने कहा, पायल घोष जो कह रही हैं वह अनुराग करने में सक्षम हैं. उसने अपने सभी सहयोगियों के साथ धोखा किया है. उसने खुद स्वीकार किया है कि वह मोनोगैमस नहीं रहा है. फैंटम में मीटू के आरोपी भरे पड़े हैं. मेरे पीड़िताओं का समर्थन किया और लिबरल्स ने मेरे खिलाफ ही अभियान शुरू कर दिया.

उन्होंने आगे कहा, अनुराग ने खुद स्वीकार किया है कि वह कभी मोनोगैमस नहीं रहाृे हैं. यहां तक कि शादी करने के बाद भी नहीं. अनुराग ने जो पायल के साथ किया है वो बॉलीवुड में आम बात है. बॉलीवुड में संघर्ष करने वाली लड़कियों के साथ सेक्स वर्कर की तरह व्यवहार होता है.

कंगना ने एक अन्य ट्वीट में कहा, बॉलीवुड यौन शिकारियों से भरा है जो फेक और डमी मैरिज भी करते हैं. वे नई हॉट गर्ल की अपेक्षा करते हैं वो हर दिन उन्हें खुश करें. वे युवा कमजोर पुरुषों के लिए भी यही करते हैं.

कंगना ने कहा, 'पायल घोष ने जो कहा है, बहुत सारे बड़े हीरो ने उनके साथ भी यही काम किया है. जैसे कि रूम या वैन बंद होते ही अपने गुप्तांग को दिखाना या किसी पार्टी में डांस करते हुए मुंह में जीभ को ले जाना. काम के लिए घर पर आना और फिर उनके साथ जबरदस्ती करना."

कंगना रनौत ने की पायल घोष के लिए इंसाफ की मांग, बोलीं- अनुराग कश्यप को अरेस्ट करो

क्या कहा पायल ने

पायल ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा, "अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की और बुरा बर्ताव किया." पायल घोष ने पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर एकाउंट को टैग करते हुए लिखा, "प्लीज इस पर एक्शन लीजिए और देश को इस शख्स के पीछे छिपा शैतान दिखाएं. मैं जानती हूं कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है, मेरी सुरक्षा खतरे में हैं. कृप्या मदद कीजिए."

अनुराग कश्यप ने बताया बेबुनियाद

अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया के जरिए काफी सारे ट्वीट किए हैं और पायल के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया, "क्या बात है , इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में. चलो कोई नहीं. मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए की औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया. थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम. बस यही कहूँगा की जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं.बाक़ी मुझपे आरोप लगाते लगाते, मेरे कलाकारों और बच्चन परिवार को संग में घसीटना तो मतलब नहले पे चौका भी नहीं मार पाए. मैडम दो शादियाँ की हैं,अगर वो जुर्म है तो मंज़ूर है और बहुत प्रेम किया है , वो भी क़बूलता हूँ. चाहे मेरी पहली पत्नी हों, या दूसरी पत्नी हों."

अनुराग कश्यप पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप पर बोले रवि किशन- इसपर कार्रवाई होनी चाहिए

अनुराग कश्यप आगे लिखते हैं, "या कोई भी प्रेमिका या वो बहुत सारी अभिनेत्रियाँ जिनके साथ मैंने काम किया है , या वो पूरी लड़कियों और औरतों की टीम जो हमेशा मेरे साथ काम करती आयीं हैं , या वो सारी औरतें जिनसे मैं मिला बस , अकेले में या जनता के बीच. मैं इस तरह का व्यवहार ना तो कभी करता हूँ ना तो कभी किसी क़ीमत पे बर्दाश्त करता हूँ. बाक़ी जो भी होता है देखते हैं. आपके वीडियो में ही दिख जाता है कितना सच है कितना नहीं, बाक़ी आपको बस दुआ और प्यार. आपकी अंग्रेज़ी का जवाब हिंदी में देने के लिए माफ़ी."

इसके साथ ही अनुराग कश्यप ने ये भी बताया कि उन्हें काफी सारे फोन आ रहे है. वो लिखते हैं, "अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं. यह बस शुरुआत है. बहुत फ़ोन आ चुके हैं, कि नहीं मत बोल और चुप हो जा. यह भी पता है कि पता नहीं कहाँ कहाँ से तीर छोड़ें जाने वाले हैं. इंतेज़ार है."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: वसुंधरा ने अनुपमा को दिया पैसों का लालच, अनु संग प्यार में डूबे आर्यवर्धन की बढ़ेगी मुश्किलें
वसुंधरा ने अनुपमा को दिया पैसों का लालच, अनु संग प्यार में डूबे आर्यवर्धन की बढ़ेगी मुश्किलें
'शिव पंडित' बन फिर लौटेंगे इमरान हाशमी? क्या आएगी ‘आवारापन 3'? राइटर ने बता दिया पूरा प्लान
‘आवारापन 2' हुई हिट, क्या अब आएगा तीसरा पार्ट? राइटर ने बताया प्लान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'धुरंधर' से भी ज्यादा खतरनाक है यश की 'टॉक्सिक', UK सेंसर बोर्ड ने दी एडल्ट रेटिंग
'धुरंधर' से भी ज्यादा खतरनाक है यश की 'टॉक्सिक', UK सेंसर बोर्ड ने दी एडल्ट रेटिंग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget