एक्सप्लोरर

Thappad Box Office Collection Day 3: तापसी पन्नू की 'थप्पड़' ने पहले वीकेंड पर की दमदार कमाई

Thappad Box Office Collection Day 3: तापसी पन्नू और पवेल गुलाटी स्टारर फिल्म 'थप्पड़' ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर लिया है. इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है. फिल्म की काफी तारीफ हो रही है.

Thappad Box Office Collection Day 3: अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'थप्पड़' (Thappad) ने रिलीज़ के तीसरे दिन यानी रविवार को अच्छी कमाई की है. फिल्म की हर ओर तारीफ हो रही है, जिसका असर इसकी कमाई पर दिख रहा है. समीक्षकों के साथ साथ दर्शक भी फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं.

फिल्म ट्रेड के जानकार तरण आदर्श ने 'थप्पड़' के पहले वीकेंड की कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं. उनके मुताबिक तापसी की इस फिल्म ने रविवार को 6.54 करोड़ रुपये की कमाई की है. इससे पहले फिल्म ने शुक्रवार को 3.07 करोड़ रुपये और शनिवार को 5.05 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया था. इस तरह फिल्म ने पहले तीन दिनों में 14.66 करोड़ रुपये का बिज़नेस क लिया है.

पहले वीकेंड पर तापसी की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी किसी और फिल्म से कुछ खास टक्कर नहीं मिली. आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और विकी कौशल स्टारर 'भूत: द हॉन्टेड शिप' पार्ट वन ने दूसरे वीकेंड पर कुछ खास कमाई नहीं की, जिससे सिनेमाघरों में 'थप्पड़' को फायदा मिला है.

यहां देखें रिव्यू 

'थप्पड़' के निर्देशन के साथ साथ इसकी स्क्रिप्ट भी अनुभव सिन्हा ने ही तैयार की है. फिल्म में तापसी के अलावा पवेल गुलाटी, दीया मिर्ज़ा, कुमुद मिश्रा, रत्ना पाठक शाह और तन्वी आज़मी जैसे कई मझे हुए कलाकार हैं. मुल्क और आर्टिकल 15 के बाद अनुभव सिन्हा की ये तीसरी फिल्म है, जो कि समाज में मौजूद एक मुद्दे को अच्छे से उठा रही है.

क्या है कहानी? फिल्म की कहानी बेहद सिंपल है, लेकिन कई चीज़ों को लेकर दर्शकों के नज़रिए पर चोट करती है. तापसी, अमृता नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जोकि एक आम सी भारतीय बहू है. उसका परिवार खुशहाल है. पति वरुण (पवैल गुलाटी) उससे बहुत प्यार करता है. ससुराल में भी सब ठीक है. सब कुछ एक परफेक्ट शादीशुदा ज़िंदगी की तरह है. पर एक दिन भरी महफिल में बिना किसी गलती के अमृता का पति वरुण उसे भप्पड़ मार देता है और सब कुछ बदल जाता है.

एबीपी न्यूज़ के यासिर उस्मान ने 'थप्पड़' की समीक्षा में कहा है कि ये घरेलू हिंसा पर बनी सिर्फ एक कोर्ट रूम ड्रामा टाइप फिल्म नहीं है, बल्कि इसका दायरा बहुत बड़ा है. ये बहुत आसानी से कई मुद्दों पर अपनी बात रखती है. इस समीक्षा में कहा गया है कि फिल्म में बार बार हिंसा नहीं होती, बल्कि एक ही थप्पड़ मारा जाता है, लेकिन फिल्म में फोकस एक ही थप्पड़ पर है, कि नहीं मार सकता. समीक्षा करते हुए यासिर कहते हैं कि फिल्म में पति का किरदार पुराने विलेन रंजीत या शक्ति कपूर की तरह निगेटिव नहीं है. उसने थप्पड़ मारा इसलिए वो गलत ज़रूर है, लेकिन इसके अलावा वो हमारे, आपके जैसा आम आदमी है. सभी की इज़्जत करने वाला. यासिर का मानना है कि यही चीज़ थप्पड़ को खास बनाती है.

यहां देखें Thappad Trailer...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha Day 9 BO: आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' ने नौवें दिन उड़ाए गर्दे, 50 करोड़ क्लब में एंट्री
आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' ने नौवें दिन उड़ाए गर्दे, 50 करोड़ क्लब में एंट्री
शहनाज गिल या राघव जुयाल, किसके पास है ज्यादा दौलत? जानिए रूमर्ड कपल की नेटवर्थ
शहनाज गिल या राघव जुयाल, किसके पास है ज्यादा दौलत? जानिए रूमर्ड कपल की नेटवर्थ
Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
Dhamaal 4 BO Day 2: दूसरे दिन अजय देवगन की फिल्म का काटा बवाल, अक्षय कुमार को पछाड़ा, 60 परसेंट की ग्रोथ के साथ बनाया ये रिकॉर्ड
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस: दूसरे दिन अजय देवगन की फिल्म का काटा बवाल, अक्षय कुमार को पछाड़ा, 60 परसेंट की ग्रोथ के साथ बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget