एक्सप्लोरर

Salman Khan संग Sushmita Sen क्यों नहीं करना चाहती थीं काम?

Salman Khan Sushmita Sen Throwback: सुष्मिता सेन और सलमान खान ने तमाम फिल्मों में साथ काम किया है, दोनों आज अच्छे दोस्त भी हैं लेकिन एक समय था जब ये दोनों एक दूसरे को पसंद भी नहीं करते थे.

Salman Khan Sushmita Sen Throwback: सलमान खान (Salman Khan) और सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) बॉलीवुड के अच्छे दोस्तों में से एक हैं, लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि पहले ये दोनों एक दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे. इतना ही नहीं सुष्मिता सेन तो सलमान के साथ पर्दे पर काम करना ही नहीं चाहती थीं, इसकी वजह का खुलासा सलमान खान ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया.

कभी एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे सलमान और सुष्मिता
सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान सुष्मिता सेन के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया, जिनके साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. एक पुराने वीडियो संदेश में सलमान को ये खुलासा करते हुए दिखाया गया है कि सुष्मिता सेन पहली मुलाकात में उनके साथ काफी रूड थीं. इस घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए, सलमान ने कहा कि उन्होंने सुष्मिता को डेविड धवन की 'बीवी नंबर 1' के सेट पर इंतजार करवाया. जब वो दो घंटे देरी से पहुंचे और सुष्मिता से अपना परिचय दिया, तो उन्होंने अच्छे से उसका जवाब नहीं दिया. सलमान का ये वीडियो मैसेज 'जीना इसी का नाम है' शो के एक पुराने एपिसोड में दिखाया गया था, जिसे दिवंगत अभिनेता फारूक शेख ने होस्ट किया था और सुष्मिता उसमें बतौर गेस्ट मौजूद थीं.

सलमान के साथ क्यों फिल्म नहीं करना चाहती थीं सष्मिता
सुष्मिता के बारे में अपने एक यादगार किस्से को साझा करते हुए, सलमान ने कहा, 'एक दिन मैं शूटिंग के पहले दिन, 11 बजे सेट पर देर से पहुंचा था. सुष्मिता सेन सुबह 9 बजे से वहीं थीं. ये पहली बार था जब मैं सुश से मिला और मैंने मिलते ही उनसे कहा 'हाय आप कैसे हैं सुश? और वो सिर्फ हाथ हिला कर, हुह करते हुए वहां से चली गईं.

सलमान खान ने आगे बताया, 'तो मैं मुड़ा और डेविड धवन से पूछा, 'उसकी समस्या क्या है, यार? वो मुझे एटिट्यूड क्यों दे रही है?' वो कहते हैं, 'वो यहां 9 बजे से मेकअप के साथ तैयार हैं. यानी उसे 7 बजे उठना था. मैंने कहा. 'वह मेरी समस्या नहीं है. मैंने तुमसे कहा था कि मैं 11-11:30 के आसपास आउंगा. वो हमारी पहली मुलाकात थी.'

सलमान खान ने आगे बताया कि उनकी और सुष्मिता की दोस्ती कैसे शुरू हुई. एक्ट्रेस की किस खूबी ने उन्हें इंप्रेस किया. सलमान ने बताया, 'मुझे सुष्मिता की एक बात बहुत पसंद है, वो ये है कि उसका दिल बहुत बड़ा है. मुझे याद है कि जब हम मियामी में 'बीवी नंबर 1' की शूटिंग कर रहे थे, तब उन्होंने खुद एक लिमोजिन किराए पर ली और अपना पूरा स्टाफ लेकर एक नाइट क्लब में चली गईं. उन्होंने वहां सबसे अच्छा शैम्पेन और सबसे खाना मंगाया. इन सभी चीजों से फिल्म की पूरी टीम काफी खुश थी.' बस इसी के बाद से सलमान खान और सुष्मिता सेन का दूसरे के लिए विचार पूरी तरह से बदल गया और ये दोनों अच्छे दोस्त हो गए. 

ये भी पढ़ें:

जब Adhyayan Suman के आरोपों पर बोले थे Shekhar Suman, 'कंगना रनौत ने नहीं बल्कि खुद बेटे ने बर्बाद किया...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office Collection: घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Krishnavataram Part 1 Closing Collection: 'कृष्णावतारम पार्ट 1' का क्लोजिंग कलेक्शन कितना रहा? जानें- हिट या फ्लॉप हुई ये फिल्म?
'कृष्णावतारम पार्ट 1' का क्लोजिंग कलेक्शन कितना रहा? जानें- हिट या फ्लॉप हुई ये फिल्म?
शादी के बाद पहली बार साथ दिखे आमिर -गौरी, वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्टर की नई नवेली दुल्हन, वीडियो वायरल
शादी के बाद पहली बार साथ दिखे आमिर -गौरी, वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्टर की दुल्हन
Alpha Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग, फिर भी तोड़ा दो फिल्मों का रिकॉर्ड
आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget