एक्सप्लोरर

जब कंगना रनौत ने सबके सामने कर दिया था खुलासा, पर्दे के पीछे कैसा बर्ताव करते हैं सलमान ख़ान

कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. अपने जवाब से कंगना अच्छे अच्छों की बोलती बंद कर देती हैं. एक बार ऐसा ही कुछ कंगना ने सलमान के साथ किया था.

Kangana Ranaut Made Salman Khan Speechless: कंगना रनौत का नाम बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार है. वह अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं. कंगना ने साल 2006 में हिट फिल्म 'गैंगस्टर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ के नहीं देखा और लगातार बड़े पर्दे पर अपनी दमदार एक्टिंग का जादू बरकरार रखा.

अभी तक के अपने करियर में कंगना ने 'क्वीन',' तनु वेड्स मनु', 'पंगा', 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं. इतना ही नहीं, अभी तक वह चार नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं. फिल्मों के साथ-साथ कंगना अपनी बातों को बिना किसी झिझक के लोगों के सामने रखने के लिए भी जानी जाती हैं. 'कॉफी विद करण' में जाकर उन्होंने फिल्ममेकर करण जौहर पर तो नेपोटिज्स का आरोप लगा ही दिया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'बिग बॉस' में जाकर उन्होंने  सुपरस्टार सलमान भाई को भी कुछ ऐसा कह दिया था, जिससे सलमान खान भी हैरान रह गए थे.

दरअसल, 'बिग बॉस सीज़न 7' के एक एपिसोड में कंगना गेस्ट बनकर गई थीं. वहां उन्होंने सलमान के साथ काफी मस्ती-मज़ाक भी किया था. शो के दौरान सलमान ने बताया कि कंगना काफी मिन्नतों के बाद 'बिग बॉस' में आने के लिए तैयार हुई हैं.हालांकि कंगना ने इस बात को झूठ ठहराया था. उन्होंने कहा था- '' ऐसा कुछ भी नहीं है. मुझे लगता है, मुझे इनसे यहीं मिलना चाहिए, क्योंकि बहुत तहज़ीब से पेश आ रहे हैं ये. ''

ऐसा सुनकर सलमान सहित सेट पर मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई थी. इसके बात सलमान ने कंगना से पूछा- '' क्यों ऐसे नहीं आता?'' कंगना भी कहां चुप बैठने वाली थीं. उन्होंने एक बार फिर अपने जवाब से भाईजान को शर्मिंदा कर दिया. कंगना ने कहा- '' बिल्कुल नहीं. यह रूप तो मुझे देखने को नहीं मिलता. लगता है सारी एपॉइंटमेंट्स और मीटिंग्स हमें इसी स्टेज पर करनी चाहिए.''

कंगना ने बताया सुल्तान ना करने की वजह:

शायद आपको पता ना हो, लेकिन 'सुल्तान' फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा से पहले कंगना से ही बात की गई थी. पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने यह फिल्म नहीं करने की वजह बताई थी. '' मैं जिस तरह की दमदार फिल्में कर रही थी, वह करने के बाद मैं ऐसी फिल्म नहीं करना चाहती थी, जिसमें मेरे करने लायक कुछ खास नहीं थी. इसलिए मैंने वह फिल्म नहीं की. सुल्तान में लड़की का कैरेक्टर काफी अच्छा था, लेकिन मुझे उस रोल में अपने लायक कुछ खास नज़र नहीं आया था.''

इसमें कोई शक नहीं है कि कंगना ही बिना किसी डर के ऐसी बातें कह सकती हैं. कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' इस साल अक्टूबर में रिलीज़ होगी, जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं.

ये भी पढ़ें- क्या Ankita Lokhande हैं प्रेग्नेंट, लेटेस्ट तस्वीरों में साड़ी से छुपाया बेबी बंप ! फैंस को भी गुड न्यूज का इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget