एक्सप्लोरर

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: आरोपियों के सूरत की ओर जाने का संदेह, अलर्ट पर गुजरात पुलिस

टाइगर श्रॉफ पर रविवार को मुंबई में फायरिंग हुई थी. इस हमले में एक्टर को कुछ नहीं हुआ है लेकिन उनका ड्राइवर घायल हो गया है.

मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं. आरोपियों के सूरत की ओर जाने का संदेह है. मुंबई पुलिस से जानकारी मिलने के बाद गुजरात पुलिस भी अलर्ट पर है.

वहीं फॉरेंसिक जांच में खुलासा हुआ है कि हमलावरों ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर फायरिंग के लिए देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया था. इसे जिसे ‘कॉपी पीस’ भी कहा जाता है. हमलावरों ने कार के सामने के विंडशील्ड और साइड की खिड़की को निशाना बनाते हुए कुल 7 राउंड फायरिंग की थी. इनमें से 5 गोलियां कार में लगीं, जबकि 2 गोलियां निशाने से चूक गईं.

पांचवीं गोली चलाने के बाद पैसेंजर साइड की खिड़की के सबसे करीब मौजूद शूटर कार के पास पहुंचा और टाइगर श्रॉफ पर बेहद करीब से गोली चलाने की कोशिश की. हालांकि, कथित तौर पर पिस्टल जाम हो गई. वीडियो में भी ये साफ देखा जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक, शूटर ने दो बार गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन हथियार में खराबी के कारण फायर नहीं हो सका. माना जा रहा है कि हथियार में आई इस खराबी के चलते अभिनेता पर बेहद करीब से गोली चलने से बच गई. इसके बाद दोनों शूटर उस मोटरसाइकिल पर फरार हो गए, जिसे कथित तौर पर उनके तीसरे साथी ने पहले से तैयार रखा था.

हमले से पहले की थी रेकी, पुष्पा पार्क के पास 45 मिनट तक इंतजार

सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने हमले से पहले इलाके की रेकी की थी. फायरिंग करने से पहले वे पुष्पा पार्क के पास करीब 45 मिनट तक इंतजार करते रहे. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से अंधेरी पश्चिम रेलवे स्टेशन पहुंचे और पुलिस बीट चौकी के पास ऐसी जगह बाइक छोड़ दी, जहां CCTV की नजर नहीं पड़ने की आशंका है. सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के सूरत की ओर जाने का संदेह है.

वहीं मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के बाद गुजरात पुलिस भी अलर्ट पर है. गुजरात पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के आरोपी गुजरात के सूरत में जा सकते हैं.

इस हमले के बाद टाइगर के ड्राइवर को खुद एक्टर कार चलाते हुए अस्पताल ले गया. ड्राइवर का अभी इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस एक्शन में है. देर रात महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे एक्टर टाइगर से मिलने उनके घर गए. इस दौरान जो फोटो वीडियो सामने आए हैं उसमें टाइगर के हाथ और सीने पर बैंडेज दिखा है. 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 3 अज्ञात हमलावरों पर FIR दर्ज, महाराष्ट्र CM बोले- कोई भी गैंग हो, छोड़ा नहीं जाएगा
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 3 अज्ञात हमलावरों पर FIR दर्ज, महाराष्ट्र CM बोले- कोई भी गैंग हो, छोड़ा नहीं जाएगा
हरियाणा में प्रोड्यूसर अमित जानी पर खतरा, कार से किया पीछा, हथियार दिखाकर रोकने की कोशिश
हरियाणा में प्रोड्यूसर अमित जानी पर खतरा, कार से किया पीछा, हथियार दिखाकर रोकने की कोशिश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, ऐन वक्त पर पिस्टल हुई जाम, बाल-बाल बची एक्टर की जान
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: फॉरेंसिक जांच में खुलासा, पिस्टल जाम होने से बाल-बाल बचे एक्टर
हमले से पहले फुटबॉल मैच खेल रहे थे टाइगर श्रॉफ, करणवीर मेहरा बोले- मैंने वहां खून देखा
हमले से पहले फुटबॉल मैच खेल रहे थे टाइगर श्रॉफ, करणवीर मेहरा बोले- मैंने वहां खून देखा
Advertisement

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget